Latest Updates
-
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर -
International Literacy Day 2026: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम
मजबूत, घने, लंबे बालों के लिये ट्राई करें ये आयुर्वेदिक जड़ीबूटियां
आयुर्वेदिक हर्ब्स के बारे में सबसे अच्छी बात यह है कि उनके कोई दुष्परिणाम नहीं होते। वे 100% शुद्ध और ऑर्गेनिक होते हैं और इनके बहुत अच्छी परिणाम होते हैं।
हम महिलायें अक्सर ऐसी चीज़ें ढूंढती रहती हैं जिससे हमारे बालों का विकास हो, वे घने और चमकीले बने। हालाँकि सबसे बड़ी समस्या बालों के झड़ने की होती है। इसके कई कारण हैं जैसे तनाव, वंशानुगत, केमिकल्स का अत्यधिक मात्रा में उपयोग करना, बालों को डाई करना तथा अन्य।
बाल झड़ने से बहुत तनाव होता है। बहुत सी महिलओं को समय से पूर्व बालों के सफ़ेद होने जैसी समस्याओं का सामना भी करना पड़ता है।
हम फिर से अपनी जड़ों की तरफ जा रहे हैं। हमने पहले आयुर्वेद से प्रारंभ किया और फिर हम केमिकल युक्त पदार्थों का उपयोग करने लगे और अब हम बालों की समस्याओं के उपचार के लिए फिर से आयुर्वेद की ओर बढ़ रहे हैं। मुझे याद है कि मेरी दादी मां कहा करती थी कि उन्होंने कभी भी शैंपू का उपयोग नहीं किया। उनकी उम्र 75 वर्ष है और उनके बाले काले हैं। उन्होंने कभी भी अपने बालों को डाई नहीं किया।
स्वस्थ बालों के लिए आयुर्वेदिक हर्ब्स
आयुर्वेदिक हर्ब्स के बारे में सबसे अच्छी बात यह है कि उनके कोई दुष्परिणाम नहीं होते। वे 100% शुद्ध और ऑर्गेनिक होते हैं और इनके बहुत अच्छी परिणाम होते हैं।
यहाँ 10 उत्तम आयुर्वेदिक हर्ब्स के बारे में बताया गया है जो आपके बालों को स्वस्थ, मज़बूत और घना बनाते हैं। हम निश्चित रूप से कह सकते हैं कि एक बार जब आप इनका उपयोग करने लगेंगे और आपको बालों पर परिणाम दिखेगा तब आप इनका नियमित तौर पर उपयोग करने लगेंगे।

1. शिकाकाई
हेयर फ्रूट के नाम से पहचाने जाने बवाली शिकाकाई का उपयोग आयुर्वेदिक शैंपू बनाने में किया जाता है। इसमें विभिन्न प्रकार के एंटीऑक्सीडेंट जैसे विटामिन ए, सी, डी और के पाए जाते हैं। आप शिकाकाई, रीता, आंवला पाउडर और पानी का उपयोग करके घर पर ही शैंपू बना सकते हैं। अच्छी परिणामों के लिए सप्ताह में तीन बार इसका उपयोग करें।

2. आंवला
सूखे हुए आंवले के पाउडर का उपयोग हिना में किया जाता है और इससे बालों को प्राकृतिक भूरा रंग मिलता है। इससे बाल घने और मज़बूत होते हैं। क्योंकि यह प्राकृतिक है और इसमें कोई केमिकल नहीं होते अत: बालों के रंग को स्थायी बनाने के लिए आपको लगातार 6 महीनों तक सप्ताह में एक या दो बार इसका उपयोग करना चाहिए। आप आंवले के जूस को नारियल के तेल में मिलाकर इससे सिर की त्वचा की मालिश भी कर सकते हैं। इससे डैंड्रफ (रूसी) दूर होती है और बालों को पोषण भी मिलता है।

3. नीम
त्वचा और बालों की समस्याओं के उपचार के लिए भारत में इसका उपयोग प्राचीन काल से होता आया है। आप या तो नीम के सूखे पाउडर का उपयोग कर सकते हैं या नीम की ताज़ा पत्तियों का उपयोग भी कर सकते हैं। खैर यह एक एंटी फंगल है और इसमें रक्त को शुद्ध करने का गुण होता है। इसके 3-4 बार उपयोग करने से सिर की जुओं को और डैंड्रफ को दूर करता है।

4. रीठा
सोप नट के नाम से पहचाने जाने वाले रीठा का उपयोग प्राकृतिक कंडीशनर की तरह किया जाता है और इसे शिकाकाई के मिश्रण में मिलाया जाता है। इससे हल्का झाग बनता है और यह प्रत्येक बाल को कंडीशन करता है। यह बालों का झड़ना रोकता है, बालों को चमकीला बनाता है और बालों को घना बनाता है।

5. ब्राह्मी
यह आयुर्वेदिक हर्ब बालों की रक्षा करने और बालों के विकास में सहायक होता है। यह बालों की जड़ों को पोषण प्रदान करता है और बालों की जड़ों को मज़बूत बनाता है। अधिकाँश हर्बल पैक में इसका उपयोग किया जाता है। ब्राह्मी की पत्तियों को सुखाकर इसका पाउडर बनाया जाता है। आप इस पाउडर को खरीदकर इसे दही औए शहद के साथ मिलाकर होममेड हेयर पैक बनाकर इसका उपयोग कर सकते हैं।

6. एलो वेरा
एलो वेरा के ताज़े पल्प में एक एंजाइम होता है जो मृत कोशिकाओं को समाप्त कर देता है। इसे सिर की त्वचा पर लगायें और यह रूसी को समाप्त कर बालों को स्वस्थ बनाता है। यह बालों को नर्म बनाता है और कंडीशन करता है। जब भी आप सिर धोएं तो इसे सिर की त्वचा पर लगायें।

7. अश्वगंधा
अश्वगंधा में टायरोसिन होता है जो एक आवश्यक एमिनो एसिड है और बालों के स्वास्थ्य के लिए बहुत उपयोगी होता है। यह बालों को समय से पहले सफ़ेद होने से रोकता है और बालों की वृद्धि में सहायक होता है। यह पाउडर के रूप में उपलब्ध होता है।

8. मेथी के दाने
मेथी के दानों को रातभर पानी में भिगोकर रखें और और उसी पानी में उसे पीसकर एक पेस्ट बना लें। इसमें बराबर मात्रा में दही मिलाएं और इसे स्कैल्प पर लगायें। 30 मिनिट बाद शैंपू से धो डालें। इससे बाल आकर्षक दिखते हैं।

9. रोज़मेरी
यह अन्य बताई गयी चीज़ों की तुलना में थोडा महंगा है परन्तु इसके परिणाम बहुत अच्छे होते हैं। रोज़मेरी ऑइल की कुछ बूंदे नारियल के तेल में मिलाएं और इसे बालों की जड़ों से सिरों तक लगायें। इसे रात भर लगा रहने दें और दूसरे दिन सुबह शैंपू से धो डालें।

10. गुडहल
इस लाल फूल में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। इसके ताज़े फूल लें और उन्हें नारियल के तेल में उबालें। इस तेल से सिर की त्वचा की मालिश करें। इससे बालों में न केवल चमक आती है बल्कि इससे बाल मज़बूत भी होते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
