Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
बालों को धोने के बाद इस तरह बनाएं उन्हें स्वस्थ
प्रदूषण और धूल-मिट्टी का बुरा असर हमारे बालों पर भी पड़ता है। आमतौर पर सभी बालों की सिर्फ सामान्य देखभाल ही करते हैं।
मार्केट में मिलने वाले नैचुरल प्रॉडक्ट्स का ही इस्तेमाल करते हैं। ये महंगे प्रॉडक्ट्स बालों को पूरा पोषण दे पाने में असफल होते हैं। इन पर आपको पूरी तरह से भरोसा नहीं करना चाहिए।
हम सभी सोचते हैं कि बाल धोने से पहले उनकी देखभाल करना ही एक समाधान है। इस काम के लिए हम बालों को धोने से पहले तेल मालिश, स्पा और कई तरह के हेयर मास्क जैसे काम करते हैं। लेकिन हम ये भूल जाते हैं कि बालों को धोने के बाद भी देखभाल की जरूरत होती है।

शैंपू, कंडीश्निंग
इससे ना केवल आपके बाल स्वस्थ दिखेंगें बल्कि आपके समय और पैसों की भी बचत होगी।
बालों को धोने के बाद के ये आसान से तरीके आपके बालों में एक नई जान डाल सकते हैं और दोबारा आपको अपने बालों से प्यार हो ही जाएगा।

स्टेप 1 : ड्राईंग
बालों को धोने के बाद उन्हें अच्छी तरह से तौलिए से सुखाएं और बालों में तौलिया बांधकर सारा पानी निचोड़ लें। इससे पानी ज़मीन या कपड़ों पर नहीं गिरेगा। बालों की लंबाई पर निर्भर करता है कि आपको इस काम में कितना समय लगेगा।

स्टेप 2 : तेल मालिश
ऐसा जरूरी नहीं है कि बालों को धोने से पहले ही आप तेल से मालिश कर सकती हें। ऐसा नहीं है कि बालों को धोने के बाद आप खूब सारा तेल लगाकर चंपू बन जाएं। आप ऑलिव ऑयल की कुछ बूंदें अपने बालों में लगा सकती हैं। इससे बालों को पर्याप्त पोषण मिल पाता है।
बालों के आखिर में ऑलिव आयॅल लगाएं। ऑयल की मात्रा बहुत ज्यादा नहीं होनी चाहिए। बालों को सुखाने के बाद ये आपका पहला काम होना चाहिए।

स्टेप 3 : बालों को सुलझाना
बालों को धोने से वो उलझ जाते हैं और आपको इन्हें सुलझाना पड़ता है। लेनि एक बात ध्यान रखें कि गीले बालों में कंघी करने से वो जल्दी टूट जाते हैं। लेकिन अगर आपने बालों को अच्छी तरह से सुखा लिया है और तेल लगाया है अब आप अपने बालों को आसानी से बिना कोई नुकसान पहुंचाए सुलझा सकती हैं।
चौड़े दांतो वाले कंघ से बालों को नीचे की तरफ से ऊपर की और सुलझाएं। इससे बाल बिना टूटे आसानी से सुलझ जाते हैं।

स्टेप 4 :
बालों को डी-फ्रीजिंग करने के लिए आपको एक विशेष चीज़ की जरूरत पड़ेगी। ये चीज़ अपने प्राकृतिक गुणों के कारण काफी मशहूर है लेकिन आप इसके बालों को फायदा पहुंचाने वाले गुणों के बारे में नहीं जानते होंगें। हम बात कर रहे हैं एलोवेरा की।
बालों के सूखने के बाद वो थोड़ा बिखरे हुए ही लगते हैं और इसे आसानी से देखा जा सकता है। थोड़ा-सा एलोवेरा जैल लेकर अपनी सिर की त्वचा पर लगाएं। इससे आपके बाल फैलेंगें नहीं।



Click it and Unblock the Notifications
