Latest Updates
-
सौंफ और धनिया का पानी पीने से सेहत को मिलते हैं कई फायदे, जानें सेवन का सही तरीका -
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स
बालों के लिए चमत्कारी गुणों से भरपूर है इन 8 तेलों का इस्तेमाल
इन तमाम तेलों को यूज कर आप अपने बेजान और चमक खोते हुए बालों को अभी भी सुंदर बना सकती है।

बालों का झड़ना, पतले होना, बिखरे-बिखरे रहना, नीचे कि तरफ से दो मुंह हो जाना जैसी समस्याएं इन दिनों आम हो चुकी है।
इन सभी समस्यओं से बचने के लिए आपने अब तक बजारू हेयर बेस्ड ब्युटी प्रॉडेक्ट्स और हेयर कॉस्मेटिक्स भी इस्तेमाल कर लिए होगों। लेकिन रिजल्ट कुछ नहीं मिला, इन सबके बीच हेयर आॅइल तो बिलकुल ही गायब सा हो चुका है,क्योंकि अब आॅइली हेयर को आॅउट आॅफ फैशन समझा जाने लगा है।
आॅइल से ज्यादा भरोसा कॉस्मेटिक्स प्रॉडेक्ट्स पे किया जाता है। जबकि फैक्ट तो यह है कि बालों कि बेहतरी के लिए उन्हें वक्त-वक्त पर प्रॉपर आॅइलिंग कि सख्त जरूरत होती है।
साथ ही देखा जाए तो अभी तक ऐसा कोई दूसरा प्रॉडेक्ट नहीं आया है जो तेल कि तरह बालों को नरिश कर उन्हें पैम्पर कर सके।
इसलिए आज हम आपको कुछ ऐसे तेलों के बारे में बताने जा रहें है, जिन्हें आप अपने बालों के टाइप के अनुरूप आसानी से अपने हेयर केयर किट में शामिल कर सकती है। इन तमाम तेलों को यूज कर आप अपने बेजान और चमक खोते हुए बालों को अभी भी सुंदर बना सकती है।

1. पाम आॅइल, (ताड़ का तेल)
अगर आप झड़ते बालों से परेशान है तो पाम आॅइल आपकी परेशानी का हल है। क्योंकि यह तेल विटामिन 'ए' का सबसे अच्छा स्त्रोत हैं, जिससे बालों कि जड़ों को पोषण मिलता हैं। साथ ही इससे नए बालों को उगने में मदद मिलती है तो पूराने बाल और ज्यादा मजबूत होते है।
अगर आप इसे शैम्पू से पहले आधा घंटा लगाकर रखेंगे तो आप अपने आप फर्क महसूस करेंगी।

2. आॅलिव आॅइल, (जैतून का तेल)
आजकल अधिकतर कि समस्या है कि बाल बिखरे हुए और दो मुंह हो चुके है। ऐसे में आॅलिव आॅइल बहुत ज्यादा फायदेमंद है। अगर आप तेजी से और बहुत ज्यादा इस तेल का असर देखना चाहते है तो इसे हल्का गर्म करके शैम्पू से पहले बालों में लगाएं। इसके अलावा अगर टाइम कम है तो आप अंडे कि सफेदी में, एक टेबिलस्पून आॅलिव आॅइल और एक टेबिलस्पून शहद मिलाकर हेयर पैक भी लगा सकती है। इससे भी बहुत बेहतरीन रिजल्ट आएगा।

3. कैस्टर आॅइल, (अरंडी का तेल)
अगर आप लम्बें बालों का सपना देख रही है तो कैस्टर आॅइल आपके लिए सही चॉइस है। क्योंकि इस तेल से बाल लम्बें और घनें हो जाते है। हालांकि यह तेल बहुत ज्यादा चिप-चिपा होता है, इसलिए इसे लगाने के बाद शैम्पू जरूर करें। अगर आप चाहती है कि बाल बहुत जल्दी लम्बें हो जाए तो कैस्टर आॅइल, तिल का तेल, नारियल का तेल और बादाम तेल बराबर मात्रा में मिलाकर लगाएं।

4. आलमंड आॅइल, (बादाम का तेल)
चूंकि बादाम तेल में एंटीआॅक्सिडेंट्स,प्रोटीन, विटामिन 'ई' और फैटी एसिड बहुताय में पाय जाते है, इसलिए यह बालों कि लगभग हर समस्या के लिए रामबाण कि तरह काम करता है। अधिकतर तेलों को हेयर वॉश से पहले लगाया जाता है, लेकिन अगर बादाम तेल का सही असर देखना है तो इसे हेयर वॉश के बाद में इस्तेमाल करें। क्योंकि बादाम का तेल गीले बालों ज्यादा अच्छे से जड़ों तक पहुंच पाता है।

5. कोकोनट आॅइल, (नारियल तेल)
बालों के लिए नारियल का तेल किसी चम्तकार से कम नही है। लेकिन अगर आप इसका इस्तेमाल कर रहे है तो याद रखकर एक्स्ट्रा वर्जिन नारियल का तेल ही लें और हमेशा पिघला हुआ तेल ही बालों में लगाएं।

6. मस्टर्ड आॅइल, (सरसों का तेल)
सरसों के दानों से निकले वाला यह तेल, बालों कि ग्रोथ बढ़ाने के साथ ही उन्हें काला बनाएं रखता है। इस तेल को डायरेक्ट लगाने के साथ ही आप इसे किसी और चीज के साथ मिलाकर भी लगा सकते है।

7. सनफ्लॉवर आॅइल, (सुर्यमुखी का तेल)
बालों कि अच्छी मेंटेंस के लिए इस तेल से बेहतर कुछ और नहीं है। क्योंकि इससे बाल मोटें और घनें होते है। अगर आप इसका अच्छा रिजल्ट देखना चाहती है। तो एक कांच के बाउल में सनफ्लॉवर आॅइल, आॅलिव आॅइल और नारियल के तेल को बराबर मात्रा में मिलाएं। इसे माइक्रोवेव में हल्का गर्म कर बालों कि जड़ों में लगाएं।

8. ग्रेपसिड्स आॅइल, (अंगुर के बीजों का तेल)
अंगुर के बीजों का तेल बालों कि खुश्की यानी कि डैंड्रफ को मिटाने का सबसे कारगार उपाया है। इसके साथ ही यह बालों को झड़ने से भी रोकता है। इसका बेहतर इस्तेमाल तभी होगा जब कोई इसे लगातार इस्तेमाल करें। हालांकि इसे इस्तेमाल करने से पहले अच्छे से जांच लें कि यह प्योर ग्रेपसिड्स आॅइल ही है।



Click it and Unblock the Notifications
