Latest Updates
-
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त
एलोवेरा से लेकर हेयर स्प्रे तक, आयशा टाकिया अपने बालों को कैसे रखती हैं खूबसूतर जानिये
आयशा टाकिया के बाल बहुत सुन्दर हैं और अब हम भी जानेंगे कैसे! बालों को अपनी जगह पर बनाये रखने के लिए आयशा बेसिक हेयर स्प्रे का उपयोग करती हैं|
आयशा टाकिया के बाल बहुत सुन्दर हैं और अब हम भी जानेंगे कैसे! 31 वर्ष की इस मां को अभी अभी हमने एक म्युज़िक वीडियो में देखा है|
यह म्युज़िक वीडियो मानव व्यापार पर बनाया गया है जिसका नाम ज़िन्दगी ये ज़िन्दगी है| आज आयशा टाकिया अपने सुंदर बालों का राज़ बता रही हैं|

यदि सिर की त्वचा तैलीय हो तो ड्राई शैम्पू का उपयोग करें:
गर्म मौसम के कारण आयशा के बाल तैलीय और चिपचिपे हो जाते हैं जिसके कारण उन्हें हर दो दिन में बाल धोने पड़ते हैं| हालाँकि प्रतिदिन बालों को शैम्पू से धोने के बजाय वे ड्राई शैम्पू का उपयोग करती हैं ताकि बालों से तेल को सोखा जा सके| बालों पर ड्राई शैम्पू छिडकें और घिसें| यह बालों से सारे तेल को सोख लेता है और बालों को तरोताजा कर देता है|

डीआईवाय हेयर पैक:
आयशा का मानना है की केमिकल आधारित उत्पादों की तुलना में प्राकृतिक उत्पाद अच्छे होते हैं| इससे आपके बाल अधिक समय तक अच्छे रहते हैं| वे बताती हैं कि वे नारियल के ऑर्गेनिक तेल में एलो वेरा मिलाकर उसे स्कैल्प पर लगाती हैं| इसे आधे घंटे तक लगाकर रखें और बाद में शैम्पू से धो डालें| वे एलो वेरा को सीधे सिर की त्वचा पर लगाने की सलाह देती हैं जिस से आपके बाल रेशमी और चमकदार हो जाते हैं|

हेयर वॉश के बाद सीरम या ऑइल:
बालों को उलझन मुक्त रखने के लिए आयशा तेल या कभी कभी नाशी हेयर स्प्रे का उपयोग भी करती हैं| वे सलाह देती हैं कि बालों को स्टाइलिश रखने के लिए किसी भी ऑइल या सीरम का उपयोग किया जा सकता है|

बालों को अधिक चमकीला बनाने के लिए शाइन स्प्रे:
आयशा की सलाह के अनुसार विशेष अवसरों जैसे शादी या पार्टी पर बालों को धोने और उनकी स्टाइल बनाने के अलावा बालों पर शाइन स्प्रे का उपयोग भी करें "ऐसे स्प्रे का उपयोग करें जिसमें ग्लिटर मिला हुआ हो और इसे सिर के ऊपर नहीं बल्कि अपनी चोटी, पोनीटेल या जूडे के ऊपर छिडकें| जब भी इस पर लाइट पड़ेगी तब यह चमकेगा|"

बालों को अक्सर कलर न करें:
आयशा ने बताया की उन्होंने बालों को कलर करना बिलकुल बंद कर दिया है क्योंकि इससे बालों की सेहत को बहुत नुकसान होता है| "हालाँकि मुझे अभी भी बहुत इच्छा होती है परन्तु मैं इससे दूर रहने की कोशिश करती हूँ| इससे आपके बाल वास्तव में ख़राब होते हैं| कलर करने के बाद एक सप्ताह तक तो बाल बहुत अच्छे दिखते हैं परन्तु उसके बाद आप देखेंगे कि कमज़ोर और कड़े हो जाते हैं|"

कलर किये गए बालों को डीप कंडीशन करें:
आयशा कहती हैं कि फिर भी यदि आप अपने बालों को कलर करना चाहती हैं तो आपको अपने बालों की अतिरिक्त देखभाल करनी होगी| ऐसे शैम्पू और कंडीशनर का उपयोग करें जो कलर किये गए बालों के लिए बनाये गए हों| इसके अलावा डीप कंडीशनिंग भी आवश्यक है| इसे बालों पर लगायें, स्कैल्प पर नहीं| इससे आपके बाल नरम और कोमल रहेंगे|

बालों को घना दिखाने और उन्हें अपनी जगह पर बनाये रखने के लिए हेयर स्प्रे का उपयोग करें:
बालों को अपनी जगह पर बनाये रखने के लिए आयशा बेसिक हेयर स्प्रे का उपयोग करती हैं|

बालों की स्टाइल करने से पहले हीट प्रोटेक्टेट स्प्रे का उपयोग करें:
आयशा कहती हैं कि बालों की स्टाइल बनाने के लिए हीटिंग टूल्स का उपयोग करने के पहले वे हमेशा प्रोटेक्टेंट स्प्रे का उपयोग करती हैं| इस स्प्रे से प्रोटेक्टिव परत बन जाती और बाल भी खराब होने से बचते हैं|

बालों को टूटने से बचाने के लिए सोने से पहले बालों की चोटी कर लें:
यदि आपके बाल लम्बे हैं तो बालों को टूटने से बचाने के लिए सोने से पहले बालों की चोटी कर लें|



Click it and Unblock the Notifications
