Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
बालों को मजबूत और सुंदर बनाने के लिए ऐसे करें फ्लैक्ससीड्स का यूज़
दुनियाभर में ज्यादातर महिलाएं लंबे, घने और मजबूत बाल रखने की ख्वाहिश रखती हैं। वे अपने बालों को बढ़ाने के लिए बाजार से तरह-तरह के कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स खरीदने पर खूब पैसै भी खर्च करती हैं।
हालांकि बालों को बढ़ाने के प्राकृतिक तरीके भी मौजूद हैं जो आपके जेब पर भारी नहीं पड़ेंगे। बहुत सी महिलाएं अपने बालों को बढ़ाने के लिए प्राकृतिक तरीके ही अपनाती हैं। ऐसी कई प्राकृतिक चीजें हैं जिन्हें आप अपने बालों को बढ़ाने के लिए इस्तेमाल कर सकती हैं। लेकिन इनमें से विशेषरूप से एक चीज ऐसी है जिसे बालों में लगाने पर जल्दी और बेहतर परिणाम मिलते हैं। जी हां हम फ्लैक्स सीड्स के बारे में बात कर रहे हैं।
फ्लैक्स सीड्स में मौजूद कंपाउंड में मजबूत एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होते हैं जो हेयर फॉलिकल्स को जड़ से मजबूत बनाते हैं जिससे बाल बढ़ने लगते हैं। वैसे तो फ्लैक्स सीड्स के कई फायदे हैं लेकिन यदि आप सही तरीके से इसका इस्तेमाल नहीं करती हैं तो आपको इसका ज्यादा लाभ नहीं मिलेगा। इसी बात को ध्यान में रखकर यहां हम आपको फ्लैक्स सीड्स लगाने के सही तरीके के बारे में बताने जा रहे हैं जिससे आप अपने बालों को बढ़ा सकती हैं।

1-आंवले का तेल :
मुट्ठी भर फ्लैक्स सीड्स को करीब 6 घंटे तक पानी में भिगोएं। इसके बाद बीजों को मैश कर लें और इसमें दो चम्मच आंवले का तेल मिलाएं। अब इस पेस्ट को अपने स्कॉल्प पर करीब 30 मिनट तक लगाए रखें इसके बाद गुनगुने पानी से बालों को धो लें और शैंपू कर लें। लंबे और सुंदर बालों के लिए इस प्रक्रिया को हर हफ्ते अपनाएं।

2-नारियल तेल :
एक मुट्ठी फ्लैक्स सीड्स को ब्लेंडर में पीसकर इसका पावडर तैयार कर लें। फिर इसमें दो से तीन चम्मच नारियल का तेल मिलाएं। इस पेस्ट को अपने स्कॉल्प पर 40 से 45 मिनट तक लगाए रखें इसके बाद गुनगुने पानी से धोकर बालों में शैंपू कर लें। इस घरेलू नुस्खे को हफ्ते में एक बार जरूर अपनाएं इससे आपके बाल लंबे हो जाएंगे।

3-प्याज का रस :
दो चम्मच फ्लैक्स सीड्स पावडर में एक चम्मच प्याज का रस और दो चम्मच गुलाब जल मिलाएं। अब इस पेस्ट को अच्छी तरह से अपने स्कॉल्प पर 20 मिनट तक लगाए रखें और इसके बाद पानी से धो लें। इस पेस्ट को हफ्ते में दो बार लगाएं इससे आपके बाल लंबे और मजबूत होगें।

4-अंडा की सफेदी और मेथी के बीज :
एक चम्मच फ्लैक्स सीड्स पावडर में एक चम्मच मेथी का पावडर और एक अंडे की सफेदी को अच्छी तरह मिलाकर पेस्ट बना लें। अब इस पेस्ट को पूरे स्कॉल्प पर आधे घंटे तक लगा रहने दें। इसके बाद गुनगुने पानी से बालों को धो लें। हर महीने इस पेस्ट को बालों में लगाने से बेहतर परिणाम मिलता है।

5-ऑलिव ऑयल :
एक चम्मच फ्लैक्स सीड्स में दो या तीन चम्मच ऑलिव ऑयल मिलाएं। इस पेस्ट को स्कॉल्प में करीब एक घंटे तक लगाए रखें इसके बाद बालों को गुनगुने पानी से धो लें। हर हफ्ते यह प्रयोग करने से बाल लंबे और घने होते हैं।

6-लहसुन :
एक चम्मच फ्लैक्स सीड्स और लहसुन को ब्लेंडर में डालकर पीस लें और इसका पेस्ट तैयार कर लें। अब इसमें तीन से चार चम्मच गुलाब जल मिलाकर इसे बालों में लगाकर आधे घंटे के लिए छोड़ दें। इसके बाद गुनगुने पानी से बालों को धोकर शैंपू कर लें। इस प्रक्रिया को महिने में एक बार जरूर आजमाएं इससे आपके बाल लंबे हो जाएंगे।

7-एलोवेरा जेल :
एक चम्मच फ्लैक्स सीड्स पावडर में दो चम्मच एलोवेरा जेल मिलाएं। अब इस मिश्रण को स्कॉल्प और बालों में एक घंटे तक लगाए रखें। इसके बाद गुनगुने पानी से बालों को धो लें। महीने में दो बार इस पेस्ट को बालों में लगाएं इससे आपके बाल मजबूत और लंबे होंगे।

8-विटामिन ई ऑयल :
एक चम्मच फ्लैक्स सीड्स पावडर को विटामिन ई के दो कैप्सूल से ऑयल निकालकर मिलाएं। अब इस पेस्ट को स्कॉल्प पर आधे घंटे तक लगाए रखें। इसके बाद बालों को गुनगुने पानी से धो लें। इस प्रक्रिया को हर हफ्ते आजमाने से बाल तेजी से बढ़ते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
