Latest Updates
-
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग
बालों और स्किन के लिये कैसी होती है ग्रीन कॉफी बींस, पढ़ें
जिस तरह से ग्रीन टी लोंगो के बीज में काफी प्रसिद्ध है, ठीक उसी तरह से ग्रीन कॉफी बींस भी काफी चलन में है। ग्रीन कॉफी बींस बिना रोस्ट की हुई होती हैं। वो कॉफी बींस जो रोस्ट की हुई होती हैं, उनमें से प्राकृतिक एंटीऑक्सीडेंट निकल जाता है और फिर वह स्वास्थ्य के लिहाज से ठीक नहीं होती। ग्रीन कॉफी को लेकर शोधकर्ताओं का कहना है कि यदि सुबह-सुबह खाली पेट यानी नाश्ते से पहले ग्रीन कॉफी का नियमित रूप से सेवन किया जाए तो आप आसानी से अपना वजन कम कर सकते हैं। साथ में स्किन और बालों के लिये भी काफी अच्छी मानी जाती है।

अगर आपको पता चल जाए कि यह आपकी स्किन को कैसे सुंदर बनाती है तो आप इसे पीना तुरंत शुरु कर देंगी। ग्रीन कॉफी बीन्स में आम कॉफी के मुकाबले ज्यादा क्लोरोजेनिक एसिड होता है। कहा जाता है कि यह एसिड हेल्थ के लिये काफी अच्छा होता है।
वैज्ञानिक शोधों पर गौर किया जाए तो, यह बात प्रमाणित है की ग्रीन कॉफी में कई ऐसे तत्व होते हैं जो शरीर को भिन्न भिन्न तरह से लाभ पहुंचाते हुये शरीर की रोगों से रक्षा भी करते हैं।

ग्रीन कॉफी बनाने का तरीका
ग्रीन कॉफी बनाने का तरीका बहुत ही आसान है। इसे पीने के लिए रोस्टेड कॉफी की जगह ग्रीन कॉफी बीन्स का इस्तेमाल करें, ग्रीन कॉफी बीन्स को पानी में उबालने की बजाय गरम पानी में कॉफी बीन्स को कुछ देर तक भिगो के रखें और इसे ढक दें। इस बात का विशेष ध्यान रखें की पानी अत्यधिक गरम न हो इससे ग्रीन कॉफी बीन्स के लाभकारी तत्वों के नष्ट होने की संभावना रहती है।

#1. गंजापन दूर करे
आज कल खराब पानी और खराब लाइफस्टाइल की वजह से महिलाओं के बाल उम्र से पहले ही झड़ने लगे हैं। ग्रीन कॉफी बींस फीमेल बाल्डनेस पैटर्न को ठीक करने के लिये काफी उपयोगी मानी जाती है। यह कॉफी बींस ना केवल हेयर ग्रोथ में बढावा देता है बल्कि बालों को मोटा भी करता है।

#2. बालों को बढाए
बालों के लिये ऑक्सीडेंट्स बुरे माने जाते हैं क्योंकि यह जरुरी चीज़ों को बालों की जड़ों तक पहुंचने से रोकते हैं। ग्रीन बींस बॉडी से एंटीऑक्सीडेंट को निकालते हैं, जिससे बालों की ग्रोथ होती है और बाल मजबूत तथा शाइनी बनते हैं।

#3. एंटी-एजिंग
अगर आपकी स्किन में झुर्रियां हैं तो आपके लिये ग्रीन कॉफी बींस काफी अच्छी हो सकती हैं। यह आपके अंदरूनी अंगों को बचाती हैं जिससे आपकी स्किन जवान और झुर्रियों से मुक्त दिखती है।

#4. फ्री रैडिकल्स से बचाव करे
स्किन डैमेज की बड़ी वजह होती है फी रैडिकल्स। ग्रीन कॉफी, ग्रीन टी के मुकाबले 10 गुना तेजी से फ्री रैडिकल्स से लड़ने में मददगार होती है।

#5. नेचुरल मॉइस्चराइजर का काम करे
ग्रीन कॉफी में बड़ी भारी मात्रा में फैट होता है, जो कि स्किन सेल्स को मॉइस्चराइज़ करता है। इसके अलावा यह स्किन को स्मूथ बनाती है तथा पिगमेंटेशन से दूर रखती है।
#6. चमकदार स्किन
हम जो कुछ भी खाते हैं, हमारी स्किन भी वैसी ही हो जाती है। ग्रीन कॉफी शरीर को अंदर से डिटॉक्स करती है, जिससे चेहरे पर नेचुरल ग्लो आता है। यदि आप ग्लो पाने के लिये सैलून जाती हैं तो ग्रीन कॉफी अब से पीना शुरु कर दें।



Click it and Unblock the Notifications
