Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
आजमाएं ये उपाय, ड्रेंडफ की हो जाएगी छुट्टी
डैंड्रफ मतलब सिर की मृत त्वचा। इसी वजह से कभी कभी खुजली भी होती है और अक्सर यह शर्मनाक भी होता है। सबसे खराब बात यह है कि इसका इलाज आसान नहीं होता।
डैंड्रफ मतलब सिर की मृत त्वचा। इसी वजह से कभी कभी खुजली भी होती है और अक्सर यह शर्मनाक भी होता है। सबसे खराब बात यह है कि इसका इलाज आसान नहीं होता। यदि आपके सिर की त्वचा तैलीय है और आपको डैंड्रफ की समस्या है तो यहां आपके लिए असरदार उपाय है।
अक्सर डैंड्रफ के फ्लेक्स सिर की त्वचा पर दिखते हैं और स्थिति तब और भी अधिक खराब हो जाती है यदि ये आपके कपड़ों पर गिरते हैं। यह शर्मनाक होने के साथ पब्लिक में आपका इम्प्रेशन भी डाउन कर सकता है।
डैंड्रफ से छुटकारा पाने के कई घरेलू उपचारों के बारे में बताया गया है। तो आइए जाने कैसे आप डैंड्रफ से निजात पा सकते है।

टी ट्री ऑइल:
टी ट्री ऑइल सिर की त्वचा में तेल का संतुलन बनाने में सहायक होता है और सिर से निकलने वाले फ्लेक्स को दूर करता है। यह एंटी-फंगल और एंटी-बैक्टीरियल है। अत: यह डैंड्रफ के उपचार में सहायक है क्योंकि सिर की त्वचा में फंगल इंफेक्शन होने पर ही डैंड्रफ होता है।

नमक:
शैंपू में कुछ नमक मिलाएं और सिर की त्वचा को इस मिश्रण से रगड़ें। इससे सिर से सारी मृत त्वचा निकल जायेगी और डैंड्रफ अब कपड़ों पर भी नहीं गिरेगा और इस प्रकार आपको शर्मनाक स्थिति से नहीं गुज़रना पड़ेगा।

नीबू का रस:
आपने देखा होगा कि कई एंटी-डैंड्रफ शैंपू में नीबू होता है। सिर की त्वचा पर नीबू का रस लगायें और इसे कम से कम 15 मिनिट तक लगा रहने दें। फिर शैंपू की सहायता से इसे धो डालें। आपका डैंड्रफ तुरंत चला जाएगा।

एलोवेरा जैल:
एलोवेरा जैल सिर की त्वचा को नमी प्रदान करता है और इसे ऑयली भी नहीं बनाता। इससे सिर की मृत त्वचा निकल जाती है और सिर की त्वचा ऑयली भी नहीं होती। इसे 20 मिनिट लगाकर रखें और फिर धो डालें।

एप्पल साइडर विनेगर:
एप्पल साइडर विनेगर में कुछ पानी मिलाकर इसे सिर की त्वचा में लगायें। इससे सिर की त्वचा का पीएच लेवल ठीक बना रहता है और फ्लेक्स नहीं आते। 15 मिनिट बाद बालों को धोकर कंडीशन करें।

नीम की पत्तियां :
नीम की पत्तियों और पानी को मिलाकर का पेस्ट बनायें और इस पेस्ट को बालों में लगायें। यह बहुत प्रभावकारी होता है क्योंकि नीम एंटी-फंगल होता है तथा यह डैंड्रफ को दूर करता है।

बेकिंग सोडा:
बेकिंग सोडा और पानी को मिलाकर शैंपू बनायें। शैंपू के बजाय इसका उपयोग करें और डैंड्रफ से छुटकारा पाएंं।



Click it and Unblock the Notifications
