Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
डैंड्रफ के कारण टूटते है आपके बाल, इन घरेलू चीजों से बचाएं अपने बाल
अगर आपके बाल लगातार जड़ रहे है तो आपको बता दें कि इसके कई कारणों से बड़ा एक कारण है और वो है डैंड्रफ। इससे आपके बालों को सही पोषण नहीं मिल पाता है और वो टूटने लगते है। आपको बता दें कि प्रदूषण की वजह से रूसी की समस्या हर तरह की स्किन वाले लोगों के लिए लगभग एक जैसी होती है।
रूसी के कारण हो सकते हैं, सिर की तवचा में फंगल इन्फेक्शन की वजह से रूसी की समस्या सामने आती है और इसकी वजह से बाल झड़ते हैं। आजकल बहुत से लोग डैंड्रफ की वजह से झड़ते बालों की समस्या का सामना कर रहे हैं, जिसके लिए कई उपचार भी बाजार में मौजूद हैं।
आपके बाल अगर लगातार झड़ रहे है तो आपको बता दें कि इसके लिए आपको घेरेलू उपाय अपनाने चाहिए। इससे आपके बालों का टूटना बेद हो जाएगा और आपके सिर से डैंड्रफ की समस्या भी खत्म हो जाएगी।

सही भोजन खाएं
आपको ऐसे समय में अक्सर पर्याप्त आहार का सेवन करना चाहिए। बाल झड़ने की समस्या पोषण की कमी की वजह से भी हो सकती है। इसके अलावा रूसी एक तरह का इन्फेक्शन है। अगर आपका शरीर अन्दर से मजबूत नहीं होगा तो यह बाहरी संक्रमण आदि का सामना सही ढंग से नहीं कर पाता। विभिन्न तरह के विटामिन, प्रोटीन और मिनरलयुक्त भोजन का सेवन करें। ये आपके लिए फायदेमंद है।

नींबू का सेवन करें
नींबू आपके इस समस्या के लिए बहुत ज्यादा असरदार है। आप नींबू के रस का प्रयोग सिर की त्वचा या रूसी से प्रभावित हिस्से में सीधे कर सकती हैं। इसके लिए नींबू को बीच से दो टुकड़ों में काट लें और इसे हलके हाथों से सिर की त्वचा में रगडें। इसको आप हफ्ते में कई बार कर सकते है।

जैतून का तेल और दही
आपको बता दें कि ये आपके इस समस्या के लिए सही होता है। अगर डैंड्रफ की वजह से बाल झड़ते हैं तो बालों की जड़ों को रूसी से मुक्त करना ज़रूरी है। इसके लिए एक कटोरे में तजा दही लें और इसमें 2 चम्मच जैतून का तेल मिला लें। इसे अच्छी तरह मिक्स कर बालो की जड़ों में हलकी मसाज करते हुए लगायें। ऐसा करने के आधा घंटे के बाद आप शैंपू करें। इससे आपकी समस्या का समाधान हो जाएगा।

तनाव से बचना जरूरी है
आपके तनाव से कई बार आपके सिर पर बुरा असर पड़ता है। इस कारण से से आपके बाल झड़ते है। अगर आपको लगता है कि आपके काम के घंटे लम्बे चलने वाले हैं या काम अथवा व्यक्तिगत दबाव अधिक है तो इससे निकलने की कोशिश करें। ये आपके बालों के लिए सही नहीं है।

हिना का इस्तेमाल
आपके लिए मेंहदी बहुत अच्छी होती है ये आपके बालों के लिए एक अच्छा समाधान है। मेहँदी के पाउडर को रात भर के लिए पानी में भिगो कर रखें। सुबह ऐसे अच्छी तरह फेंट कर बालों में जड़ों से लेकर पूरी लम्बाई में लगा लें। इसे 2 घंटे रखने के बाद बालों को शैम्पू से धोकर साफ़ कर लें। ऐसे आपके सिर की समस्या बिल्कुल खत्म हो जाएगी।

बालों का मालिश करें
आपके बालों के लिए मालिश बहुत जरूरी होती है। इससे सिर की त्वचा में ब्लड सर्कुलेशन तेज होता है और बाल कम झड़ते हैं। साथ ही तेल की मसाज से सिर की त्वचा को नमी मिलती है और रूसी की वजह से खुजली आदि नहीं होती है। ये आपके बालों को मजबूत रखता है।

एप्पल का सिरका
आपको बता दें कि आपके सिर के लिए बालों से डैंड्रफ और इसको टूटने से बचाने के लिए आपको सेब के सिरके का इस्तेमाल करना चाहिए। इसको नहाते समय पानी के बराबर मात्रा में लेकर लगाने से आपको इस समस्या से छुटकारा मिल जाएगा।



Click it and Unblock the Notifications
