Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
दादी व नानी मां के पिटारें से निकले इन हेयर पैक्स से बाल हो जाएगें खूबसूरत, घनें व लम्बे
अभी भी अगर आप चाहते है कि आपकी खूबसूरती में चार चांद लगे तो आज हम दादी मां के खजाने में से ही आप के साथ कुछ ऐसे हेयर पैक्स कि विधियां साझा कर रहें है, जो सिर्फ दो प्राकृति चीजों को मिलाकर झट से तैयार
क्या आप इस बात से मुकर सकते है कि आपकी दादी या नानी के बाल आज भी आपके बालों से ज्यादा बेहतरीन है? तो क्या कभी सोचा है कि आखिर वह खूबसूरती और बालों के लिए ऐसा क्या करते है जो आप कहीं न कहीं मिस कर रहें है?
तो इसका जबाव यह है कि जब बात खूबसूरती कि आती है तो दादी और नानी मां सुंदरता को बरकरार रखने के लिए खुद घर पर ही तरह तरह के स्क्नि और हेयर पैक्स बनाया करती थी।
यह सभी पैक्स प्राकृतिक, होममेड और मल्टी पर्पज होने के साथ ही घर पर आसानी से पाए जाने वाली चीजों से बनाए जाते थे। हालांकि अब बदलते दौर में हम अब ब्रेंड्स और सैलून में ज्यादा विश्वास रखने लगें है।
लेकिन अभी भी अगर आप चाहते है कि आपकी खूबसूरती में चार चांद लगे तो आज हम दादी मां के खजाने में से ही आप के साथ कुछ ऐसे हेयर पैक्स कि विधियां साझा कर रहें है, जो सिर्फ दो प्राकृति चीजों को मिलाकर झट से तैयार किए जा सकते है।

अंडा और दही
दही और अंडे को मिलाने से दो फायदे होते है, जिनमें पहला है कि अंडे से बालों को जरूरत के हिसाब से प्रोटीन मिलता है जबकि दही से सर कि त्वचा अच्छे से साफ होती है। हालांकि इस पैक में अंडे का कौनसा पार्ट मिलाएं यह बात आपके बालों के टैक्सचर पर निर्भर करती है।
सामग्री
- 1 अंडा (नॉर्मल बालों के लिए)
- 1 अंडे कि जर्दी (ड्राई बालों के लिए)
- 1 एग व्हाइट (आॅइली बालों के लिए)
- 1/2 कप छना हुआ दही
विधि
अंडे व दही को अच्छे से मिलाकर अच्छा सा स्मूथ पेस्ट बना कर बालों में हल्के हाथों से लगाएं। करीबन आधें घंटे तक रखने के बाद बालों को धो लें। साथ ही अगर अंडे कि बदबू से छुटकारा पाना हो तो बाल धोने के बाद आप कोई भी असेन्शल आॅइल लगा सकती है।

दूध और शहद
अगर आपके बाल बिखरे हुए और ड्राई है तो दूध और शहद इनके लिए बिलकुल सटिक दवा है। क्योंकि दूध से कैल्शियम, प्रोटीन और विटामिन मिलता है तो वहीं शहद बालों कि नमी बनाएं रखता है।
सामग्री
- 1 टी स्पून शहद
- 1 ग्लास कच्चा दूध
- 1 पका हुआ केला
- 8-10 बूंदें बादाम तेल
- - 2 अंडे कि जर्दी
- - छोटा कप पानी
- - 1 पका हुआ केला
- - 1-2 टेबिल स्पून शहद
- - 2 आंवले
- - 2 कप मीठा नीम
- - 2 छोटे कप सिरका
- - 1 छोटा कप शहद
- - 5 टेबिल स्पून मुल्तानी मिट्टी
- - 2 टेबिल स्पून बादाम तेल
- - 1 टेबिल स्पून नारियल का तेल
- - 2 टी स्पून शहद
विधि
शहद और दूध को मिला ले, फिर बालों में इस मिक्सचर से मसाज करें । करीबन 30 मिनट बाद हल्के गर्म पानी और शैम्पू कि मदद से बाल धो लें।

केला और बादाम तेल
सभी बाजारू प्रोडेक्ट्स लगाने के बाद भी बालों का न्यूट्रिश्यिन खत्म हो रहा है तो दादी मां का यह हेयर पैक आपके बालों कि सही दवा है। क्योंकि बादाम तेल से जहां बालों को विटामिल डी और मैग्निशियम मिलता है, वही केला हेयर कंडीशनर कि तरह काम करता है।
सामग्री
विधि
केले को अच्छे से मैश करके बादाम तेल मिलाए और एक अच्छा पेस्ट बना लें। इस तैयार पैक को 30 मिनट बालों में लगाएं और फिर बालों को सेब के सिरका या फिर बीयर से धो लें।

अंडे कि जर्दी और पानी
अगर आपको लगता है कि आपके बाल, प्राकृतिक चमक खो रहें है और ड्राई हो रहें हे तो यह पैक सबसे अच्छा असर करेगा। क्योंकि अंडे कि जर्दी से जहां बालों को मॉइश्चराइजर मिलता है वहीं पानी कंडीशनर कि तरह काम करता है।
सामग्री
विधि
अंडे कि जर्दी और पानी को साथ में जब तक मिलाएं, जब तक कि घोल फूल न जाए। अब इस तैयार मिक्सचर को बालों में लगा लें, आधें घंटे तक सूखने के बाद बालों को अच्छें से ठंडे पानी से धो लें।

केला और शहद
अगर सर कि त्वचा में खुजली और ड्राईनेस बड़ी समस्या है तो केले और शहद का यह पैक रामबाण है।
सामग्री
विधि
केले को अच्छे से मैश कर उसमे शहद मिला कर अच्छे से स्मूथ मिक्सचर बना लें। अब इस पैक को बालों कि जड़ों से उनकी टिप्स तक लगाएं। लेकिन याद रहें, कि पैक बिलकुल पानी न हो, पानी जैसा होने पर आपके कपड़ें खराब हो सकते है।

मीठा नीम और आंवला
बालों कि झड़ने से बचाने और उन्हें मजबूत करने कि बात आती है तो करी मीठा नीम और आंवले का यह पैक बहुत कारगार है।
सामग्री
विधि
एक पैन में 4 टेबिल स्पून नारियल का तेल गर्म करें, फिर आंवला और मीठा नीम मिलाएं। अब इसे धीमी आंच पर उबलने दें, जब तक कि आंवालों का रंग बदल कर भूरा न हो जाए। अब इसे अच्छे से ठंडा करके छान लें। अब इस तैयर आॅइल को हेयर पैक कि तरह काम में लें।

मेथी दाना और नारियल दूध
नारियल के दूध से बाल घनें होते है। जबकि मेथी दाने में प्रोटीन, विटमिन सी, आयरन, पोटाशियम, निकोटिन, एसिड, केरोटिन और कैल्शियम मौजुद होते है।
सामग्री
- एक छोटे प्यालें में मेथी दाना
- एक छोटा कप नारियल दूध
विधि
मेथी दाने को पूरी रात पानी में भीगो कर अगली सुबह अच्छे से पीस लें। अब इस पेस्ट में नारियल दूध मिलाए। अब इस तैयार मिक्सचर को लगाकर 20 मिनट तक सूखने दें। अच्छे रिजल्ट पाने के लिए आप इसे हफ्ते में दो बार लगाएं।

सिरका और शहद
अगर आप डैंड्रफ से परेशान है, तो सिरका आपको इस समस्या से छुटकारा दिला सकता है। जबकि वहीं शहद प्राकृतिक मॉइश्चराइजर है। दोनों को साथ मिलाने पर यह बालों के लिए मैजिक से कम नहीं है।
सामग्री
विधि
सिरका और शहद को मिलाकर मिक्सचर तैयार कर लें और इसके शैम्पू के बाद व कंडीशनर से पहले लगाएं। शैम्पू के बाद लगाकर इसे 20 मिनट तक रखें और कंडिशनर कि मदद से इसे साफ कर लें।

बादाम तेल और मुल्तानी मिट्टी
हर मौसम में बालों कि देखभाल के लिए इस पैक से अच्छा कोई और नहीं हैं। साथ ही इसे बनाना भी बहुत सरल है।
सामग्री
विधि
मुल्तानी मिट्टी को बादाम के तेल के साथ मिलाए। अगर यह ज्यादा गाढ़ा हो जाए तो आवश्यकता अनुसार थोड़ा तेल और मिला लें। अब इस तैयार हेयर पैक को हल्के हाथों से बालों में लगाए और 30 मिनट तक सूखने के बाद इसे अच्छे से धो लें।

नारियल का तेल और शहद
जब भी हमारी दादी मां नारियल का तेल बालों में लगाती थी, तो वह शहद मिलाना नहीं भूलती थी। अगर आप भी अपने बेजान बालों में झट से जान लाना चाहती है तो यह नुस्खा जरूर अपनाएं।
सामग्री
विधि
एक प्यालें में शहद और नारियल के तेल को अच्छे से मिलाएं और फिंगर टिप्स कि मदद से बालों कि जड़ों तक इसे लगाएं। इसके लिए हॉट टॉवल थैरेपी भी अपनाए। आधें घंटे बाद एक माइल्ड शैम्पू से बालों को अच्छे से साफ करें।



Click it and Unblock the Notifications
