Latest Updates
-
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती
गीले बालों को सुलझाने में आती है आफत तो अपनाएं ये घरेलू उपाय
हर इंसान अपनी ज़िंदगी में अपने शरीर और त्वचा का बेहतर ख्याल रखना चाहता है और बालों की देखभाल भी उसी का हिस्सा है। इन्हें भी सही केयर की ज़रूरत होती है ताकि बालों की ग्रोथ बनी रहे। लेकिन हम में से कई लोग हैं जो वक़्त की कमी का बहाना बना कर गीले बालों को कंघी से सुलझा लेते हैं और फिर कंघी पर टूटे बाल देखकर मायूस हो जाते हैं।

बालों को सुलझाना बहुत ज़रूरी है। ये हेयर केयर रूटीन का ज़रूरी हिस्सा है। ऐसा ना करने पर आप बालों को डैमेज कर देते हैं। आप हेयर वॉश के बाद पांच मिनट का वक़्त निकाल कर इस स्थिति से बच सकते हैं।
कमाल की बात ये है कि आपको अपने गीले बालों को सुलझाने के लिए महंगे केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने की ज़रूरत नहीं है। बालों को सुलझाने के लिए आप किचन में रखे कुछ सामान ही प्रयोग में ला सकती हैं।

एप्पल साइडर विनेगर
एप्पल साइडर विनेगर तकरीबन हर घर में पाया जाता है। विनेगर का एसिडिक नेचर बालों पर कमाल का असर करता है। ये एक प्राकृतिक कंडीशनर है और ये बालों के पीएच लेवल को ठीक करता है। अगर आप इस विधि से पूरा फायदा लेना चाहती हैं तो अॉर्गेनिक विनेगर का इस्तेमाल करें।
पहले तरीके के अनुसार आप शैम्पू और कंडीशनर करने के बाद बालों को विनेगर मिले पानी से धो लें। फिर बालों को तौलिये से पौंछ कर कंघी कर लें। दूसरे तरीके में आप इसे स्प्रे के तौर पर इस्तेमाल कर सकती हैं। एक स्प्रे बोतल में डेढ़ चम्मच एप्पल साइडर विनेगर और लैवेंडर एसेंशियल ऑयल की पांच बूंदें डालें। इसे मिक्स करके दस मिनट के लिए छोड़ दें। थोड़ी देर बाद इसमें डिस्टिल्ड वॉटर मिलाएं। इसे अच्छे से मिला लें और इस्तेमाल करें।

कोकोनट ऑयल
ये बहुत अच्छा ऑप्शन तो नहीं है क्योंकि नारियल तेल का इस्तेमाल करने से आपके बाल चिपचिपे हो सकते हैं। लेकिन इसे आप तब ट्राई कर सकते हैं जब आपके पास अपने ब्यूटी रूटीन के लिए काफी समय हो। आजकल कई ब्यूटी प्रोडक्ट्स में कोकोनट ऑयल का इस्तेमाल किया जाता है। बालों को सुलझाने के लिए भी ये प्राकृतिक तेल आपकी मदद कर सकता है।
दो चम्मच कोकोनट ऑयल और उतनी ही मात्रा में ऑलिव ऑयल लें। इसे आधे कप से भी कम गर्म पानी में मिला लें। इसे एक स्प्रे बोतल में डालें और मिक्स कर लें। इसे बालों और स्कैल्प में लगाकर थोड़ा मसाज कर लें ताकि ये अच्छे से लग जाए। अब उंगलियों की मदद से बालों को सुलझा लें और कंघी कर लें।

एलोवेरा
इस जादुई पौधे में 20 एमिनो एसिड पाए जाते हैं जो बालों को कंडीशन करके मॉइशचर प्रदान करते हैं। 1 चम्मच एलोवेरा जेल या जूस लें, उसमें आधा चम्मच वेजिटेबल ग्लिसरीन डालें। इसमें 5 चम्मच डिस्टिल्ड वॉटर और 10 बूंदें एसेंशियल ऑयल की डाल कर मिक्स कर लें। अब ये मिक्सचर इस्तेमाल करने के लिए तैयार है। आप जितना उपयोग करना चाहती हैं अभी कर लें और एक्स्ट्रा बचे हुए मिश्रण को स्टोर करके कमरे के तापमान में रख लें। इसे आप बाद में भी प्रयोग में ला सकती हैं।

ग्लिसरीन
इसके विधि के लिए चाहिए दो चम्मच ग्लिसरीन और 10 बूंदें लैवेंडर एसेंशियल ऑयल की। इसे एक मीडियम साइज़ की स्प्रे बोतल में डालें और साथ में पानी भी मिला लें। इस मिश्रण को इस्तेमाल करने से पहले अच्छे से शेक कर लें।
आप इस बात का ध्यान रखें कि इसके लिए आपने वेजिटेबल ग्लिसरीन का इस्तेमाल किया हो, सिंथेटिक का नहीं। वेजिटेबल ग्लिसरीन सुरक्षित होता है क्योंकि ये प्लांट ऑयल से तैयार किया जाता है। इस मिश्रण में आप किसी दूसरे एसेंशियल ऑयल का इस्तेमाल भी कर सकती हैं। इस विधि के इस्तेमाल से आपके बाल मैनेज करने लायक हो जायेंगे।

कंडीशनर और पानी
जो ज़्यादा मेहनत नहीं करना चाहते हैं उनके लिए ये उपाय सबसे बेस्ट है। इसके लिए एक हिस्सा कंडीशनर और उससे दोगुने गर्म पानी की ज़रूरत है। उबलता हुआ पानी इस्तेमाल ना करें। गुनगुने पानी में कंडीशनर को मिला लें और इस घोल को अपने बालों में लगा लें। ये बिना किसी नुकसान के आपके बालों को सुलझाने में मदद करेगा।



Click it and Unblock the Notifications
