Latest Updates
-
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग
5 तरह के होते हैं डैंड्रफ, जानें सबके अलग अलग उपचार
महिला हो या पुरुष, आजकल रूसी यानि डैंड्रफ की समस्या बहुत आम हो गई है। बालों की सही साफ़ सफाई ना करना, बालों में जरूरत के मुताबिक तेल ना लगाना, ज्यादा पसीना आना, हार्मोन का असंतुलन और कई बार तनाव के कारण भी सिर में डैंड्रफ हो जाता है।

सामान्यत: सबको यही लगता है कि डैंड्रफ स्कैल्प के ड्राई हो जाने की वजह से परेशान करती है लेकिन ऐसा नहीं है। आपको जानकर हैरानी होगी कि डैंड्रफ एक या दो तरह के नहीं बल्कि पांच तरह के होते हैं और उनका समाधान भी अलग अलग तरीके से होता है। आइए जानते हैं कि कौन से पांच तरह के डैंड्रफ होते हैं और इनसे छुटकारा पाने का सही तरीका क्या है।

फिक्सी डैंड्रफ
जिन लोगों में फिक्सी डैंड्रफ की समस्या होती है उन्होंने ये नोटिस किया होगा कि कंघी करते समय डैंड्रफ स्कैल्प से उभरकर बालों के ऊपर आ जाते हैं। इसमें बालों की जड़ों में रूसी की एक परत जमा रहती है। ये आम डैंड्रफ नहीं है। यदि इस तरह की स्थिति नजर आ रही है तो आपको डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।
आप बचाव के लिए अपने स्कैल्प को साफ़ रखें और नियमित हेयर वॉश करें। संभव हो तो हेयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल कम से कम करें।

सोरायसिस
त्वचा संबंधी एलर्जी, बीमारी या फिर किसी तरह के इंफेक्शन जैसे सोरायसिस की वजह से रूसी की समस्या सामने आती है। यह परेशानी स्कैल्प में सेल्स का प्रोडक्शन बढ़ने की वजह से होती है। ये सेल्स एक परत बनकर निकलने लगते हैं। जब त्वचा के ये सेल्स सिर पर मौजूद ऑयल या फिर गंदगी के साथ मिलते हैं तब डैंड्रफ का कारण बनते हैं।
इस तरह की परेशानी होने पर आप घरेलू नुस्खे अपनाने के बजाय डर्मोटॉलॉजिस्ट से संपर्क करें। आप अपने हेयर प्रोडक्ट्स खासतौर से कंघी किसी के साथ शेयर न करें और ना ही किसी दूसरे की चीजें इस्तेमाल करें।

ऑयली डैंड्रफ
जब स्कैल्प में सीबम का प्रोडक्शन ज्यादा होने लगता है तब ऑयली डैंड्रफ की परेशानी सामने आती है। इसके पीछे का सबसे बड़ा कारण बालों को नियमित अंतराल पर ना धोना, ज्यादा पसीना आना और स्कैल्प का चिपचिपा बने रहना है।
ऑयली डैंड्रफ से निजात पाने के लिए आपको सप्ताह में 2 से 3 बार एंटी-डैंड्रफ शैम्पू से सिर धोना चाहिए। प्याज का रस 10-15 मिनट बालों में लगाकर रखें और अपने रेग्युलर शैम्पू से हेयर वॉश कर लें। सप्ताह में कम से कम दो बार ऐसा करें। इस उपाय से डैंड्रफ की समस्या के साथ हेयर फॉल की परेशानी भी दूर होगी।

फंगल
सिर की त्वचा और स्कैल्प में एक प्राकृतिक फंगस मलेएसेजिया (Malassezia) मौजूद होता है, जो सामान्यतः एक सीमित मात्रा तक ही बनता है। लेकिन जब स्कैल्प ज्यादा तैलीय हो जाता है या फिर उसमें गंदगी जमा होने लगती है तब इसका प्रोडक्शन भी बढ़ जाता है। इस स्थिति में ये ओलिक एसिड बनाने लगता है जिससे स्किन सेल्स की मात्रा बढ़ जाती है और इससे सफेद परत बनती है जो सिर पर डैंड्रफ के रूप में नजर आती है।
आप इससे बचने के लिए बालों को नियमित अंतराल पर धोएं और इसके लिए एंटी-डैंड्रफ शैम्पू का इस्तेमाल करें।

ड्राई डैंड्रफ
आमतौर पर सर्दी के मौसम में ही ड्राई डैंड्रफ की समस्या सामने आती है। सर्दियों में स्कैल्प में नमी कम हो जाती है और सिर की त्वचा खुश्क होने लगती है।
इस स्थिति में आप हेयर वॉश के लिए गुनगुने पानी का इस्तेमाल ना करें। सप्ताह में 2 से 3 बार आंवला ऑयल से सिर की मालिश करें। आधे घंटे तक ऑयल लगा रहने दें और गर्म पानी में भीगा तौलिया लपेट लें। इसके बाद आप शैम्पू कर सकती हैं। इस उपाय से स्कैल्प में नमी बनी रहेगी और ड्राइनेस की परेशानी खत्म होगी।



Click it and Unblock the Notifications
