Latest Updates
-
Sharad Purnima 2026: 25 या 26 अक्टूबर, कब है शरद पूर्णिमा? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त और चंद्रोदय का समय -
Shamonda Virus:शमोंडा वायरस क्या है और कैसे फैलता है? फ्रांस में पहली बार इंसान संक्रमित, जांच शुरू -
बार-बार सिरदर्द होना हो सकता है इन 6 गंभीर बीमारियों का संकेत, नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी -
सौंफ और धनिया का पानी पीने से सेहत को मिलते हैं कई फायदे, जानें सेवन का सही तरीका -
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति
क्या आपके बच्चे के भी हैं घुंघराले बाल, ऐसे करें देखभाल
आमतौर पर लोग स्ट्रेटनिंग, स्मूदनिंग की मदद से अपने बालों को सीधा करा लेते हैं लेकिन ये बात नहीं भूलनी चाहिए कि कर्ली बालों को मेंटेन रखना आसान काम नहीं होता है। जिन लोगों के बाल कर्ली होते हैं वो बालों के उलझने, बाल झड़ने, जल्दी गंदे और ऑइली हो जाने तथा कोई नए तरह का स्टाइल ना कर पाने की वजह से परेशान रहते हैं।

लड़कियां और महिलाएं तो खुद अपने कर्ली बालों की केयर कर भी लेती है लेकिन बच्चों के लिए अपने घुंघराले बाल संभालना आसान नहीं होता है। इस लेख में बताए टिप्स से आपको कुछ मदद मिल सकती है। जानें कैसे आप अपने बच्चे के कर्ली बालों की देखभाल कर सकते हैं।

छोटे रखें बाल
बच्चों के बाल काटना ही एक चैलेंज है। वो जल्दी बाल कटवाने के लिए तैयार नहीं होते हैं। मगर आप सुनिश्चित करें कि बच्चे के बाल आप समय समय पर कटवाते रहें ऐसे में आपको उसकी केयर में ज्यादा मुश्किल नहीं आएगी। यदि बच्चा सैलून जाकर किसी अजनबी शख्स से बाल कटवाने के लिए राजी नहीं हो रहा हो तो आप घर पर खुद उसके बाल छोटे कर दें।

पहले कंघी फिर शैम्पू
बच्चे घर से बाहर आंगन, पार्क या छत आदि पर खेलते रहते हैं। खेलकूद में मस्त बच्चों के बाल धूल मिट्टी, प्रदूषण आदि से गंदे और उलझ जाते हैं। आप ध्यान रखें कि शैम्पू करने से पहले एक बार बच्चे के बालों को कंघी करके थोड़ा सुलझा लें। आप पानी का स्प्रे करते हुए भी बाल को सुलझा सकते हैं। ऐसा करने से हेयर वॉश के समय बाल कम टूटेंगे।

माइल्ड शैम्पू का करें प्रयोग
बच्चे के कर्ली बालों को समय समय पर शैम्पू करें। उनके लिए खास माइल्ड शैम्पू का इस्तेमाल करें जिससे उनकी आंखों को नुकसान ना हो। आराम से बच्चे के सिर पर शैम्पू लगाएं। अपनी उंगलियों का इस्तेमाल करते हुए पूरे बाल और स्कैल्प में अच्छे से शैम्पू लगा दें। अगर बच्चे के बाल लम्बे हैं तो शैम्पू के बाद कंडीशनर का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।

पूरी तरह से सुखाएं बाल
शैम्पू के बाद गीले बालों में ही कंघी करने की भूल ना करें। घुंघराले बाल गीले होने के बाद सामान्य से ज्यादा टूटते हैं। अपने बच्चे को भी बताएं कि बाल को पूरी तरह से सूखा लेने के बाद ही कंघी करें। साथ ही बाल सुखाने का सही तरीका भी उन्हें बताएं। हेयर ड्रायर कम से कम इस्तेमाल में लाएं। बाल सुखाने के लिए मुलायम तैलिये का प्रयोग करें।

अच्छी क्वालिटी की कंघी या ब्रश का इस्तेमाल
बाल सूखने के बाद ही कंघी का इस्तेमाल करें। कर्ली बालों को उलझन से बचाए रखने के लिए समय समय पर कंघी करते रहें अन्यथा ये उलझे हुए बाल हेयर फॉल की वजह बन सकते हैं। अच्छे क्लिप और बैंड का इस्तेमाल करें जो बालों में उलझे नहीं। कंघी और ब्रश भी अच्छी क्वालिटी का प्रयोग करें।



Click it and Unblock the Notifications
