Latest Updates
-
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं
गर्मियों में क्यों बालों में पड़ जाती हैं गांठे, जाने वजह
हम में से कई लोगों के बाल शैम्पू करने के बाद उलझने लगते हैं, कंघी करते वक्त इन बालों में गांठें बनने लगती है। अगर ये लगातार उलझे हुए रहने लगें तो इससे ये कमजोर होकर टूटने लगते हैं। गर्मियों में तो यह समस्या और भी ज्यादा रहने लगती है।
बालों को उलझने से बचाने के लिए कंडीशनर और हेयर स्पा जैसे हेयर केयर प्रॉडक्ट से बालों को सुलझाया जाता सकता है, लेकिन नतीजे से पहले आपको इस बात की तह तक जाना बहुत जरुरी है। आखिर बाल उलझने की मूल वजह क्या है। इस वजह को जानकर आप अपने बालों को उलझने से बचा सकते हैं।

डिहाइड्रेशन की वजह से
गर्मियों में डिहाइड्रेशन सिर्फ शरीर में ही नहीं होती है, बल्कि ये बालों में भी होती है। अगर शरीर में पानी की कमी हो जाए तो बाल भी उलझने लगते हैं। रूखे बाल आपस में बुरी तरह उलझ जाते हैं और उन्हें सुलझाना मुश्क़िल होता है। जब बाल अच्छी तरह हाइड्रेटेड नहीं रहते, तो बाल कमज़ोर और संवेदनशील हो जाते हैं, जिससे वे बीच से ही टूटने लगते हैं। इसलिए नियमित रूप से बालों को कंडीशनर करें और बीच-बीच में मॉइस्चराइज़िंग हेयर मास्क का भी इस्तेमाल करें। ढेर सारा पानी और लिक्विड पिएं, ताकि शरीर के साथ आपके बाल हाइड्रेटेड रहें।

अल्कोहल युक्त शैम्पू का न करें इस्तेमाल
अल्कोहल युक्त हेयर केयर प्रॉडक्ट्स का इस्तेमाल न करें। इससे बालों की नमी जाने लगती है। शैम्पू, कंडिशनर से लेकर हेयर स्टाइलिंग प्रॉडक्ट्स तक में अल्कोहल मुक्त का लेबल देखकर ही प्रॉडक्ट्स ख़रीदें। क्योंकि अल्कोहल युक्त प्रॉडक्ट्स के नियमित इस्तेमाल से बाल रूखे और बेजान होने लगते हैं और इस वजह से बाल उलझने लगते है और गांठे बन जाती है।

बालों को खुला छोड़कर सोने पर
बाल खुले रखकर सोने से वे उलझ जाते है। इसलिए ढीली-ढाली चोटी बनाकर सोएं और यदि आप सहज न हों, तो शुरुआत करने के लिए ढीली पोनी बना सकती हैं।

बालों की सही तरह से करें कंघी
कई बार सुबह जल्दबाज़ी में हम बालों को कंघी करना भूल जाते हैं। बालों में हाथ फिराकर बाल तो थोड़े-बहुत सेट हो जाएंगे, लेकिन कंघी न करने पर बालों की सेहत ज़रूर बिगड़ जाएगी। लंबे समय तक कंघी न करने पर बालों में गांठ भी पड़ जाती है। दिन में कम से कम दो बार कंघी ज़रूर करें। इससे बाल जल्दी उलझेंगे नहीं। चौड़े दांतोंवाली कंघी का इस्तेमाल करें, ताकि बाल कम से कम टूटें। रात को कंघी करे बिना सोने से भी बाल उलझ सकते हैं। इसलिए रात को सोने से पहले उन्हें सुलझाना न भूलें।

बालों को सही तरीके से सुखाएं
कुछ लोग बाल धोने के बाद उन्हें तेजी से रगड़ते हैं या झाड़ते हैं। यह बहुत गलत तरीका है। इससे बाल कमजोर होकर टूटने लगते हैं। शैम्पू करने के बाद बालों को तौलिया से बहुत आराम से पौंछे इसके लिए किसी पतले कपड़े का इस्तेमाल करें। बालों को तौलिए से ज्यादा कस कर न बांधें। धूप में बैठकर या कूलर के सामने बाल सुखाना भी बालों को नुकसान पहुंचाता है। इससे न केवल बाल उलझते हैं, बल्कि कमजोर होकर टूटने भी लगते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
