Latest Updates
-
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट
घने बालों के लिए इस्तेमाल करें जैकलीन फर्नांडिस का सीक्रेट, आपके बाल भी हो जाएंगे शाइनिंग और मजबूत
जैकलीन फर्नांडीस अपने खूबसूरत और स्टाइलिश लुक के लिए जानी जाती हैं। जैकलीन अपनी फिटनेस के साथ साथ अपने ग्लोइंग स्किन और बालों का काफी ध्यान रखती हैं। जैकलीन छोटे बालों, कर्ली और सीधें बालों में गजब की खूबसूरत लगती हैं।

जैकलीन को अपने काम की वजह से अपने बालों के साथ काफी एक्सपेरिमेंट करना पड़ता है। जैकलीन अपने बालों में हेयर स्ट्रेटनर और केमिकल का यूज करती हैं। बालों को हीट से बचाने के लिए जैकलीन अपने बालों पर घरेलू चीजों का इस्तेमाल करती हैं। चलिए उनके जन्मदिन पर जानते है उनका हेयर सीक्रेट।

नारियल तेल
जैकलीन अपने बालों की देखभाल करने के लिए नेचुरल चीजों का इस्तेमाल करती हैं। सेलिब्रिटी होने की वजह से जैकलीन को अपने बालों मे केमिकल का यूज करना पड़ता है। केमिकल की वजह से बालों को काफी नुकसान होता है। ऐसे में वह अपने बालों की देखभाल के लिए नारियल का तेल लगाती हैं। जैकलीन हफ्ते में दो बार गर्म नारियल तेल से बालों की मसाज करती हैं। नारियल तेल से मसाज करने से डैंड्रफ और दोमुंहे बालों की परेशानी को दूर होती है। साथ ही बाल शाइनी होते है। नारियल तेल में एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है जो कि बालों संक्रमण और डैंड्रफ को कम करने में मदद करता है। नारियल तेल एक नेचुरल कंडीशनर की तरह काम करता है जो कि बालों को सॉफ्ट और शाइनी बनाने में मदद करता है।

नेचुरल हेयर मास्क
जैकलीन अपने बालों की देखभाल करने के लिए नेचुरल हेयर मास्क का यूज करती हैं। जैकलीन अंडे से बना होममेंड हेयर मास्क का यूज करती हैं। अंडे में प्रोटीन और बायोटिन पाया जाता है जो कि डैमेज बालों को ठीक करने में मदद करता है। जैकलीन हेयर वॉश करने से बालों में अंडे का सफेद हिस्सा लगाती हैं। इससे बाल शाइनी और चमकदार हो जाते हैं। बालों में अंडा लगाने से बालों की ग्रोथ बढती है साथ ही दोमुंहे बालों से छुटकारा मिलता है। अंडा के इस्तेमाल से बालों को केमिकल के नुकसान से बचा जा सकता है।

जैकलीन का होममेड हेयर मास्क
जैकलीन अपने बालों की देखभाल के लिए अंडे का हेयर मास्क यूज करती हैं। हेयर मास्क बनाने के लिए एक कटोरी लें। उसमें 2 से 3 अंडे का सफेद भाग लें। अंडे में 4 चम्मच बादाम का तेल मिलाएं। 2 चम्मच नारियल का तेल मिलाएं। सभी को अच्छी तरह से मिक्स करें। इसके बाद इस मिश्रण को अपने बालों में लगाएं। 30 मिनट बाद शैंपू से बाल धो लें।

हेल्दी डाइट
बालों की खूबसूरती बनाएं रखने के लिए हेल्दी डाइट लेना बहुत जरुरी होता है। जैकलीन अपने बालों की देखभाल के लिए हेल्दी डाइट लेती हैं। हेल्दी डाइट में वह फ्लैक्स सीड्स, मछली और नट्स खाती हैं। फूड्स सीबन खान से बालों का नेचुरल ऑयल बढ़ता है। वहीं स्कैल्प में भी नमी बनी रहती हैं। जिससे बालों का गिरना कम होता है।



Click it and Unblock the Notifications
