Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
महंगे पार्लर जाने की नहीं है जरूरत, हेयर डिटॉक्स के ये हैं 3 आसान तरीके
आपकी बॉडी को डिटॉक्स की जरूरत होती है ताकि शरीर में जमा गंदगी पूरी तरह से बाहर निकल सके। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए ये काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। बाहर के धूल-मिट्टी और प्रदूषण की वजह से आपके बालों पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। बाहरी गंदगी के कारण बालों में भी कई सारे टॉक्सिन्स जमा हो जाते हैं और ऐसे में आपको बालों को डिटॉक्स करने की जरूरत होती है। नियमित अंतराल में डिटॉक्स करने से बालों की क्वालिटी अच्छी बनी रहती है। डिटॉक्स आपके बालों को डैंड्रफ, दोमुंहे बाल, रूखेपन, हेयर फॉल आदि की समस्या से बचाता है। आप इन तीन बेहद आसान तरीकों से हेयर डिटॉक्स कर सकते हैं।

डिटॉक्स की कब होती है जरूरत
सामान्य तौर पर हर 15 से 20 दिन में हेयर डिटॉक्स करना चाहिए। यदि आपके बाल प्रदूषण के संपर्क में ज्यादा रहते हैं और आप अपने बालों को खुले रखना ही पसंद करते हैं तो 10 से 15 दिन में ही आपको बालों को डिटॉक्स कर लेना चाहिए। दरअसल डिटॉक्स की मदद से स्कैल्प के पोर्स खुल जाते हैं और इसके बाद शैम्पू, तेल, कंडीशनर आदि का पोषण जड़ों तक जाता है। आपके स्कैल्प को सांस लेने का मौका मिलता है और इससे आपके बाल स्वस्थ रहते हैं।

हेयर डिटॉक्स के लिए इस्तेमाल करें एलोवेरा जेल
स्किन के लिए एलोवेरा जेल के फायदे तो आपने बहुत सुने होंगे लेकिन ये बालों के लिए भी बहुत फायदेमंद है। एलोवेरा जेल में विटामिन ए, सी और ई की प्रचुर मात्रा पायी जाती है। इसके जेल में मौजूद एंटीबैक्टीरियल गुण डैंड्रफ की समस्या से निजात दिलाते हैं। आप एलोवेरा जेल से हेयर डिटॉक्स के लिए मार्किट में मिलने वाला जेल खरीद सकते हैं या फिर एलोवेरा पौधे से ताजा जेल निकाल सकते हैं। इस जेल को लेकर अपने स्कैल्प पर मसाज करें। इसे सिर पर तकरीबन एक घंटे तक लगा रहने दें। इसके बाद सौम्य शैम्पू से आप हेयर वॉश कर लें। आपके बालों के साथ साथ आपका स्कैल्प भी अच्छी तरह साफ हो जाएगा।

हेयर डिटॉक्स के लिए इस्तेमाल करें एप्पल साइडर विनेगर
एप्पल साइडर विनेगर या सेब का सिरका बालों के लिए काफी अच्छा माना जाता है। ये विनेगर भी बालों की जड़ों से गंदगी को साफ करने में मदद करता है और इससे आपके बालों में चमक भी आती है। हेयर डिटॉक्स के लिए आपको एप्पल साइडर विनेगर को डाइल्यूट करने की जरूरत है। आप तीन लीटर पानी में 10 एमएल सेब का सिरका मिलाएं। इससे अपने जड़ों से लेकर लंबाई तक बालों की पूरी तरह भीगा लें। इसे लगाने के बाद सिर्फ पांच मिनट का इंतजार करें और फिर नॉर्मल पानी से इसे धो लें।

हेयर डिटॉक्स के लिए इस्तेमाल करें नींबू और खीरा
डैंड्रफ की समस्या से परेशान हैं तो इसे दूर करने में नींबू आपकी काफी मदद कर सकता है। नींबू आपके स्कैल्प में जमी गंदगी दूर करता है और आपके बालों को शाइनी बनाता है। वहीं दूसरी तरफ खीरा मिनरल्स से भरपूर होता है और इसके एंटीऑक्सीडेंट्स बालों को हेल्दी रखने में मदद करते हैं। आप हेयर डिटॉक्स के लिए दो चम्मच खीरे का रस और दो चम्मच नींबू का रस लें। अब इस मिश्रण को अपने स्कैल्प पर लगा लें। आप इसे अपने बालों में 30 से 40 मिनट तक लगा रहने दें और फिर सौम्य शैम्पू से हेयर वॉश कर लें। इस डिटॉक्स से आपको डैंड्रफ से छुटकारा मिलेगा और साथ ही मिलेंगे शाइनी-सॉफ्ट बाल।



Click it and Unblock the Notifications
