Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
हेयर ग्रोथ के लिए स्कैल्प स्क्रब है जरूरी, आप घर पर ही बना सकते हैं ये नेचुरल स्क्रब्स
जब भी बालों की देखभाल की बात आती है तब हम उसकी बाहरी खूबसूरती पर ध्यान देते हैं लेकिन उसकी अंदरूनी मजबूती के बारे में भूल जाते हैं। स्कैल्प पर ही आपके बालों की सेहत निर्भर करती है। हेयर केयर में सबसे महत्वपूर्ण होता है स्कैल्प को साफ़ रखना। अगर आप लंबे और स्वस्थ बालों की चाह रखते हैं तो सिर की त्वचा स्वस्थ रखना बेहद जरुरी है। स्कैल्प की डेड स्किन को एक्सफोलिएट करके आप बालों से जुड़ी कई तरह की परेशानियों से बचे रह सकते हैं। बालों को हेल्दी बनाने के लिए आपको ऐसे हेयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल कम से कम करना चाहिए जिनमें केमिकल पाया जाता है।

बाहरी धूल, मिट्टी और प्रदूषण के कारण भी स्कैल्प के पोर्स पर गंदगी जमा हो जाती है। इस वजह से बालों और स्कैल्प को स्वस्थ बनाए रखना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। आज के समय में आपके हेयर केयर रूटीन में हेयर मास्क, हेयर ऑइलिंग और शैम्पू के अलावा हेयर स्क्रब का होना भी जरुरी है। आज जानते हैं घर में स्कैल्प को क्लीन करने और हेयर ग्रोथ को बढ़ावा देने वाले तीन नेचुरल होममेड स्क्रब्स के बारे में।

1. सी सॉल्ट और नींबू का हेयर स्क्रब
आप सी सॉल्ट और नींबू की मदद से एक बहुत ही अच्छा हेयर स्क्रब तैयार कर सकते हैं। इसके लिए आपको एक छोटे बाउल में 3 चम्मच सी सॉल्ट, 2 चम्मच नींबू का रस और 1 चम्मच ओलिव ऑयल लेना है। सभी चीजों को मिला लें। अब अपने बालों में पानी के कुछ छीटें मारें। अब इस स्क्रब को अपनी उंगलियों की मदद से अपने स्कैल्प पर लगाएं और मसाज करें। अपने स्कैल्प को एक्सफोलिएट करने के लिए कुछ मिनटों के लिए ऐसा करते रहें। इसके बाद आप बेहद हल्के गुनगुने पानी से बालों को धो लें। आप माइल्ड शैम्पू और कंडीशनर का इस्तेमाल करें।

2. बेकिंग सोडा और दालचीनी पाउडर स्कैल्प स्क्रब
आप हेयर स्क्रब के लिए बेकिंग सोडा और दालचीनी पाउडर का इस्तेमाल कर सकते हैं। आपको बस 1 चम्मच दालचीनी पाउडर में एक चम्मच ओलिव ऑयल और दो चम्मच बेकिंग सोडा मिलाना है। इन्हें अच्छे से मिलाएं ताकि गांठें न पड़ें। आप स्मूथ पेस्ट बनाने के लिए इसमें अपना मनपसंद एसेंशियल ऑयल या फिर पानी की कुछ बूंदें मिला सकते हैं। अब पानी की मदद से बालों को थोड़ा नम कर लें और फिर इस स्क्रब की मदद से अपने स्कैल्प को एक्सफोलिएट करें। कुछ मिनटों तक मसाज करने के बाद आप हेयर वॉश कर सकते हैं।

3. शहद और चीनी से बनाएं हेयर स्क्रब
इस हेयर स्क्रब को तैयार करने के लिए एक बाउल में 1 चम्मच शहद, 1 चम्मच ओलिव ऑयल और 4 चम्मच चीनी लें। अब अपने बालों को पानी की मदद से भीगा लें और इस स्क्रब से स्कैल्प को मसाज करें। ये स्क्रब आपके स्कैल्प पर जमा डेड स्किन और जमा हुई गंदगी को हटाने में मदद करेगी। इससे स्कैल्प स्वस्थ रहेंगे और बालों की ग्रोथ में भी मदद मिलेगी।



Click it and Unblock the Notifications
