Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
ये लक्षण बताते है कि आपकी स्कैल्प ऑयली है या नहीं
आजकल के बिजी लाइफस्टाइल और अनहेल्दी खान पान का असर ना केवल त्वचा बल्कि बालों पर भी पड़ता है। बालों में कई तरह की परेशानी देखने को मिलती है जैसे बालों का झड़ना, डाईनेस और ऑयली स्कैल्प आदि। इन परेशानियों से निजात पाने के लिए महिलाएं क्या कुछ नहीं करती है लेकिन इसके बाद भी बालों में कोई खास असर देखने को नहीं मिलता है, क्योंकि महिलाओं को बालों का टाइप पता नहीं होता है। जिसकी वजह से महिलाएं बालों का सही से देखभाल नहीं कर पाती है। बालों की देखभाल के लिए सबसे पहले बालों का टाइप पता होना चाहिए। चलिए जानते हैं ऑयली स्कैल्प पता लगाना का सही तरीका।

स्कैल्प में खुजली
अक्सर बालों में खुजली होती है तो महिलाओं को लगता है कि डैंड्रफ और ड्राईनेस की वजह से खुजली हो रही है। लेकिन हर बार ड्राईनेस और डैंड्रफ की वजह से स्कैल्प में खुजली नहीं होती है। महिलाएं अक्सर खुजली की परेशानी को कम करने के लिए बालों में मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करती है जिससे स्कैल्प काफी ऑयली हो जाती है। कई बार ऑयली और चिपचपी स्कैल्प की वजह से भी खुजली होती है। ऐसे में आप ऐसे प्रोडक्ट का इस्तेमाल करें जो ऑयली बालों के लिए हो, जो स्कैल्प के सीबम को कंट्रोल कर सकें।

हेयर वॉश करने के अगले दिन बालों को चपटा होना
हेयर वॉश करने के लिए अगले दिन आपके बाल चपटे हो जाते है तो आपकी स्कैल्प ऑयली है। ऑयली बाल चिपचिपे होकर चपटे हो जाते है।

बालों में शाइन
कई बार हेयर वॉश करने के बाद बालों में शाइन होती है, ऐसा लगता है कि बालों में ऑयल लगा हुआ है। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है तो आप समझ लीजिए कि आपके बाल ऑयली है। ऐसे में आप बालों की देखभाल के लिए ऑयल फ्री प्रोडक्ट का इस्तेमाल करें। क्योंकि गलत प्रोडक्ट का इस्तेमाल करने से बाल खराब हो जाएंगे।

बैंग्स का चिपचिपा होना
बैंग्स रखना हर लड़की को पसंद होता है, लेकिन हर कोई बैंग्स नहीं रख पाते है, क्योंकि कुछ लोगों के माथे पर बैंग्स ड्राई हो जाते है वहीं कुछ लोगों के माथे से बैंग्स चिपक जाते है। अगर आपके बैंग्स भी माथे से चिपक जाते है तो इसका मतलब है कि आपके बाल ऑयली है।



Click it and Unblock the Notifications
