Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं -
Hurun India Rich List 2026: ये हैं भारत के टॉप 10 सबसे अमीर लोग, जानिए किसके पास है कितनी दौलत -
Bhadrapada Purnima 2026: कब है भाद्रपद पूर्णिमा? जानें तारीख, शुभ मुहूर्त, चंद्रोदय का समय और पूजा विधि -
बढ़े हुए प्रोस्टेट का मतलब कैंसर नहीं, जानें बढ़े हुए प्रोस्टेट, प्रोस्टेटाइटिस और प्रोस्टेट कैंसर में अंतर
रोज ऑफिस के लिए एक ही हेयर स्टाइल बनाकर हो गई हैं बोर, ट्राई करें ये क्यूट हेयर स्टाइल्स

महिलाएं किसी भी पार्टी या फंक्शन में जाने के लिए यूनिक हेयर स्टाइल बनवाती हैं। ताकि वो खूबसूरत दिख सकें। वेडिंग या किसी भी फंक्शन में जाने के लिए हेयर स्टाइल बनवाना आम बात है, लेकिन हम अक्सर अपने ऑफिस लुक के हेयर स्टाइल को लेकर कंफ्यूज रहते हैं। कई लेट होने के चक्कर में सिम्पल पोनीटेल बनाकर या ओपन हेयर स्टाइल रखकर, या फिर बन बनाकर ऑफिस चले जाते हैं। ऐसे में हर सुबह वर्किंग वुमन अपने लुक्स और हेयर स्टाइल को लेकर स्ट्रेस फील करती हैं। क्योंकि समय की कमी होने के कारण कई बार हेयर स्टाइल बनाने का भी वक्त नहीं मिलता है। आज हम आपके लिए कुछ क्यूट और सिंपल हेयर स्टाइल लेकर आए हैं। जिन्हें बनाने के बाद आपको ऑफिस के लिए एक क्लासी लुक मिलेगा।
ऑफिस के लिए सिंपल और क्यूट हेयर स्टाइल
1. ब्रेड हेयर स्टाइल बन
ब्रेडेड हेयर स्टाइल बन आपके एथनिक वियर के साथ वेस्टर्न आउटफिट पर भी अच्छा लगता है। इसे बनाना भी बहुत आसान है। इस हेयर स्टाइल को बनाने के लिए सबसे पहले आप पीछे के आधे बालों को हाथ में लेकर एक हाई बन बनाएं। इसके बाद आगे के बचे आधे बालों की साइड ब्रेड बनाकर इसे पिन-अप कर लें। बस आपका हेयर ब्रेड हेयर स्टाइल बन तैयार है।
2. डोनट बन
ऑफिस लुक के लिए डोनट बन परफेक्ट है। ये हर तरह के इंडियन और वेस्टर्न आउटफिट के साथ अच्छा लगता है। ऑफिस में इस हेयर स्टाइल को बनाकर जाने से आपके लुक में चार चांद लग सकता है। इस हेयरस्टाइल को बनाने के लिए ऊपर से अपने आधे बाल उठाने के बाद बचे बालों का एक बन बनाकर पिन अप कर लें। इसके बाद बचे हुए बालों को क्रॉस करके अपने बन को कवर कर लें। आपका कूल डोनट बन तैयार है।
3. साइड स्वेप्ट बैंग्स विद लो पोनीटेल
सिंपल दिखना भी कई बार अच्छा होता है। खासकर ऑफिस के लिए इस तरह का हेयर स्टाइल आपको यूनिक दिखाने में मदद करेगा। आप कुछ मिनटों में इस हेयर स्टाइल को बना सकती हैं। बस आपको साइड बैंग्स निकालकर सभी बालों को साइड से ले जाकर लो पोनीटेल बनाना है।
4. मेसी लो पोनीटेल
बालों के मिडिल पार्टिशन के साथ आप इस मेसी लो पोनीटेल हेयर स्टाइल को बना सकती हैं। इस हेयर स्टाइल के साथ आप ऑफिस में कम्फर्ट होकर काम भी कर सकती हैं।
5. लो साइड पोनीटेल
ऑफिस लुक के लिए पोनीटेल एक आम हेयर स्टाइल है। लेकिन इसे डिफरेंट लुक देने के लिए आप लो साइड पोनीटेल हेयर स्टाइल बना सकती हैं। फ्रांट से आप अपने बालों को सिंपल या कोई ब्रेडेड लुक दे सकती हैं। इसके बाद सभी बालों को साइड में ले जाकर रबड़ बैंड से बांध लें। बस आपका लो साइड पोनीटेल हेयर स्टाइल तैयार है।



Click it and Unblock the Notifications
