Latest Updates
-
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त
चाहिए खूबसूरत बाल तो पान और घी का करें इस्तेमाल
बालों की केयर करने के लिए हम सभी तरह-तरह के हेयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। जबकि बालों की देखभाल करने का सबसे अच्छा तरीका यह होता है कि आप नेचुरल तरीके से इसकी केयर करें। मसलन, आप खुद घर पर ही हेयर मास्क बना सकते हैं और हेयर ग्रोथ को बूस्ट अप कर सकते हैं। इसके लिए पान और घी की मदद लेना काफी अच्छा माना जाता है। पान और घी से बनने वाला हेयर पैक काफी किफायती होता है और अगर आपकी स्कैल्प सेंसेटिव है तो भी आप इस हेयर पैक को बनाकर उसका ख्याल रख सकते हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको पान और घी की मदद से बनने वाले हेयर पैक के बारे में बता रहे हैं-

पान के पत्तों से बालों को मिलते हैं ये फायदे
पान के पत्तों को अक्सर हम खाना पसंद करते हैं, लेकिन इसमें कई पोषक तत्व जैसे पोटेशियम, निकोटिनिक एसिड, विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन बी2 और विटामिन बी1 आदि मौजूद होते हैं, जो बालों को लाभ पहुंचा सकते हैं। यह आपके बालों को लंबा व घना बनाते हैं और दोमुंहे बालों की समस्या को दूर करते हैं।
घी से बालों को मिलते हैं ये फायदे
पान के पत्तों के साथ-साथ घी भी बालों के लिए बेहद ही लाभकारी माना जाता है। दरअसल, घी में विटामिन ए और फैटी एसिड मौजूद होते हैं, जो बालों को पोषित करते हैं। साथ ही, यह स्कैल्प में सूखेपन की समस्या को दूर करके उसे हाइड्रेट भी करते हैं। इससे बालों में शाइन आती है और स्कैल्प इरिटेशन व दोमुंहेपन की समस्या से निजात मिलती है।
पान, घी और शहद से बनाएं हेयर मास्क
अगर आप अपने बालों को अतिरिक्त नरिश्मेंट देना चाहते हैं तो ऐसे मंे पान, घी के साथ-साथ शहद को मिक्स करके हेयर मास्क बनाएं।
आवश्यक सामग्री-
• 5-7 पान के पत्ते
• 2-3 चम्मच घी
• एक चम्मच शहद
• 1 छोटा चम्मच पानी (पान के पत्ते पीसने के लिए)
हेयर मास्क बनाने का तरीका-
• सबसे पहले आप पान के पत्तों को पानी से साफ करें और फिर इसे ग्राइंडर में डालकर पेस्ट बना लें।
• अब आप इस पेस्ट को एक बाउल में डालें और साथ ही इसमें घी और शहद मिलाएं।
• आप इसकी स्मूद कंसिस्टेंसी बनाने के लिए अच्छी तरह मिक्स करें।
• अब आप हेयर ब्रश की मदद से इसे अपनी स्कैल्प और बालों पर लगाएं और हल्के हाथों से मसाज करें।
• करीबन आधे घंटे बाद आप माइल्ड शैम्पू की मदद से बालों को वॉश करें।

पान के पत्ते, घी और कैस्टर ऑयल से बनाएं हेयर मास्क
बालों के लिए कैस्टर ऑयल भी बेहद लाभकारी माना जाता है। ऐसे में आप पान व घी के साथ-साथ कैस्टर ऑयल को मिक्स करके भी हेयर मास्क तैयार कर सकते हैं।
आवश्यक सामग्री-
• 5-7 पान के पत्ते
• 2 चम्मच घी (पिघला हुआ)
• 1 छोटा चम्मच कैस्टर ऑयल
• 1 छोटा चम्मच पानी (पान के पत्ते पीसने के लिए)
इस्तेमाल का तरीका-
• सबसे पहले आप पान के पत्तों को वॉश करें और थोड़ा पानी डालकर पत्तों व पत्तों को पीसकर पेस्ट बना लें।
• अब आप इस पेस्ट को एक बाउल में डालें।
• अब आप इसमें घी व कैस्टर ऑयल डालकर अच्छी तरह मिक्स करें।
• अब आप अपने बालों को वॉश करके इस पेस्ट को बालों में अप्लाई करें और तीन-चार मिनट तक हल्की मसाज करें।
• इसके करीबन आधे घंटे बाद आप बालों को माइल्ड शैम्पू की मदद से वॉश करें।
तो अब आप भी घर पर इन हेयर मास्क को बनाएं और सप्ताह में एक बार इस मास्क को अप्लाई करें। आपको जल्द ही अपने बालों में अंतर महसूस होने लगेगा।



Click it and Unblock the Notifications
