Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
जानिए बालों की देखभाल से जुड़ी 5 भ्रांतियां और सच
हम सभी की चाहत होती है हमारे बाल लंबे, सुंदर और घने हों। अच्छे बाल हमारे व्यक्तित्व का खास पहलू हैं, जिनकी वजह से हमारा आत्मविश्वास और गहरा होता है। यही कारण है कि इन बालों का ख्याल रखने के लिए हर मुमकिन कोशिश के साथ बरसों से चली आ रही भ्रातियों पर भी विश्वास करने लगते हैं। जैसे कि बालों को बार बार कटवाते रहें ताकि बालों का सही विकास हो, बालों में डैंड्रफ है तो तेल लगाओ और तनाव की वजह से ही बाल सफेद होते हैं। मगर देखा जाए तो बालों की सेहत से इनका कोई सीधा ताल्लुक नहीं है। यह सिर्फ पीढ़ी दर पीढ़ी माने जानी वाली भ्रांतियां है, जिन्हें हर कोई आंख मूंद कर मानता आया है। आज बोल्डस्काई पर हम बालों से जुड़े कुछ भ्रम दूर करने की कोशिश कर रहे हैं।

हेयर कट से बढ़ते हैं बाल
बहुत बार, हम सिर्फ बालों की अच्छी ग्रोथ के लिए हेयर कट करवा लेते हैं जबकि यह सिर्फ एक भ्रम है। माना कि रेग्युलर हेयरकट से दो मुंहे बाल और खराब बाल कट जाते हैं और हमारे हेल्दी बाल नजर आने लगते हैं। लेकिन बालों की अच्छी ग्रोथ सिर्फ जड़ों से होती है इसलिए बालों की ग्रोथ का हेयरकट से कोई मेल नहीं है।

हर रोज करें शैम्पू
बालों से जुड़ा एक सबसे बड़ा भ्रम यह है कि बालों में रोज शैम्पू लगाना चाहिए हालांकि ऐसा करने से बचना चाहिए। शैम्पू में बहुत से केमिकल होते हैं जो स्कैल्प और बालों दोनों के लिए हानिकारक है। इन केमिकल्स से हमारे बालों व स्कैल्प का प्राकृतिक तेल निकल जाता है और बाल रूखे होने लगते हैं इसलिए हफ्ते में दो से तीन बार ही शैम्पू करने सलाह दी जाती है।

शैम्पू पूरे बालों में लगना चाहिए
शैम्पू का मुख्य काम है हमारी स्कैल्प को साफ करना। बालों में जमने वाली गंदगी सिर्फ स्कैल्प पर ही जमा होती है ना कि लम्बे बालों में। हालांकि कंडीशनर जैसी चीजों को बालों की पूरी लंबाई तक लगाया जाना चाहिए, ताकि बाल मुलायम हो सके और दो मुहे बालों से छुटकारा मिल सके।

तनाव से बालों का सफेद होना
माना यह जाता है कि बालों के सफेद होने का कारण है बढ़ता तनाव। हां, तनाव भी बालों के सफेद होने के कारणों में से एक हो सकता है, लेकिन सफेद बालों की सबसे बड़ी वजह है मैलानीन पिगमेंट, इसी के खत्म होने की वजह से बाल सफेद होते हैं क्योंकि इसी पिगमेंट की वजह से हमारे बाल काले बने रहते हैं।

डैंड्रफ मतलब रूखापन
बालों में डैंड्रफ होने का मतलब यह नहीं है कि आपके स्कैल्प की त्वचा रूखी हो चुकी है। बालों में होने वाली रूसी असल में एक तरह के यीस्ट की वजह से होती है। यह यीस्ट सिर्फ तेल वाले बालों में ही बनती है इसलिए अगर अगली बार डैंड्रफ आए तो इसका मतलब यह नहीं है कि बाल रूखे हैं और उन्हें तेल की जरूरत है।



Click it and Unblock the Notifications
