Latest Updates
-
Navratri 2026: गरबा में दिखना है स्टाइलिश? ट्राई करें ये 6 एवरग्रीन ब्लाउज डिजाइन -
पाकिस्तानियों से इतने साल ज्यादा जीते हैं भारतीय, WHO की रिपोर्ट में सामने आई औसत उम्र और मौत की वजह -
रूस में प्लेग का खौफ! महिला रिसर्चर की मौत के बाद 200 लोग किए गए क्वारंटीन, जानें कैसे फैलती है ये बीमारी -
World Cerebral Palsy Day 2026: बच्चों को विकलांग बना देती है यह बीमारी, जानें इसके कारण, लक्षण और इलाज -
Indira Ekadashi Vrat Katha: इंदिरा एकादशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, पितरों को मिलता है मोक्ष -
Indira Ekadashi 2026: ॐ नमो भगवते वासुदेवाय...इंदिरा एकादशी पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Navratri Vrat Recipes: नवरात्रि के लिए पहले ही बना लें ये स्वादिष्ट फलाहारी नमकीन, नौ दिन तक नहीं होगी खराब -
प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी शरण की हेमोरेजिक शॉक से हुई थी मौत, जानें क्या है यह गंभीर मेडिकल कंडीशन -
कौन थे मैड संधू? सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर जिनकी गोली मारकर हुई हत्या, बिग बॉस में होनी थी एंट्री -
कौन हैं अविनाश मिश्रा? जो बने 'खतरों के खिलाड़ी 15' के विनर, ऋत्विक धनजानी और ओरी को हराकर जीते 20 लाख रुपए
स्किन ही नहीं बालों को भी खूबसूरत बनाता है गुलाबजल, जानें कैसे करें यूज
गुलाबजल से स्किन को होने वाले फायदों के बारे में तो हर कोई ही वाकिफ हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि चेहरे को सॉफ्ट और ग्लोइंग बनाने वाला गुलाबजल बालों के लिए खूब फायदेमंद होता हैं। जी हां, बालों से जुड़ी कोई भी समस्या क्यों न हो गुलाबजल हर समस्या का तोड़ हैं। गुलाब जल में मौजूद एंटीसेप्टिक गुण बालों के फंगल इंफेक्शन और ड्रेंडफ को कम कर सकता है। इसके अलावा ये बालों की ग्रोथ को बढ़ाता हैं।

जब वक्त न हो ऑइलिंग का
व्यस्त दिनचर्या होने के वजह से कई बार हम बालों की देखभाल को अनदेखा कर देते हैं, जब हमारे पास बालों में तेल लगाने का भी वक्त नहीं होता है। इससे हमारे बाल रुखे और बेजान होकर चमक खोने लगते हैं। इस स्थिति में गुलाबजल मददगार होते हैं।

रुखापन दूर करें
अपने बालों के अनुसार गुलाबजल एक कटोरी में निकालें। इसे रात को सोने से पहले बालों की जड़ों के साथ ही पूरे बालों में ऑइल की तरह लगा लें और सो जाएं। सुबह उठकर शैंपू कर लें। बाल स्मूद होंगे और चमकदार लगेंगे।
आप चाहें तो इसमें ग्लिसिरीन भी

बालों का चिपचिपापन करता है दूर
अगर आपके बालों में शैंपू करने के कुछ घंटे बाद ही चिपचिपापन आ जाता है तो आप 3 चम्मच गुलाबजल, 1 चम्मच शहद और आधा नींबू मिलाकर मिश्रण तैयार कर लें। अब इस मिश्रण को शैंपू से करीब 1 घंटा पहले बालों में लगा लें। इसे लगाकर देखिए और बदलाव खुद महसूस करिए।

धूप से झुलसे हुए बालों के लिए
धूप और गर्मी के वजह से बाल बेजान हो जाते है और ऐसे में नहाने जाने से मात्र 10 मिनट पहले 3 चम्मच गुलाबजल में 1 चम्मच शहद मिलाकर पैक बना लें। इसे फिंगर टिप्स की मदद से बालों पर लगा लें। फिर 10 मिनट बाद शैंपू कर लें। हेयर डैमेज की समस्या तकरीबन आधी हो जाएगीं।

हेयरफॉल के लिए
हेयरफॉल की समस्या से हर कोई परेशान हैं, लोग इस समस्या से निजात पाने के लिए कई तरह के नुस्खें अजमाते हैं। लेकिन गुलाब जल के छोटे से नुस्खें से आप हेयरफॉल की समस्या से निजात पा सकते हैं। इसके लिए आपको रोज वॉटर मास्क बालों में लगाने की जरुरत हैं। इसके लिए दो टेबल स्पून ऑलिव ऑइल और दो टेबल स्पून गुलाबजल अच्छी तरह मिला लें। इसे पूरे बालों में अच्छी तरह लगाएं और आधे घंटे से लेकर दो घंटे तक लगाएं और फिर शैंपू कर लें।



Click it and Unblock the Notifications
