Latest Updates
-
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं
चेहरे की मालिश और व्यायाम कैसे करें?
झुर्रियों को हटा कर एक जवान चेहरा प्राप्त करने के लिये आप कभी भी बोटॉक्स इंजेक्शंस और महंगी प्रसाधन प्रक्रियाओं का सहारा नहीं लेना चाहेंगी। यह ना केवल महंगी होती है बल्कि इसके अनेक साइड इफेक्ट भी हो सकते हैं। उसी प्रकार चेहरे के व्यायाम द्वारा चेहरे की मांस पेशियों में सुधार किया जा सकता है। इससे आप अपने चेहरे का रक्त संचरण बढ़ा सकते हैं और युवा दिख सकते हैं।
आइये जानते हैं कुछ व्यायाम-
माथे की झुर्रियों के लिए व्यायाम- आदतन भौंहें चढ़ाने या भौहें उठाने से आपके माथे पर गहरी झुर्रियाँ पड़ सकती है। इन रेखाओं को दूर करने के लिए और नई रेखाओं को आने से रोकने के लिए अपनी तर्जनी और अंगूठे को प्रत्येक भौंह के ऊपर रखें और त्वचा को अपनी आँखों के ऊपर नीचे धकेलें। उसी समय अपनी भौहें उठाएँ और इसे कम से कम दस बार दोहराएँ।

क्रोज़ फीट व्यायाम- क्रोज़ फीट को आसान बनाने के लिए अपनी आँखें दृढता से बंद रखें और अपनी भौहें उठाएँ। इस स्थिति में 3 सेकंड रहें, पुन: आराम की स्थिति में आएँ और पुन: 10 बार दोहराएँ।
ठोड़ी और गर्दन के लिए व्यायाम- खड़े होकर अपने सिर को पीछे की ओर झुकाएं और अपनी आँखों को छत की दिशा में रखें। अपने होंठों को समेंटे और इस प्रकार खींचे जैसे आप ऊपर की छत को चूमने का प्रयत्न कर रहे हों। इस स्थिति में पाँच सेकंड रहें उसके बाद आराम की स्थिति में आएँ। इस व्यायाम को कम से कम 5 बार दोहराएँ।
चेहरे की मालिश- नियमित तौर पर चेहरे की मालिश करने के कई लाभ हैं। इससे त्वचा मज़बूत और चिकनी दिखती है। मसाज थेरेपी 101 यह बताती है कि आप सर्वप्रथम चेहरा अच्छे से धोएँ और रगडें। त्वचा को सूखने दें और उसके बाद मॉश्चराइजर या लोशन लगाएं। यदि आपकी त्वचा तैलीय है तो आपको उस तेल का उपयोग करना चाहिए जिसमें पॉलीअनसेचुरेटेड फैट हो।
कुछ जानकारी -
चेहरे की मालिश चाहे वे आपके द्वारा की जाए या थेरेपिस्ट द्वारा, वे 20 मिनिट से ज़्यादा नहीं की जानी चाहिए और वे सौम्य तरीके से की जानी चाहिए। माथे और नाक की मालिश से क्षैतिज रेखाएँ कम होती हैं जबकि गालों और चेहरे की मालिश नई झुर्रियों को आने से रोकती है और त्वचा को लटकने से बचाती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
