Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
आखिर कब बदलना चाहिये अपना मेकअप प्रोडक्ट?
क्या कभी आप ने सोचा है कि किन संकेतों के कारण आपको अपने मेकअप उत्पादों को बदलने की जरुरत पड सकती है? मैं अक्सर सोचती हूं कि क्या मुझे अपने पुराने मेकअप उत्पादों को फेंक देना चाहिए। पुराने या समाप्त अवधि वाले मेकअप उत्पाद आपके स्वास्थ्य को नुकसान पहुँचा सकते हैं, इसके अलावा ये उत्पाद ब्रेकआउट तथा अन्य त्वचा संबंधित समस्याओं का भी कारण बन सकते हैं और मैं जानती हूं कि ऐसी समस्याओं से आप बचना चाहेंगे।
वैसे तो मेकअप उत्पाद कई महीनों तक टिक जाते हैं, लेकिन कुछ संकेतों के कारण आपको इन्हें बदलने की जरुरत पड सकती है। इन बातों को ध्यान में रखने से आप मुसीबतों से भी बचेगी तथा अपनी सुंदरता को भी बनाए रखेंगी।

1 कुछ महीनों के लिए बनें उत्पाद
एव्रीडे हेल्त के विशेषज्ञों के अनुसार कुछ सौंदर्य उत्पाद एक साल तक टिक जाते हैं, लेकिन जब बात आंखों के मेकअप की हो तो उसे इस्तेमाल करने के 2-3 महीनों बाद फेंक देना चाहिए। अतः आपको नेत्र संक्रमण का खतरा हो सकता है। मस्कारा सबसे कम समय के लिए टिकने वाला सौंदर्य उत्पाद है, इसलिए ध्यान दें कि आप इसे इस्तेमाल के कुछ महीनों के बाद फेंक देंगे और बाजार से अपने लिए एक नया उत्पाद खरीदेंगे। इस्तेमाल की तिथि को पैकेज पर लिखें और कुछ महीनों बाद इस मेकअप उत्पाद को बदलने के लिए आपके पास एक निशानी मौजूद होगी।

2 बदबूदार मेकअप उत्पाद
आम तौर पर मैं मेकअप के खराब होने से पहले ही उसका पूरा इस्तेमाल कर लेती हूं, लेकिन अगर आपको अपने मेकअप उत्पादों से एक अजीब सी बदबू आए, तो समझ ले कि इससे छुटकारा पाने का समय आ गया है। यह बात लिक्विड एवं पाउडर दोनों उत्पादों के लिए सच है। समय के साथ, मेकअप में मौजूद अवयव खराब हो सकते हैं या इस में बैक्टीरिया पैदा हो सकता है जो त्वचा की समस्याओं को एवं संक्रमण के जोखिम को बढ़ा सकते हैं। अभी इन बदबूदार उत्पादों को हटाएं और स्वयं को बेहतरीन चीजों से नवाज़ें।

3 बनावट में परिवर्तन
अगर आपकी मखमली लिपस्टिक चिपचिपी हो जाए या आपका आई लाइनर आपकी आंखों की खूबसूरती को ना निखार पाए, तो निश्चित रूप से आपको अपने पुराने उत्पादों को भूल कर नए उत्पादों की ओर बढ़ने की जरुरता है। मेकअप उत्पादों में बढ़ती चिपचिपाहट इसके पुराने होने का तथा आपको एक शानदार उत्पाद को खरीदने का संकेत देते हैं। कुछ मामलों में, ये खराब मेकअप उत्पाद बहुत परेशान कर सकते हैं और इसके बावजूद इसका इस्तेमाल स्वयं को जोखिम में डालने से बढ़कर और कुछ नहीं है। इसलिए बाद में पछताने से बेहतर है कि इन्हें पहले ही बदल लें !

4 रंग में परिवर्तन
समाप्त अवधि वाले लिप ग्लोस के रंग में परिवर्तन काफी संभावित है। चूंकि आप लगाते समय कई बार ग्लोस को ट्यूब में डूबाते हैं, इसलिए विशेषज्ञों का कहना है कि आप हर छह महीने के बाद अपने ग्लोस को बदल लें। इस समय सीमा के भीतर इसका इस्तेमाल काफी सुरक्षित साबित होगा। इस अवधि के बाद, इसमें बहुत जल्द बैक्टीरिया पनपने लगता है और आपको मुंह के छालों या अन्य समस्याओं से परेशान कर सकता है। दूसरी ओर, यह विकल्प आपको अन्य नए रंगों को इस्तेमाल करने का अवसर प्रदान करता है।

5 मेकअप उत्पादों का सूखना
फाउन्डेशन जैसे लिक्विड मेकअप उत्पाद का सूखना एक आम समस्या है। अगर आप ऐसी समस्या से परेशान है, तो बेहतर होगा कि आप उस उत्पाद को दूर फेंक दें। ऐसे खराब मेकअप उत्पादों के इस्तेमाल से कई खतरनाक समस्याएं जन्म ले सकती हैं। एव्रीडे हेल्त के अनुसार, स्टाप संक्रमण और चमडी की बीमारियां इसके दो उदाहरण हैं। अगर आपके मेकअप के उत्पाद सूख रहे हैं, तो इन खराब उत्पादों को नजरअंदाज या हिलाकर इस्तेमाल ना करें। बल्कि कहीं दूर फेंक कर एक नया मेकअप उत्पाद खरीदें।

6 अगर आपको इनकी खरीदारी ना याद हो
मेरे पास कुछ ऐसी नेल पॉलिशें हैं जिनकी खरीदारी की तिथि मैं भूल चुकी हूं। अगर यही हाल आपका भी है, तो अच्छा होगा कि आप अपना मेकअप बैग अभी साफ कर लें। आई शैडो, पेंसिल, ब्लश, पोलिश तथा अन्य सारी चीजें जिनकी खरीदारी की तिथि आपको याद नहीं है, उन्हें अच्छे से जांचे और फेंके। वैसे तो, कुछ उत्पाद साल दो साल के इस्तेमाल के लिए सुरक्षित होते हैं, लेकिन अगर आपको इनकी खरीदारी के बारे में कुछ याद ना हो तो इन्हें बदलने में ही समझदारी है।

7 समाप्ति तारीख का गुजरना
सौभाग्य से अगर आप अपने मेकअप उत्पादों पर छपी समाप्ति तारीख को देख लें, तो वहां सूचीबद्ध कुछ अन्य विषयों पर भी नज़र दौडाएं। यह आपको इस पूरी प्रक्रिया की अटकलबाजी से बाहर ले जाएगा। अगर आपका मेकअप उत्पाद सूखा नहीं है और ना ही उसने रंग बदला या उसमें से कोई बू आ रही है, परंतु उत्पाद की समाप्ति तारीख का गुजरना, उत्पाद के बदलने की समय सीमा को तय करता है।



Click it and Unblock the Notifications
