Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
घाव के गंदे निशान को ऐसे छुपाएं मेकअप के जरिये
कई लड़कियों के लिये समस्या तब आती है जब वो किसी पार्टी के लिये तैयार हो रही होती हैं और उनके चेहरे या फिर गर्दन पर चोट का पुराना निशान होता है, जो कि काफी बड़ी मात्रा में होता है।
इससे वे चाहे जितनी भी अच्छी ड्रेस क्यूं ना पहन लें, मगर उनका कॉन्फिडेंस डगमगा ही जाता है। आज हम आपको कुछ ऐसे मेकअप के ऐसे स्टेप्स बताएंगे जिससे चोट के गहरे निशान को आराम से छुपा सकती हैं। आइये जाने हैं इसके बारे में....

चेहरे को साफ कीजिये
जहां पर घाव का निशान है उस एरिया को अच्छी प्रकार से साफ करें जिससे तेल, गंदगी और चिकनाई मिट जाए। आप किसी फेस वॉश या हल्के साबुन का प्रयोग कर सकती हैं।

मॉइस्चर का प्रयोग करें
घाव के निशान वाले एरिया को मॉइस्चराइज करें जिससे वहां पर मेकअप आराम से चिपक सके।

प्राइम का प्रयोग करें
इस एरिया पर प्राइमर का एक छोटा हिस्सा लगाएं, जिससे मेकअप पूरे दिन चेहरे पर टिका रहे और चेहरा स्मूथ दिखे।

करेक्ट करें
उस एरिया पर ऑरेंज रंग की लिपस्टिक का एक छोटा सा डॉट लगाएं। ऑरेंट रंग बाद में बैगनी नजर आता है और ज्यादातर घाव के निशान हल्का सा बैगनी रंग लिये हुए होते हैं, इसलिये ऐसा करने से आपको मदद मिलेगी।

बीबी क्रीम
अब उस एरिया पर बीबी क्रीम लगाएं। फाउंडेशन से ज्यादा अदरदार बीबी क्रीम होती है क्योंकि यह एक नेचुरल फिनिश देती है। क्या होती है बीबी क्रीम और कैसे करते हैं प्रयोग

कंसीलर का प्रयोग करें
कंसीलर का एक थिक लेयर घाव पर लगाएं। READ: मुंहासों से भरे चेहरे के लिये 8 मेकअप टिप्स

ब्लेड करें
फिर कंसीलर को अच्छी तरह से ब्रश की मदद से ब्लेंड करें जिससे घाव छिप जाए। अगर इसके बाद भी घाव का निशान दिख रहा हो, तो इस स्टेप को दुबारा करें। READ: अपने बैग में जरुर रखें ये 6 मेकअप प्रोडक्ट

कंपैक्ट पावडर का प्रयोग करें
इसके बाद मेकअप को सेट करने के लिये आपको कंपैक्ट पावडर का प्रयोग करना होगा, जिससे घाव छुप जाए।

अत्यधिक मेकअप को ब्रश से साफ करें
अगर आपको लग रहा है कि मेकअप ज्यादा लग गया है और वह दिखाई दे रहा है तो उसे ब्रश की सहायता से साफ कर दें। लीजिये अब आपका मेकअप पूरी तरह से खतम हो गया और चोट का निशान भी गायब हो गया।



Click it and Unblock the Notifications
