Latest Updates
-
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर -
International Literacy Day 2026: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम -
International Literacy Day 2026: साक्षरता दिवस पर ये संदेश भेज सबको करें जागरूक, बताएं पढ़ने-लिखने का महत्व -
Aja Ekadashi Vrat Katha: अजा एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, मिलेगा अश्वमेध यज्ञ के बराबर पुण्य -
Aja Ekadashi 2026: नारायण की कृपा...इन संदेशों के साथ अपने प्रियजनों को भेजें अजा एकादशी की शुभकामनाएं -
National Nutrition Week: प्रेग्नेंसी में जरूरी है सही न्यूट्रिशन, जानें गर्भावस्था में क्या खाएं-क्या न खाएं -
Aja Ekadashi 2026: कब है अजा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व, पूजा विधि और पारण समय
गलती से खरीद लिया है डार्क कलर का फाउंडेशन तो उसे ऐसे करें प्रयोग
फाउंडेशन बहुत अच्छा दिखता है परंतु तभी जब इसे एक समान तरीके से लगाया गया हो। फाउंडेशन लगाना बहुत आसान है, आपको सिर्फ इतना करना है कि पहले बेस लगायें और फिर आगे बढ़ें।
फाउंडेशन से आपका चेहरा चमकदार और सुंदर दिखता है और आप आकर्षक दिखती हैं। हालाँकि कभी कभी फाउंडेशन खरीदते समय हम गलती कर देते हैं और अधिक गहरे शेड का फाउंडेशन खरीद लेते हैं। ऐसे में अब क्या किया जाए?
खैर, यदि आपका फाउंडेशन बहुत गहरे रंग का है और आपकी त्वचा पर अच्छा नहीं दिख रहा तो यहाँ कुछ अच्छे उपाय बताये गए हैं। यहाँ डार्क फाउंडेशन को हलके रंग का दिखाने के लिए कई तरीके बताये गए हैं। आइये देखें:

1. गीले स्पंज का उपयोग करें
बहुत अधिक गहरे रंग का फाउंडेशन लगाने के लिए कभी भी उँगलियों का उपयोग न करें। गीले स्पंज की सहायता से डार्क फाउंडेशन को आसानी से लगाया जा सकता है। बहुत अधिक हलके या बहुत अधिक गहरे रंग के फाउंडेशन को लगाने के लिए स्पंज का उपयोग करना सबसे अच्छा होता है। हालाँकि आपको स्पंज को बहते हुए पानी में गीला नहीं करना चाहिए। ध्यान रहे कि आप गीले स्पंज को चेहरे पर एक समान तरीके से लगायें ताकि मेकअप आसानी से फ़ैल जाए और आपके फाउंडेशन का रंग हल्का दिखे।

2. इसे मॉस्चराइज़र के साथ मिलाएं
हम में से सभी मॉस्चराइज़र का उपयोग करते हैं और जब गहरे रंग के फाउंडेशन को ठीक करने की बात आती है तो अच्छा होगा कि आप इसे मॉस्चराइज़र के साथ मिला लें। अपने हाथों में पीछे की ओर थोडा फाउंडेशन लें और इसमें थोडा मॉस्चराइज़र मिलाएं। अब इसे अपने चेहरे पर लगायें और फैलाएं। गहरे रंग के फाउंडेशन की समस्या से निपटने का यह एक प्रभावी तरीका है।

3. इसे हाईलाइटर के साथ मिलाएं
डार्क फाउंडेशन की समस्या से निपटने का अन्य तरीका यह है कि इसे हाईलाइटर के साथ मिलाया जाए। दोनों क्रीम्स को अच्छे से मिलाएं और हल्का रंग प्राप्त करें। जब हाईलाइटर को फाउंडेशन के साथ मिलाया जाता है तो यह चेहरे पर एकसमान तरीके से फैलता है।

4. इसे कंसीलर के साथ मिलाएं
जब गहरे रंग के फाउंडेशन की बात आती है तो आपके दिमाग में सबसे पहले जिस चीज़ का ख्याल आता है वह है कंसीलर। आप चेहरे के मुंहासों और दाग धब्बों को छुपाने के लिए हमेशा कंसीलर का उपयोग करते हैं और जब इसे गहरे रंग के फाउंडेशन के साथ मिलाया जाता है तो यह त्वचा पर एक संतुलन बना कर रखता है। आपको आँखों के पास एक डॉट से शुरू करना चाहिए और बाद में गालों की तरफ फैलाना चाहिए। ध्यान रहे कि फाउंडेशन ठोडी के पास एक बिंदु पर आकार मिले।

5. कम मात्रा का उपयोग करें
जब आप गहरे रंग के फाउंडेशन का उपयोग करते हैं तो यह बात महत्वपूर्ण हो जाती है कि आप इसकी कम मात्रा का उपयोग करें ताकि यह आपकी त्वचा के रंग के साथ आसानी से मिल जाए। इस प्रकार आप अपने डार्क सर्कल्स भी छुपा सकती हैं। केवल इस बात का ध्यान रखें कि इसकी कम मात्रा का उपयोग करें और इसे एक समान तरीके से फ़ैलाने के लिए इसे अच्छी तरह मिलाएं।



Click it and Unblock the Notifications
