Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
नाक पर तेल हो तो उसे मेकअप के जरिये ऐसे करें कम
टी ज़ोन के तैलीय होने के कारण आपका मेकअप निकलने लगता है। तैलीय नाक के लिए मेकअप के कुछ तरीके बताये गए हैं।
चेहरे पर नाक वह भाग होता है जहाँ तेल एकत्र होता रहता है। और यदि आप मेकअप का उपयोग करती हैं तो यह और भी अधिक परेशानी का कारण बन सकता है। दिन के बीच में ही नाक पर किया गया मेकअप उतर जाता है क्योंकि नाक पर तेल जमा हो जाता है। अत: हम आपको बताएँगे कि मेकअप की सहायता से नाक की तैलीयता को कैसे कम किया जा सकता है।
यह और भी अधिक ख़राब दिखता है यदि आप चश्मे या सनग्लासेस का उपयोग करती हैं। तो क्या यह संभव है कि नाक तैलीय होने के बावजूद मेकअप पूरे दिन टिका रहे? हम में से अधिकाँश लोग टी ज़ोन की समस्या से परेशान होते हैं। इस टी ज़ोन से मेकअप उतर न जाए या निकलने न लगे इसके लिए कुछ विशेष बातों का ध्यान रखना आवश्यक है।
यहाँ हमने मेकअप के कुछ तरीके बताये हैं जो इस समस्या को कुछ हद तक दूर करने में सहायक हैं। अत: यहाँ कुछ तरीके बताये गए हैं जिससे आपकी नाक तेल मुक्त रहे और इस पर पूरे दिन मेकअप बना रहे।

1. वॉश:
मेकअप शुरू करने से पहले चेहरे को ऐसे क्लीन्ज़र से धोएं जो विशेष रूप से तैलीय त्वचा के लिए बना हो। यदि आवश्यक हो तो आप नाक के आसपास के भाग को रगड़ भी सकती हैं।

2. मॉस्चराइज़ करें:
जी हाँ, यदि आपकी त्वचा तैलीय है तो भी यह बहुत महत्वपूर्ण है कि आप मॉस्चराइज़र का उपयोग करें। मेकअप शुरू करने से पहले मॉस्चराइज़र को त्वचा में पूरी तरह अवशोषित हो जाने दें।

3. प्राइम:
अच्छा होगा यदि आप आई शेडो प्राइमर का उपयोग नाक पर करें क्योंकि आम तौर पर उपयोग में लाये जाने वाले प्राइमर्स की तुलना में यह अधिक मज़बूत होता है। यदि आपके पास आई शेडो प्राइमर नहीं है तो आम तौर पर उपयोग में लाया जाने वाले प्राइमर का उपयोग किया जा सकता है। नाक के क्षेत्र में इसकी अतिरिक्त परत लगायें।

4. बेस:
इसे लगाने के बाद आगे का मेकअप करें। ऐसे मामले में आप मैट बेस्ड मेकअप का उपयोग करें क्योंकि मैट मेकअप जल्दी ऑइली या चिपचिपा नहीं होता।

5. पाउडर:
टी ज़ोन पर बहुत सारा सेटिंग पाउडर या ट्रांसलुसेंट पाउडर लगायें ताकि दिन के समय यह भाग तैलीय न दिखने लगे। आपको बस इतना ही करना है और इस प्रकार आप नाक पर जमे हुये तेल को कम कर सकती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
