Latest Updates
-
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख
9 to 6 की जॉब में खुद को ऐसे फ्रेश रखें वर्किंग वुमैन

सुबह 9 से शाम को 6 बजे की ऑफिस की शिफ्ट के बाद घर परिवार की जिम्मेदारियों की बीच अक्सर कामकाजी महिलाएं खुद की जरुरतों को इग्नोर कर देती है। सुबह से शाम काम और फिर घर पर आकर दूसरे कामों के बीच अपनी ग्रूमिंग और ब्यूटी को एक साइड रख लेती है।
जिसकी वजह से कई बार ऑफिस में थकी हुई और बेजान सी नजर आती है। आज हम वर्किंग वीमन के लिए खास कुछ ऐसे टिप्स लेकर आए है जिनकी वजह से न सिर्फ आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगी बल्कि आप पहले से ज्यादा कॉन्फिडेंस नजर आएंगी।

टीशर्ट से सुखाएं बालों को
हेयरवॉश के बाद बालों को सुखने में समय लगता है तो इन्हें सुखाने के लिए किसी ब्लो-ड्राय का नहीं बल्कि कॉटन टी-शर्ट का इस्तेमाल करें।आपको बता दें कि कॉटन टी-शर्ट तौलिए की तुलना में बालों को जल्दी सुखाती हैं।

पलके घना दिखाने के लिए
अगर आपकी आंखों की पलके हल्की हैं तो उन्हें घना दिखाने के लिए मस्कारा लगाने से पहले अपनी लैशेस पर बेबी पाउडर लगाएं। इसके बाद मस्कारा के दो तीन कोट्स लगा दें।

पसीने की बदबू
अगर आपको बहुत पसीना आता है और आपको इससे बचने के लिए कई बार परफ्यूम स्प्रे करना पड़ता है। इस समस्या से निजात पाने के लिए सुबह तैयार होते समय आर्मपिट पर थोड़ा-सा बेकिंग सोडा छिड़क लें। ऐसा करने से पूरा दिन आप पसीने की दुर्गंध से दूर रहेंगे।

मुंहासें हो गए
धूप में रहने की वजह से अगर आपकी त्त्वचा पर भी लाल निशान या मुहांसे हो जाते हैं तो त्वचा पर बर्फ़ रगड़ें। ऐसा करने से तुरंत राहत मिलती हा। इसके अलावा आइस क्यूब त्वचा में कसावट लाने का भी काम करती हैं।

लंच पर धोएं मुंह
फ्रेश और साफ सुथरा मुंह दिखाने के लिए ऑफिस में एक से दो बार मुंह जरुर धोएं। इससे चेहरे पर आने वाला ऑयल हटेगा और चेहरा फ्रेश नजर आएगा।

लिपस्टिक को टिकाए रखने के लिए
लिपस्टिक को लम्बा टिकाए रखने के लिए दो कोट लिपस्टिक का लगाए। पहला कोट लगाने के बाद उसे हल्का करना भी जरूरी है। इससे लिपस्टिक जम जाती है और इसके फैलने का डर भी नहीं रह जाता। अब आप चाहें तो अपनी इच्छानुसार हल्का या गाढ़ा, दूसरा कोट लगा सकती हैं। लिपस्टिक को लम्बी देर तक टिकाएं रखने के लिए लिप ब्लोटिंग करें। टिशू पेपर को होंठों के बीच कुछ देर तक दबाकर रखें। ऐसा करने से लिप्स पर मौजूद अतिरिक्त तेल निकल जाएगा। उसके बाद होंठों पर लिपस्टिक लगाएं।

थकी हुई आंखों को दें फ्रेश लुक
ऑफ़िस में देर तक कंप्यूटर पर काम करने की वजह से या फिर देर रात तक जागने की वजह से आपकी आंखें थकी हुई लग रही हैं तो आंखों के निचले हिस्से पर वाइट काजल लगाएं। इसके बाद ऊपरी पलकों पर ब्राउन काजल या लाइनर लगाएं।

मेनीक्योर पेडिक्योर
ऑफिस में टफ शेड्यूल होने के वजह से आपके पास हाथ पांव की देखभाल के लिए समय नहीं बचता है तो आप रात को सोने से पहले अपने हाथों और पैरों में पेट्रोलयम जेली लगाए। इसके बाद पैरों में जुराबे पहन ले और हाथों को किसी कपड़े से ढक लें। इससे स्किन में नैचुरल नमी बनी रहेगी।



Click it and Unblock the Notifications
