Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
कम हाईट वाले पुरूषों के लिए ड्रेसिंग टिप्स
जिन पुरूषों की हाईट कम होती है उनमें लंबे पुरूषों की अपेक्षा आत्म - विश्वास और एटीट्यूड कम होता है क्योंकि उन्हे हर समय ऐसा लगता है कि वह छोटे है और अच्छे नहीं लगते। हालांकि, हाईट के आधार पर कोई भी इंसान अच्छा या बुरा नहीं होता है। अगर हाईट कम है तो आपके रहने का तरीका और ड्रेसिंग स्टाइल आपकी मदद कर सकता है। अच्छे तरीके से ड्रेसअप होने से आपमें आत्म - विश्वास आएगा और आपको अच्छा लगेगा।
जिन लोगों की हाइट कम होती है, उन्हे चेक प्रिंट के कपड़े पहनने से बचना चाहिए, उन्हे लाइनिंग के कपड़े ज्यादा पहनने चाहिए और बैगी या लूज कपड़े कतई नहीं पहनने चाहिए। टाईट फिट और हल्के से लम्बाई में ज्यादा कपड़े ही उन पर फबेगें। पैंट या जींस हल्की ढीली पहननी चाहिए ताकि लम्बाई ज्यादा लगे। वर्टिकल लाइन और पैर्टन के कपड़े ज्यादा अच्छे लगते है। शॉर्ट हाईट के पुरूषों के लिए ऐसे ही कई अन्य ड्रेसिंग टिप्स निम्म प्रकार हैं :

1) वर्टिकल - ओरिंएटेड पैर्टन : वर्टिकल प्रिंट या पैर्टन में व्यक्ति की कम ऊंचाई भी ज्यादा लगती है। इससे आपकी पूरी लम्बाई ज्यादा समझ में आती है। अनब्रोकन स्ट्रिप के कपड़े भी पहने जा सकते हैं। जिन कपड़ों पर टेक्सचर बना हों, उसे भी पहन सकते हैं, इससे हाईट ज्यादा समझ में आती है।
2) सही फिटिंग के कपड़े : ज्यादा ढीले - ढाले कपड़े पहनने से व्यक्ति और अधिक नाटा लगता है इसलिए सही फिटिंग के कपड़े पहनें। ज्यादा चुस्त कपड़े खराब लगेगें, सही फिटिंग का होना जरूरी है। अगर आपको मार्केट में आपकी फिटिंग के कपड़े नहीं मिलते है तो दर्जी से सिलवा लें।
3) मोनोक्रोमैटिक कलर : कम हाईट वाले लोग विपरीत और चटक रंगों के कपड़े कतई न पहनें। ऐसे लोगों को मोनोक्रोमैटिक कलर के कपड़े पहनने चाहिए। हमेशा उन रंगो के कपड़े पहने जो आपकी बॉडी को अच्छा दिखाएं और आपकी हाईट भी अच्छी प्रदर्शित करें। कपड़ों की कलर थीम का चयन सोच समझ कर करें। डार्क कलर के कपड़े कम ही पहनें।
4) स्मॉलर प्रपोशन : कम हाईट होने पर आप जो भी कपड़े पहनें, उनका स्मॉलर प्रपोशन होना चाहिए। अपर बॉडी के कपड़ों जैसे - शर्ट, जैकेट आदि का चुनाव सोच समझ कर अपनी हाईट के हिसाब से करना चाहिए।
5) करेक्ट क्लोथिंग : सही तरीके के कपड़े भी आपकी पर्सनालिटी और हाईट को अच्छा दिखाते है। जैसे - अगर आपकी हाईट कम है तो स्पोर्ट जैकेट या सूट जैकेट पहन सकते हैं, इससे ऊंचाई ज्यादा समझ में आती है। कमर की ऊंचाई से पैंट बांधे। लो वेस्ट न पहनें।
6) कुछ और ऊंचाई जोड़ लें : हाईट कम होने पर आप किसी भी कपड़े को ठीक नाप न पहनकर थोड़ा सा ज्यादा लम्बा पहनें। पैंट आदि को लम्बा बनवाएं और चाहें तो हील शूज पहन लें। आप चाहें तो थिकर प्लेटफॉर्म शूज आदि को भी पहन सकते है। इस तरीके से आपकी हाईट कुछ इंच जरूर बढ़ जाएगी।



Click it and Unblock the Notifications
