Latest Updates
-
Sharad Purnima 2026: शरद पूर्णिमा की रात शारीरिक संबंध बना सकते हैं या नहीं? जानें क्या है नियम -
शरद पूर्णिमा की रात चांद की रोशनी में क्यों रखी जाती है खीर? जानें धार्मिक और वैज्ञानिक कारण -
Karwa Chauth 2026: करवा चौथ से पहले चेहरे पर चाहिए नेचुरल ग्लो? ट्राई करें शहनाज हुसैन के ये 5 होममेड फेस पैक -
Sharad Purnima 2026: 25 या 26 अक्टूबर, कब है शरद पूर्णिमा? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त और चंद्रोदय का समय -
Shamonda Virus: शमोंडा वायरस क्या है और कैसे फैलता है? फ्रांस में पहली बार इंसान संक्रमित, जांच शुरू -
बार-बार सिरदर्द होना हो सकता है इन 6 गंभीर बीमारियों का संकेत, नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी -
सौंफ और धनिया का पानी पीने से सेहत को मिलते हैं कई फायदे, जानें सेवन का सही तरीका -
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई
इन एंटी-एजिंग तरीकों से पुरुष भी दिख सकते हैं दस साल जवां
एजिंग हमारे जीवन का कड़वा सच है जिसे नकारा नहीं जा सकता है। बाल सफेद होने के साथ चेहरे पर झुर्रियां भी पड़ती हैं और ऐसे कई संकेत हैं जो बढ़ती उम्र को दर्शाते हैं। मर्दों पर भी यही बात लागू होती है लेकिन अगर आप अपनी उम्र से 10 साल जवां दिखने चाहते हैं तो इन टिप्स को जरूर आजमाएं।

आसान बातों को समझें
एजिंग से लड़ने के मामले में रूटीन बनाना, उसे फॉलो करना और उस पर टिके रहना बहुत जरूरी है। दिन में दो बार किसी अच्छे फेसवॉश से चेहरे को धोएं और मॉइश्चराइज करें। इससे त्वचा साफ और बारीक रेखाएं कम होती हैं। अपनी स्किन टाइप के अनुसार सही फेस वॉश चुनें।

सनस्क्रीन लगाएं
धूप में ज्यादा रहने की वजह से त्वचा से जुड़ी समस्याएं जैसे कि प्री-मैच्योर स्किन एजिंग, धब्बे पड़ना और त्वचा कैंसर तक हो सकता है। धूप की वजह से एजिंग की प्रक्रिया तेजी से होने लगती है क्योंकि ये कोलाजन को तोड़कर नई कोशिकाओं को बढ़ने से रोकती हैं। इससे बचने का सबसे आसान तरीका है सनस्क्रीन। कम से कम एसपीएफ 20 या इससे ज्यादा का सनस्क्रीन लगाएं।

कपड़ों पर ध्यान दें
ढीले कपड़े पहनने से बचें। इसके अलावा ऐसे कपड़े भी ना पहनें जो आपको फिट ना आते हों। ऐसी शर्ट खरीदें जिसमें आपकी पर्सनैलिटी निखर कर आए। अगर आपका वजन ज्यादा है तो कपड़े आपके लिए बहुत महत्व रखते हैं। अगर आपको लगता है कि ढीले कपड़ों से आप अपना मोटापा छिपा लेंगें तो आप गलत हैं। इससे आप और ज्यादा बड़े लगेंगे। हैंडसम और स्मार्ट दिखने के लिए फिट कपड़े पहनना बहुत जरूरी है।

शुगर कम करें
ज्यादा चीनी खाने की वजह से त्वचा में झुर्रियां बढ़ने और पानी की कमी होने लगती है। सोडा, कैंडी, डैजर्ट खासतौर पर शुगर मिली हुई चीजों से दूर रहें। इसके अलावा जूस, प्रोटीन बार, अनाज आदि से बनी चीजों में भी शुगर की मात्रा ज्यादा होती है। ऐसी चीजों का सेवन करें जिनसे आप जवां दिखें।

स्किन केयर
किसी भी फेसवॉश या क्रीम का इस्तेमाल ना करें। एक अच्छे स्किन केयर रूटीन को अपनाएं जिसमें क्लींजिंग, एक्सफोलिएटिंग, हाइड्रेटिंग और त्वचा का बचाव करना शामिल हो। मर्दों की त्वचा महिलाओं से अलग होती है इसलिए आपको अपनी त्वचा संबंधी समस्याओं को समझना पड़ेगा। महिलाओं के स्किन केयर प्रॉडक्ट्स इस्तेमाल ना करें। जिम से आने के बाद गुनगुने पानी से चेहरा धोएं ताकि चेहरे की नमी बरकरार रहे।

नींद, एक्सरसाइज और आहार
ये सच है कि इन तीन चीजों के मेल से आप अपनी स्किन और सेहत को सुधार सकते हैं। नींद ना लेने या समय पर ना सोने, व्यायाम की कमी और खानपान संबंधी गलत आदतों की वजह से एजिंग समय से पहले ही हो सकती है। हम जो भी खाते और पीते हैं वो हमारे शरीर पर जरूर दिखता है। गलत जीवनशैली आपकी सेहत के लिए जहर साबित हो सकती है। रात के 2 बजे के बाद सोने, शराब पीने और तैलीय भोजन करने की वजह से आप जल्दी बूढे हो सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
