Latest Updates
-
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक
चेहरे के लिये ओटमील फेस स्क्रब
अगर आप बाजार में मौजूद सभी फेस स्क्रब को ट्राई कर चुकी हैं तो आज ओटमील फेस स्क्रब का प्रयोग कर के देखें। यह ना केवल आपके चेहरे को चमकदार बनाएगा बल्कि मुंहासों से भी मुक्ती दिलाएगा। इसको आप घर पर ही बना सकती हैं, इसके लिये बस आपको दूध, खीरा, नींबू का रस, ऑलिव ऑयल आदि जैसी प्राकृतिक चीजों का प्रयोग किया जाएगा।
सच मानिये कि यह स्क्रब जब आप लगाएंगी तो आपको बाजार के स्क्रब और घर पर तैयार यह ओटमील स्क्रब में काफी फरक नज़र आएगा। तो आइये देखते हैं, इसे बनाने की विधि।

चेहरे पर ग्लो लाएगा यह ओटमील स्क्रब -
ओटमील और शहद- थोडा़ सा ओटमील लीजिये और 1 चम्मच शहद। इन्हें मिला कर चेहरे पर एंटी क्लाकवाइज डायरेक्शन में 3 मिनट तक के लिये लगाइये और फिर ठंडे पानी से चेहरा धो लीजिये। इससे चेहरे के पोर्स खुल जाएंगे और चेहरा ग्लो करने लगेगा।
ओटमील और नींबू- थोडे़ से ओटमील में 2 चम्मच नींबू का रस मिलाइये। ओटमील को रस में थोडा़ सा घुल जाने दीजिये और फिर उसके बाद चेहरे पर स्क्रब कीजिये।
ओटमील और ऑलिव ऑयल- ऑलिव ऑयल में एंटी एजिंग गुड और सनस्क्रीम का काम भी करता है। तो इससे चेहरे को स्क्रब कीजिये और लंबे समय तक के लिये जवां बनी रहिये।
ओटमील और टमाटर- ओटमील को टमाटर के रस में मिलाइये। टमाटर में एंटी ऑक्सीडेंट तत्व पाए जाते हैं जो एंक्ने और ब्लैकहेड मिटाते हैं। आप इस स्क्रब को हफ्ते में 2-3 बार यूज कर सकती हैं।
ओटमील और खीरा- हफ्ते में एक बार ओटमील तथा खीरे के रस से बना स्क्रब लगाइये। इससे चेहरे से डेड स्किन निकल जाएगी और खीरे से स्किन साफ और ग्लो करने लगेगी।
ओटमील और दूध- दूध से चेहरे में नमी आती है और चेहरा ग्लो भी करने लगता है। इसलिये इस स्क्रब को चेहरे पर जरुर इस्तमाल करें।



Click it and Unblock the Notifications
