Latest Updates
-
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा
ऑयली स्किन: क्या खाएं और क्या नहीं
कई महिलाओं और पुरुषों को ऑयली स्किन की समस्या होती है। किशोर उम्र में हमारी तेल ग्रथियां अति सक्रिय हो जाती हैं जिस वजह से त्वचा पर मुंहासे और ब्लैकहेड्स निकलते रहते हैं। कभी कभार ये समस्या प्राकृतिक भी होती है, जिसमें आहार का बहुत बड़ा असर पड़ता है। सही तरीके का खाया गया आहार ऑयली स्किन की समस्या को दूर कर सकता है। यदि आहार खराब होगा तो समझ जाइये कि यह अच्छी खासी स्किन को भी बरबाद कर सकता है।
तो अगर आपकी स्किन ऑयली है तो, ढंग से खाया गया आहार ही इस लड़ाई में आपको जीत दिला सकता है। अगर आप सही तरीके का आहार खाएंगी तो आपके चेहरे पर ज्यादा तेल नहीं दिखाई पडे़गा और वह कंट्रोल हो जाएगा। तेल ग्रथियों को कंट्रोल में रखने के लिये आपको किस प्रकार के आहार खाने और नहीं खाने चाहिये, आइये जानते हैं इसके बारे में-

खीरा: खाएं
खीरे में 95 प्रतिशत पानी होता है इसलिये ये त्वचा को नम रखने में मदद करता है और गंदगी तथा तेल को बाहर निकालता है।

फ्राइड चिप्स: ना खाएं
इसमें जमा हुआ वसा होता है। इसे खाने से आपकी त्वचा और भी ज्यादा ऑयलीह हो सकती है।

सिट्रस फल: खाएं
सिट्रस फल जैसे, संतरा, नींबू और पाइनएप्पल आदि शरीर से गंदगी को निकालते हैं। विटामिन सी त्वचा से अत्यधिक तेल निकालता है।

रेड मीट: ना खाएं
इसमे अंदर जमा हुआ फैट हेाता है जो कि त्वचा में अत्यधिक तेल पैदा कर सकता है।

जूस: खाएं
जूस और तरल पदार्थों में बहुत सारा पानी होता है। त्वचा से तेल हटाने का अच्छा तरीका है कि बहुत सारा पानी पिया जाए। ताजा जूस और सूप आपकी स्किन को ऑयल फ्री बनाएगा।

डेयरी प्रोडक्ट: ना खाएं
बटर, क्रीम, चीज और दूध वाले प्रोडक्ट बहुत जी ज्यादा ऑयली होते हैं। तो अगर आपकी स्किन पहले से ही ज्यादा ऑयली है तो इनका सेवन न करें।

हरी सब्जियां: खाएं
शरीर में अगर फाइबर होगा तो त्वचा से तेल निकल जाएगा। इन सब्जियों में बिल्कुल भी तेल और फैट नहीं होता।

शक्कर युक्त पेय: ना पियें
ज्यादा चीनी का सेवन आपके ऑयल ग्लैंड को और भी ज्यादा ऑयल पैदा करने के लिये उत्सुक कर देगी। तो ऐसे में बाजारू कोल्ड्रिंक पीना बंद कर दें।

दाल: खाएं
दाल खाने से त्वचा में तेल हमेशा बैलेंस रहता है।

पॉलिश किया अनाज: ना खाएं
सफेद गेहूं, पास्ता आदि त्वचा के लिये अच्छे नहीं माने जाते हैं। इसको खाने से ब्लड शुगर भी बढ जाता है जिससे ऑयली स्किन की समस्या पैदा हो जाती है।

ठंडे पानी की मछली: खाएं
इनमें ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है जो कि शरीर से गंदगी को बाहर निकालती है। यह त्वचा को हाइड्रेट करती है और त्वचा में नमी भरती है।

डीप फ्राई फूड: ना खाएं
फ्राइड चिकन, आलू, मछली आदि आपके चेहरे के लिये बहुत हानिकारक हो सकते हैं। ये आपकी त्वचा के पोर्स को तेल से बंद कर देते हैं।

मुसम्मबी: खाएं
इसमें बहुत सारा पानी, विटामिन सी और घुलनशील रेशे होते हैं। दूसरे शब्दों में आपकी स्किन के लिये ये फल बहुत अच्छा है।

चॉकलेट: ना खाएं
प्लेन कोकोआ त्वचा के लिये अच्छा होता है। पर कोकोआ जिसमें मिठास हो और वो दूध के साथ मिला हो, आपकी स्किन के लिये बिल्कुल भी अच्छा नहीं है।

कच्चा खाना: खाएं
कच्चे सलाद और फल अवश्य खाएं। इन्हें थोडे़ से तेल में पकाएं लेकिन अगर आप इन्हें कच्चा ही खाएं तो अच्छा है।



Click it and Unblock the Notifications
