Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
चेहरे से कैसे हटाए अनचाहे बाल ?
लोगों में आज फैशन के प्रति जागरुकता बढ रही है और खासतौर पर लड़कियों की नजर में। लड़कियां खूबसूरत दिखने के लिये न जाने क्या क्या करती हैं लेकिन एक बात जो उन्हें हर वक्त परेशान करती है, वह है चेहरे पर अनचाहे बालों का होना। चेहरा अगर गोरा है तो उस पर काले रंग के रोएं बहुत ही खराब लगते हैं, ऐसा लगता है मानो चेहरा भद्दा लगता है।
हांलाकि आप अपने अनचाहे बालों को वैक्सिंग या ब्लीच कर के दूर कर सकती हैं। लेकिन शेविंग और वैक्सिंग से केवल बाल और अधिक बढते हैं इसलिये इसे नहीं करवाना चाहिये। ब्लीचिंग से भी चेहरे के बाल गोल्डन रंग के हो जाते हैं जो कि सूरज की रौशनी में चमकने लगते हैं। चेहरे पर अत्यधिक बाल तब उगते हैं जब महिला के शरीर द्वारा अतिरिक्त टेस्टोस्टेरोन बनने लगता है।
टेस्टोस्टेरोन ज्यादा न बने इसके लिये या तो आप डॉक्टर की सलाह ले कर दवाइयां खा सकती हैं या फिर कुछ घरेलू उपचार कर के इसे ठीक कर सकती हैं। आइये जानते हैं कुछ खास उपचार-

पुदीने की चाय
इस चाय को पीने से महिलाओं में टेस्टोस्टेरोन बनना घट जाता है, जिससे चेहरे के बाल आना कम हो जाते हैं। अगर आपको चेहरे के बालों को कम करना है तो 2 कप स्पिरमिंट टी पीजिये।

लेजर ट्रीटमेंट
इस ट्रीटमेंट को करवाने से बिना दाग पडे़ ही बाल गायब हो जाते हैं और दुबारा नहीं उगते।

मेडिकल ट्रीटमेंट
अगर आपको लगता है कि यह समस्या अंदर से है तो आपको तुरंत ही डॉक्टर को दिखाना चाहिये क्योंकि यह हार्मोनल इम्बैलेंस की वजह से हो रहा है।

गर्भनिरोधक गोलियां
अगर आप मेनोपॉज से अभी नहीं गुजरी हैं तो आप गर्भनिोधक गोलियों का सेवन कर के अपने हार्मोन को बैलेंस कर सकती हैं। इससे चेहरे पर बाल नहीं उगेगें।

विटामिन B6
यह शरीर से पैदा हो रहे अत्यधिक टेस्टोस्टेरोन को बनने से रोकता है, जिससे चेहरे पर अत्यधिक बाल नहीं उगते। विटामिन B6 पाने के लिये केला, चिकन, मछली, आलू, आदि का सेवन करें।

इलेक्ट्रोलिसिस
यह काफी खर्चीला होता है जिसमें चेहरे के बालों की जड़ को बिजली से जलाया जाता है। भविष्य में और रोएं न उगे इसके लिये यह नियमित रूप से करवाने के लिये डॉक्टर के पास जाना पड़ता है। इस उपचार में दर्द भी होता है।

सामयिक क्रीम
इस क्रीम को लगाने से चेहरे के बाल धीमे धीमे कम होने लगते हैं लेकिन इसके लगाने के लिये आपको डॉक्टर के सलाह की आवश्यकता पडे़गी।

सोया प्रोडक्ट
सोया से बने कोई भी खाघ पदार्थ को खाने से मेल हार्मोन कम बनेगें इसलिये अपने भोजन में इसे जरुर शामिल करें।

हल्दी
हल्की को पानी मिला कर पेस्ट बना लीजिये और चेहरे पर 15 मिनट तक लगाने के बाद धो लीजिये। इसे स्क्रब के रूप में इस्तमाल करने के लिये इसमें बेसन मिलाइये और चेहरे पर लगा कर रगडिये।



Click it and Unblock the Notifications
