Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
तैलीय त्वचा को मेंटेन करने के 6 टिप्स
ऑयली स्किन या तैलीय त्वचा के साथ कई सारी समस्याएं होती हैं। अगर तैलीय त्वचा की ठीक से देखभाल न की जाए तो त्वचा चिपचिपी और मुंहासों से भरी हुई नजर आती है। आपको अपनी त्वचा का अच्छे से ख्याल रखना होगा और कोशिश करनी होगी कि इस पर बेकार का तेल न जमा हो। चेहरे को रोजाना साफ करना होगा। अगर आप चाहती हैं कि आपकी त्वचा चिप चिपी न लगे तो, अपनाइये हमारे बताए गए आसान से टिप्स।

तैलीय त्वचा को मेंटेन करने के 6 टिप्स
अपनी त्वचा को नियमित रूप से साफ करें
यह जरुरी है कि आप अपनी त्वचा के रोम छ्रिदों से तेल और जमी हुई गंदगी को साफ करें। ऐसा न करने से रोम छिद्र ब्लॉक हो जाते हैं और चेहरे पर मुंहासा निकल आता है। अपने चेहरे का क्लीन अप हर हफ्ते करवाएं। आपको जेल या फोम बेस क्लींसर चाहिये।
स्क्रब करें
केवल चेहरे को धोने से काम नहीं चलेगा। चेहरे पर स्क्रब करना भी जरुरी है। इससे डेड स्किन निकल जाती है और चेहरा ग्लो करने लगता है। पोर्स से सारी गंदगी भी बाहर आ जाती है। ऑयली स्किन के लिये मेकअप टिप्स
फेस मास्क का प्रयोग
हर 15 दिन पर एक बार चेहरे पर चंदन पावडर, मुल्तानी मिट्टी या अन्य प्रकार के फेस मास्क जो कि खासतौर पर ऑइली स्किन के लिये बने हों, उसे लगाना चाहिये। चेहरे पर इसे 15 मिनट के लिये लगाएं और फिर हल्के गुनगुने पानी से धो लें।
त्वचा को टोन करना
जब आप बाहार प्रदूषण में निकलती हैं तो त्वचा के रोम छिद्रों को साफ करना बहुत जरुरी हो जाता है। आपको अल्कोहल फ्री टोनर का प्रयोग करना चाहिये, जिससे आपकी त्वचा ऑइल फ्री रह सके।
मॉइस्चराइजर
ऑइली स्किन पर उसी के प्रकार का बना हुआ मॉइस्चराइजर लगाएं। यह मॉइस्चराइजर त्वचा को अच्छी तरह से हाइड्रेट करेगा।



Click it and Unblock the Notifications
