Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
मुंहासे से परेशान हैं तो आजमाएं ये टिप्स
पुरुषों को भी खूबसूरत दिखना अच्छा लगता है और वे नहीं चाहते की उनके चेहरे पर भी मुंहासे हों जो उन्हें देखने में भद्दा बनाएं। जैसे-जैसे लड़के जवान होना शुरु होते हैं, उन्हें मुंहासों की चिंता घेरने लगती है। महिलाओं की तुलना में पुरुषों की त्वचा के रोम छिद्र कुछ बडे़ होते हैं, जिससे प्राकृतिक तेल हमेशा रिसता रहता है। यह एक अच्छी बात है लेकिन अगर आपने अपने चेहरे को बार-बार न धोया तो चेहरे पर मुंहासे निकलने के चांस थोड़े बढ जाते हैं।
READ THIS TOO: यंग और हैंडसम दिखने के ये हैं आसान तरीके
यौवन के बाद शरीर में बढते हुए टेस्टोस्टेरोन की वजह से वसामय ग्रंथियों से अतिरिक्त सीबम निकलने लगता है। अगर यह सीबम पसीने के साथ मिक्स को गया तो यह बैक्टीरिया का घर बन सकता है। इस वजह से आपको चेहरे पर मुंहासे और चेहरे की लालिमा का सामना करना पड़ सकता है।

स्ट्रेस न लें
जिस दिन आप अपने चेहरे पर एक छोटा सा भी मुंहासा देखें, तो एक दम से चिंता करना न शुरु कर दें। मुंहासा होने का सबसे बड़ा कारण स्ट्रेस यानी तनाव भी होता है। स्ट्रेस दूर करने के लिये अपने मन की बातों को दूसरों से कहिये और खुश रहना सीखिये।

साधारण साबुन का प्रयोग बंद करें
साधारण साबुन या फेस वॉश के इस्तमाल से आपके चेहरे की ग्रंथी या सूख सकती है, जिसके कारण से और ज्यादा तेल निकलना शुरु हो सकता है। इसलिये पिंपल वाली जगह को धोने के लिये सोप-फ्री क्लींजर का इस्तमाल करें।

पसीना दूर भगाएं
पसीना मुंहासे का दोस्त होता है जो उन्हें त्वचा पर और ज्यादा पनपने में मदद करता है। पसीना गंदगी और बैक्टीरिया को रोक कर रखता है इसलिये जैसे ही आप पसीना महसूस करें, अपने चेहरे को सोप फ्री क्लींजर से धो डालें। वर्कआउट करने के बाद जरुर नहाएं। अगर सिर पर मुंहासे निकल रहे हों, तो भी बालों में शैंपू करना न भूलें।

मॉइस्चराइजर लगाएं
लगातार चेहरे पर साबुन लगाने और शैंपू करने से चेहरा ड्राई हो जाता है इसलिये उस पर मॉइस्चराइजर लगाना न भूलें।

मुंहासा न फोडे़
न तो मुंहासों को फोड़े और न ही दबाएं। इससे बैक्टीरिया और ज्यादा फैल सकता है और लंबे समय तक टिक सकता है। साथ ही इससे आपके चेहरे पर निशान भी पड़ सकते हैं।

कैसे करें शेविंग
पिंपल के साथ क्लीन शेव पाना मुश्किल है। इसके लिये पहले चेहरे पर हल्का गुनगुने पानी छींटे मारे। फिर शेविंग क्रीम लगाएं पर पिंपल पर उस क्रीम को न लगाएं, जिससे वह दिखता रहे। फिर एक शार्प ब्लेड वाले रेजर से दाढी बनाएं।



Click it and Unblock the Notifications
