Latest Updates
-
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त
जानिये ब्लीच से जुड़े कुछ आम मिथक
सुंदर दिखने के लिए चेहरे पर ब्लीच करना आम बात है। लेकिन महिलाओं और पुरूषों के बीच ब्लीच को लेकर कई मिथक व्याप्त है। इनमें से कई गलत ही होते है। आप याद करिए कि आपने कितनी बार अपने चेहरे पर ब्लीच किया है और इससे आपको क्या-क्या नुकसान पहुंचा है।
ऐसे कई लोग है जिन्हे ब्लीच के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं होती है, वह लोग सिर्फ कही सुनी बातों पर ही विश्वास करते है। यहां बोल्डस्काई के इस आर्टिकल में कुछ ऐसे ही मिथक के बारे में बताया जा रहा है जो कि ब्लीच से सम्बंधित है। कैसे प्रयोग करें ऑक्सी ब्लीच ?

ब्लीचिंग सुरक्षित है :
यह बात सही नहीं है। इस बारे में डर्मेटोलॉजिस्ट डा. अपरातिम गोयल कहती है कि आप शरीर के किसी में हिस्से में ब्लीच करें तो वहां सोडियम हाइपोक्लोराइड की मात्रा बढ़ जाती है जिससे त्वचा को नुकसान भी पहुंच सकता है और त्वचा में दरार भी पड़ सकती है। ब्लीचिंग के उपयोग के समय बेहद सावधानी बरतने की आवश्यकता पड़ती है।

पैच टेस्ट एक विकल्प है :
ब्लीच करने से पहले कई लोग आपको पैच टेस्ट करने की सलाह देते है, वास्तव में ब्लीच से नुकसान उसे लगाने के कुछ समय बाद सफेद धब्बे के रूप में होता है न कि किसी रासायनिक प्रतिक्रिया के कारण। हां, जलन या खुजली आदि की जांच इस पैच टेस्ट से की जा सकती है।

ब्लींचिग से बालों की लम्बाई रूकती है
डा. गोयल का इस मिथक के बारे में कहना है कि बालों की लम्बाई, जड़ों से बढ़ती है जो कि त्वचा के नीचे होती है। इसलिए बालों की लम्बाई का जड़ों से कोई भी लेना-देना नहीं होता है।

ब्लीच से त्वचा में गोरापन आता है :
ब्लीच करने के बाद चेहरे में चमक आ जाती है, लेकिन याद रखें आपकी त्वचा गोरी नहीं होती है बल्कि आपके चेहरे के बाल सुनहरे हो जाते है। अगर आप गोरे होने के लिए ब्लीच कर रहे है तो न करें।

सभी ब्लीच क्रीम एक समान होती है :
सभी ब्लीच क्रीम एक समान नहीं होती है। सभी में पड़ी हुई सामग्री एक जैसी नहीं होती है। सभी को अपनी स्कीन टोन के हिसाब से ही ब्लीच क्रीम का इस्तेमाल करना चाहिए।

प्रभाव हमेशा के लिए रह जाता है :
ब्लीच करने का प्रभाव हमेशा के लिए नहीं रहता है, यह कुछ समय तक ही रहता है। आपकी त्वचा एक डायनामिक अंग होती है जो समय-समय पर बदलती रहती है, उसका रंग, टोन आदि बदल जाता है। हारमोन्स से लेकर लाइफ स्टाइल का प्रभाव सबसे ज्यादा स्कीन पर ही पड़ता है। अगर ब्लीच का कोई दुष्प्रभाव हो जाता है तो बात दूसरी है वरना ब्लीच का कोई प्रभाव सदा-सदा के लिए नहीं होता है।

केसर :
दूध में केसर को भिगो दें और उसे कॉटन बॉल से चेहरे पर लगाएं। कुछ समय बाद पूरी तरह सूख जाने पर धो लें।

हल्दी और दही :
हल्दी और दही को मिला लें और अच्छा सा पेस्ट बना लें। इसे आधे घंटे तक चेहरे पर लगाकर रखें और बाद में धो लें।

बेसन :
बेसन में भी त्वचा को दमकदार बनाने के चमत्कारी गुण होते है। इसे लगाकर मालिश करने से बॉडी में बालों की ग्रोथ कम होती है। सप्ताह में कम से कम दो बार बेसन लगाएं।

टमाटर :
टमाटर एक प्राकृतिक ब्लीचिंग सामग्री है। एक टमाटर को आधा काट लें और अपने चेहरे पर रगड़ें। ऐसा प्रतिदिन करने से चेहरे पर दमक आएगी।



Click it and Unblock the Notifications
