Latest Updates
-
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक
दाग-धब्बे रहित त्वचा पाने के लिये लगाएं तुलसी फेस पैक
तुलसी एक ऐसी वनस्पति है जो धार्मिक हिन्दू समुदाय में बहुत ही महत्वपूर्ण औषधि के रूप में प्रयोग की जाती है। तुलसी केवल हमारी आस्था का प्रतीक भर नहीं है। इस पौधे में पाए जाने वाले औषधीय गुणों के कारण आयुर्वेद में भी तुलसी को महत्वपूर्ण माना गया है। बच्चे, बूढे, औरते और आदमी सभी तुलसी के सेवन से लाभ उठा सकते हैं। अगर चेहरे पर मुंहासे के दाग-धब्बे या झुर्रियां पड़ गईं हो तो भी तुलसी फेस पैक में डालने के उपयोग में आ सकती है।
तुलसी त्वचा के कई सारे रोगों से लड़ने में कामियाब हो सकती है, अगर आप इसे नियमित रूप से अपने चेहरे और गर्दन में लगाएं तो। तुलसी को फेस पैक में डालने के लिये इसकी 30-40 पत्तों को धो कर धूप में सुखा लीजिये और फिर इन्हें मिक्सी में पीस कर पाउडर बना कर प्रयोग कीजिये।

तुलसी और दही फेस पैक
यह फेस पैक डेड स्किन और त्वचा के रूखे पन को खतम करने के लिये अच्छा है। इस पैक को बनाने के लिये आपको तुलसी की पत्तियों का पाउडर और दही चाहिये होगा। 2 चम्मच दही में एक चम्मच तुलसी का पाउडर मिक्स करें और चेहरे पर लगाएं। जब यह पैक सूख जाए तब इसे ठंडे पानी से धो लें।

तुलसी और शहद
20 से 30 तुलसी के पत्तों को मिक्सी में पीस कर उसका रस निकाल लें। इस रस को आधा चम्मच बेसन और कुछ बूंद शहद के साथ मिलाएं। इस पेस्ट को पूरे चेहरे पर लगाएं और कुछ देर के बाद चेहरे को हल्के गरम पानी से धोएं। ठंडे फेस पैक से चेहरा बिल्कुल ठंडा हो जाएगा।

तुलसी और मुल्तानी मिट्टी फेस पैक
एक छोटी सी कटोरी में तुलसी पाउडर, चंदन पाउडर, ऑलिव ऑइल , मुल्तानी मिट्टी और गुलाब जल मिक्स करें। इस पेस्ट को चेहरे पर 30 मिनट तक के लिये लगाएं और फिर ठंडे पानी से चेहरा धो लें। यह पेस पैक हर तरह की स्किन के साथ काम करता है।

तुलसी और नीम फेस पैक
तुलसी और नीम की पत्तियों को एक साथ धो लीजिये। फिर इन्हें पानी मिल कर पीस लें और फिर पेस्ट में दो लौंग मिला लें। तैयार पेस्ट को अपने चेहरे और गर्दन पर लगाएं। पैक को 30 मिनट तक लगाए रखने के बाद ठंडे पानी से धो लें। लौंग से चेहरे के सारे दाग धब्बे साफ हो जाएंगे। इस पैक को लगाने से मुंहासों के निशान साफ होगें तथा चेहरा साफ होगा।

तुलसी और ओटमील
अगर स्किन को गोरा बनाना हो तो, 1 चम्मच तुलसी पाउडर को 1 चम्मच ओटमील पाउडर तथा उतनी ही मात्रा दूध पाउडर और पानी के साथ मिक्स करें। चेहरे को धो कर इस पैक को लगाएं और फिर खूब ठंडे पानी से धो लें। इस पैक को लगाने के बाद तुरंत धूप में ना निकलें। हफ्ते में तीन बार इसे लगाएं और फिर रिजल्ट देखें।



Click it and Unblock the Notifications
