Latest Updates
-
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक
सुंदरता बढ़ाने के लिए चावल के लाभ
भारतीय अपने दैनिक भोजन में चावल को प्राथमिकता देते हैं। विशेषत: भारत के पूर्व और दक्षिण में रहने वाले लोगों का मुख्य भोजन चावल है। आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि चावल सुंदरता की देखभाल करने में बहुत महत्वपूर्ण घटक है। यह व्यक्ति की त्वचा को चमकीला बनाता है तथा इसे लम्बे समय तक बनाए रखता है।
हर महिला चमकीली, रेशमी और चिकनी त्वचा चाहती है। एशियाई देशों में रहने वाली महिलाओं का रंग उजला, चिकना और चमकदार होता है। उनकी इस प्रकार की त्वचा का कारण उनकी आहार संबंधी आदतें हैं। यदि आप सुंदर त्वचा चाहते हैं तो अपनी सुंदरता को बढ़ाने के लिए चावल का उपयोग करें।

त्वचा को चमकीला बनाने के उपाय
- दो टेबलस्पून कच्चा चावल लें तथा इसे एक बर्तन में रखें।
- चावल से सारी धूल और अनचाहे कण निकाल दें।
- इन साफ़ चावलों में कुछ पानी डालें तथा उसे ढांक कर रख दें।
- इसे 20 मिनिट तक ऐसे ही रहने दें ताकि चावल बर्तन में नीचे बैठ जाए।
- अब इसे दूधिया रंग के पानी को एक बर्तन में निकाल लें।
- चावल के इस पानी का उपयोग अपना चेहरा साफ़ करने के लिए करें।
- चावल के इस पानी को सूखने तक अपने चेहरे पर लगा रहने दें।
- एक बार सूखने पर चावल के पानी की दूसरी परत लगायें।
जैसे की आपकी त्वचा सूखेगी, चावल के पानी के सारे विटामिन और खनिज आपके रोम छिद्रों द्वारा सोख लिए जायेंगे। इसे धोने के बाद जब आप अपनी त्वचा को छूएंगे तो आप इसकी चिकनाहट को महसूस कर पाएंगे। अब आप ऑर्गेनिक मेकअप के द्वारा उजली और चमकीला रंग प्राप्त कर सकते हैं। लोग जिन चावल का उपयोग करते हैं वह समान गुणवत्ता का नहीं होता। आप अपनी त्वचा का रंग निखारने के लिए किसी भी प्रकार के चावल का उपयोग कर सकते हैं।
चावल का फ़ेस वॉश
यदि आपका चेहरा फीका हो गया है तो यह वह समय है जब आपको अपनी त्वचा को चमकीला बनाना है। त्वचा की चमक बढ़ने के लिए चावल का उपयोग किया जा सकता है। आपको नुकसान पहुंचाने वाले कॉस्मेटिक्स (सौंदर्य प्रसाधनों) का उपयोग करने की आवश्यकता नहीं है, केवल चावल के द्वारा आप उजली और चमकीली त्वचा पा सकते हैं। आप रुई के फ़ाहे (टुकड़े) को चावल के पानी में डुबाकर इसे चेहरे पर लगाकर चमकीली त्वचा प्राप्त कर सकते हैं।
लाभ
- यह आपकी त्वचा को मज़बूत बनाने में सहायक होता है।
- आपकी त्वचा बहुत नरम हो जायेगी।
- यह रोम छिद्रों को सिकोड़ता है।
- आपकी त्वचा को चमकीला बनाने के लिए यह एक सस्ता उपाय है।
- यह धूप से आपकी त्वचा की रक्षा करता है।
- आपके रंग को उजला बनाता है।
- यह आपकी त्वचा को तरोताज़ा बनाता है।
- यह एक प्राकृतिक ऑर्गेनिक क्लीन्ज़र की तरह काम करता है।
जब आप अपने हाथों से इस क्लीन्ज़र को अपने चेहरे पर लगाते हैं तो आप महसूस करेंगे कि आपके हाथ भी नरम हो गए हैं। यदि आपकी त्वचा फीकी और टैन्ड हो गई है तो आप चावल के इस क्लीन्ज़र की सहायता से अच्छा रंग प्राप्त कर सकते हैं। लोग यह बात जानकार आश्चर्यचकित हो जायेंगे कि घरों में मिलने वाले इस प्रकार के सामान्य पदार्थ चावल का उपयोग करके वे अपनी त्वचा को चमकीला बना सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
