Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
हींग फेस पैक से पाइये साफ, चमकती और गोरी त्वचा
क्या आपको पहले कभी पता था कि मसाले के रूप में प्रयोग की जानी वाली हींग को हम फेस पैक के लिये भी प्रयोग कर सकते हैं? सुंदर और स्वस्थ्य त्वचा पाने के लिये हम जितनी निर्भर बाजारू क्रीम पर रहते हैं, उससे कहीं ज्यादा अच्छी तो हमारी रसोई में रखी सामग्रियां ही होती हैं। हींग स्वास्थ्य, बालों और त्वचा को निखारने में बड़ी ही असरदार है।
अगर इसे फेस पैक के रूप में लगाया जाए तो चेहरा निखर जाएगा और सारी झुर्रियां देखते ही देखते चली जाएंगी। आइये जानते हैं कि हींग का प्रयोग फेस पैक बनाने के लिये। READ: हींग के स्वास्थ्य लाभ
एंटी एजिंग तत्व

हींग को अगर गुलाबजल और मुल्तानी मिट्टी में मिला कर लगाया जाएगा तो यह चेहरे से झुर्रियां और बारीक लकीरों को मिटा देगी। इस फेस पैक को चेहरे पर 15 मिनट तक लगा कर पानी से धो लें।
गोरा बनाए

यह चेहरे से डार्क स्पॉट, एक्ने मार्क और तेल का चिपचिपापन मिटाती है। मास्क बनाने के लिये टमाटर के गूदे को चीनी के साथ मिक्स करें और उसमें थोड़ी सी हींग डाल कर पेस्ट बना कर चेहरे पर लगाएं। इससे चेहरे का रंग 2 टोन निखर जाएगा।
मुंहासे हटाए

हींग चेहरे पर पैदा करने वाले एक्ने वाले बैक्टीरिया का नाश करती है। इसके लिये पेस्ट बनाने के लिये आपको मुल्तानी मिट्टी और गुलाब जल में थेाड़ा सा नींबू का रस मिला कर ऊपर से हींग डाल लें। इस पेस्ट को दिन में दो बार चेहरे पर लगाएं। यह चेहरे के पोर्स को बंद होने और तेल ल जमने से रोकता है।
चेहरे पर चमक लाए

इसे नियमित रूप से चेहरे पर लगाने से चेहरे पर ग्लो आने लगता है। इससे आपको आंखों के नीचे पड़े काले घेरों से भी छुटकारा मिलेगा। हींग को पानी या रोज वॉटर के साथ मिक्स कर के चेहरे पर लगाएं। चाहें तो इसमें चंदन पावडर भी मिक्स कर सकती हैं।
रूखापन दूर करे

प्रदूषण और गंदगी की वजह से चेहरे से नमी गायब हो जाती है और चेहरा रूखा पड़ जाता है। इसे दूर करने के लिये आप चेहरे पर दूध, गुलाबजल और शहद मिक्स कर के ऊपर से हींग डाल कर चेहरे पर लगाएं। इस फेस पैक को फ्रिज में रख कर चेहरे पर नियमित रूप से लगाएं। आपको इसका रिजल्ट जल्द ही मिलेगा।
एलर्जी और कार्न से निजात

यह स्किन एलर्जी और कॉर्न से निजात भी दिलाने का काम करती है। सूरज से अगर त्वचा पर टैनिंग भी पड़ जाए तो भी वह इसके पेस्ट लगाने से दूर हो जाती है।



Click it and Unblock the Notifications
