Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
शुष्क त्वचा के लिए अपनाएं ये घरेलू ब्यूटी टिप्स
हमारी कई प्रकार की त्वचा में से, शुष्क त्वचा सबसे अधिक समस्याग्रस्त है। इसे निरंतर और नियमित मॉइस्चराइजिंग की ज़रूरत होती है, और साथ ही मॉइस्चराइजर में पर्याप्त तेल होना चाहिए, नही तो त्वचा वास्तव में जल्दी ही सूख जाएगी।
इस प्रकार की त्वचा पर साबुन का प्रयोग भी ध्यानपूर्वक करना चाहिए क्योंकि साबुन त्वचा को शुष्क बना देते हैं और हाइड्रेटिंग फेसवॉश ही एकमात्र विकल्प रह जाता है। शुष्क त्वचा सर्दियों में अधिक समस्याग्रस्त हो जाती है जब परत जमने का खतरा होता है। त्वचा सूख जाती है और मृत परतें ऊपर की ओर आने लगती हैं। ड्राई स्किन को नम बनाने के लिये खाएं...
शुष्क त्वचा के लिए उपयुक्त अधिकतर स्किन उत्पाद बेहद महंगे होते हैं क्योंकि उनमें स्ट्रांग तेल और सौंदर्य लाभ डाले जाते हैं। इसलिए, घरेलू ब्यूटी टिप्स और घरेलू उपचार इसका सरल उपाय है। वे न केवल किफायती होते हैं बल्कि आसानी से उपलब्ध, अत्यधिक प्रभावशाली और फिर से प्रयोग किए जाने वाले होते हैं।

1. क्लींजि़ंग आॅयल
तेल में क्लींजि़ंग विशेषताएं होती है जो शुष्क त्वचा के लिए अत्यधिक फायदेमंद होती हैं। शुष्क त्वचा पर अरंडी का तेल लगाने से सर्दियों में होने वाले नुकसान से राहत मिलती है। तीन भाग जैतून का तेल और एक भाग अरंडी के तेल का मिश्रण बनाकर चेहरे पर लगाने से परतदार त्वचा की देखभाल करने में मदद मिलती है। लगाने से पहले तेल को गर्म करना अधिक प्रभावी होता है। लगाने के बाद, एक साफ कपड़ा या तौलिया लें और गर्म कर लें। इसे चेहरे पर रखें और त्वचा से तेल सोखने तक ऐसे ही रहने दें। इससे त्वचा नर्म और मुलायम बनती है। किसी अन्य तेल की तुलना में अरंडी का तेल त्वचा की तीन अधिक परतों में प्रवेश करता है।

2. हनी पैकः
शुष्क त्वचा के लिए शहद एक बहुत अच्छा उत्पाद है। शहद त्वचा की झुर्रियों को दूर करता है और उसे रेशमी, मुलायम बनाता है। त्वचा पर शहद और संतरें के रस का मिश्रण लगाकर 10 मिनट तक छोड़ देना एक अच्छा घरेलू उपाय है। इसके बाद पैक को धो लें।

3. अंडे का पैकः
अंडा प्रोटीन का सबसे अच्छा स्रोत है और स्वस्थ तवचा के लिए अंडे का पैक आवश्यक है। यह पैक बनाने के लिए, एक अंडा लें और उसकी सफेदी से जर्दी को अलग कर लें। इसके बाद, अंडे की जर्दी लें और उसमें एक टेबल स्पून संतरे का रस, एक टी स्पून अरंडी का तेल, एक टी स्पून जैतून का तेल, ज़रा सा गुलाबजल, एक चम्मच शहद और कुछ बूंदें ताज़े नींबू का रस अच्छी तरह से मिलाएं। इस मिश्रण को हररोज़ नहाने से पहले लगाकर धो सकते है।

4. चॉकलेट पैकः
चॉकलेट एक डेलिकेसी है लेकिन यह एक मिठाई से कहीं अधिक है। त्वचा पर पिघली हुई चॉकलेट लगाने से त्वचा नर्म और कोमल बनती है और इससे एक चमक मिलती है जो आमतौर पर शुष्क त्वचा खो देती है। चॉकलेट पैक बनाने के लिए- पाँच टेबलस्पून कोको पाउडर, पाँच टेबलस्पून शहद, दो टेबलस्पून मक्के का आटा और दो टेबलस्पून मसला हुआ एवोकैडो लेकर अच्छी तरह से मिलाएं। यह पैक हररोज़ शुष्क त्वचा पर लगाएं और आधे घंटे बाद गुनगुने पानी से धो लें।

5. बेसन पैकः
बेसन शुष्क त्वचा को हाइड्रेट करता है और साथ ही महीन लाइनों और झुर्रियों को दूर करता है। इस पैक को बनाने के लिए एक चम्मच हल्दी, एक चम्मच शहद और थोड़े से दूध में दो बड़े चम्मच बेसन मिलाएं। नींबू की कुछ बूंदें मिलाकर इस पैक को चेहरे पर लगाकर सूखने दें और फिर गर्म पानी से धो लें।

6. मैंगो मास्कः
एक पका हुआ आम लें और इसे छीलकर गूदा अलग कर लें। गूदे को मिक्सर में डालकर मसल लें। एक टेबलस्पून गूदे में एक टेबलस्पून शहद और तीन टेबलस्पून जैतून का तेल मिलाएं। इसे चेहरे पर लगााए और आधे घंटे बाद धो लें। यह त्वचा को नमी और चमक प्रदान करेगा।

7. अंडे और तेल का मास्क
एक अंडा लें और इसमें एक टीस्पून शहद मिलाएं। इससे अच्छी तरह से मिलाएं। अब इसमें गुलाबजल और कुछ बूंदें नींबू की डालें। ध्यान रखें कि यह मिश्रण अधिक पतला न हो। इसे चेहरे पर लगाकर सूखने दें। गर्म पानी से धोकर इसके बाद चेहरे पर दही लगाएं।

8. केले का मास्कः
दो केले छीलें और मिक्सी में डालकर गूदा बनाएं। इसे चेहरे पर फैलाए और एक घंटे बाद पानी से धो लें।

9. एवोकैडो मास्कः
एक एवोकैडो का रस निकालकर उसमें दही मिलाएं। इसमें एक टीस्पून शहद मिलाएं। सूखी त्वचा पर इसे लगाए और कुछ देर बाद धो लें।

10. दही पैकः
दो बड़े चम्मच दही लें और इसमें शहद मिलाएं। इसें चेहरे पर ल्रगाकर एक घंटे बाद धो लें।



Click it and Unblock the Notifications
