Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
ऑइली स्किन के लिए 7 घरेलू टोनर
क्या आप ऑईली स्किन से परेशान हैं और इससे होने वाली चिपचिपाहट मुंहासो का कारण बन रही है। हालांकि इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए सब आपको चेहरा साफ रखने की हिदायत देंगे पर क्या बाज़ार में मिलने वाले रासायनिक टोनर आपकी राह को मुश्किल बना रहे हैं? आपकी समस्या व दुविधा को ध्यान में रखकर हमने एक बीच का रास्ता खोजा है।
बाज़ार में मिलने वाले अधिकतम टोनर शराब व रसायनों से युक्त होते हैं। ऐसे उत्पादों के इस्तेमाल से आपके चेहरे को नुकसान पहुंच सकता है। इसलिए इनसे बचें एवं घरेलू टोनरों को आज़मा कर देखें।
ये घरेलू टोनर आपको ताज़गी प्रदान करेंगे तथा इनके इस्तेमाल से आपकी त्वचा को कोई हानि नहीं पहुंचेगी। घरेलू टोनर आपकी त्वचा पर मौजूद तेल को हटाते हैं एवं उसे सौम्य बनाते हैं। नीचे दिए गए तरीकों में से अपना मनचाहा घरेलू टोनर चुनें।

वेनिगर
विनगर व पानी को बराबर मात्रा में मिलाएं। फिर रूई की मदद से इसे अपने चेहरे पर लगाएं। यह मिश्रण आपकी त्वचा पर मौजूद चिपचिपाहट को निकाल बाहर करेगा।

2 पुदीने की पत्तियां
गर्म पानी में पुदीने की कुछ पत्तियों को डालें। ध्यान रहे कि बरतन में पानी ज्यादा ना हो वरना पत्तियां पानी में तैरती रहेंगी और ये एक प्रभावित टोनर नहीं बन पाएंगी। अब इस पानी को ठंडा होने दें और एक रूई की सहायता से अपने चेहरे को साफ करें।

3 नींबू का रस + पेपरमिंट टी
यह आपके लिए एक अनोखा टोनर साबित होगा। थोडे से गर्म पानी में एक चम्मच नींबू का रस, पेपरमिंट टी बैग डालकर एक मिश्रण तैयार करें। फिर रूई को इस मिश्रण में डूबोकर अपने चेहरे व गर्दन को साफ करें।

4 एलोविरा
इस टोनर को आप अपने बगीचे में उपलब्ध पाएंगे। अपने चेहरे को साफ करके उस पर एलोविरा जेल लगाएं और थोडी देर बाद अपने चेहरे को ठंडे पानी से धोलें। यह टोनर आपके चेहरे को ठंडक प्रदान करेगा व त्वचा को मुलायम बनाएगा।

5 ककड़ी व दही
कद्दूकस की गई ककडी को दही में मिलाएं। अब इस मिश्रण को अपने चेहरे पर लगाएं और 5-10 मिनटों के लिए रहने दें। बाद में अपने चेहरे को ठंडे पानी से धोएं। यह ऑइली स्किन से परेशान लोगों के लिए एक बेहतरीन टोनर है।

6 बर्फीला पानी
ठंडे पानी के छींटे चेहरे पर गिरते ही व्यक्ति दो मिनट में तरोताज़ा महसूस करता है। अतः थकान से निजात पाने एवं अपने मुरझाये हुए चेहरे को खिलाने का यह एक सरल तरीका है। आप चाहें तो फ्रिज से बर्फ को निकालकर अपने चेहरे पर लगा सकते हैं या इसके बर्फीले पानी से अपना मुंह धो सकते हैं। यह टोनर आपके चेहरे को प्राकृतिक रूप से साफ करेंगा।

7 टमाटर का रस व शहद
टमाटर के रस व शहद को बराबर मात्रा में मिलाकर एक गाढा मिश्रण तैयार करें। अब इस लेप को अपने चेहरे पर लगाएं और इसे 15 मिनटों के लिए रहने दें। यह घरेलू टोनर चेहरे पर मौजूद तेल से छुटकारा पाने में मदद करेगा।



Click it and Unblock the Notifications
