Latest Updates
-
CID और आहट के निर्माता बीपी सिंह का हार्ट अटैक से निधन, 77 साल की उम्र में ली आखिरी सांस -
November 2026 Vrat Tyohar: दिवाली से देवउठनी एकदशी तक, नवंबर में पड़ेंगे ये व्रत-त्योहार, देखें पूरी लिस्ट -
Spinal Muscular Atrophy: क्या है स्पाइनल मस्कुलर एट्रॉफी? जानें इस बीमारी के कारण, लक्षण और इलाज -
Karwa Chauth 2026 Sargi: करवा चौथ की सरगी में क्या-क्या होता है? जानें सरगी खाने का सही समय -
Karwa Chauth Puja During Periods: करवा चौथ पर पीरियड्स आ जाएं तो क्या करें? जानें व्रत और पूजा के नियम -
त्योहारों पर मिठाई खरीदते समय रहें सावधान, इन 5 तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Karwa Chauth 2026: क्या होता है बायना? जानिए करवा चौथ पर बहू अपनी सास को क्या दे -
Bank Holidays November 2026: नवंबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, शाखा जाने से पहले देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
अकेले में हार्ट अटैक आने पर तुरंत करें ये 3 काम, बच सकती है जान, डॉक्टर ने बताए इमरजेंसी टिप्स -
Kartik Month 2026: कब से शुरू होगा कार्तिक मास? जानें सही तारीख, तुलसी पूजा का धार्मिक महत्व, नियम और विधि
रूखी त्वचा के लिए खास फेस पैक

रूखी त्वचा तेलिया या ऑयली त्वचा से ज्यादा नाज़ुक होती है, इसलिए इसे देख भाल की ज्यादा जरुरत पड़ती है। रूखी त्वचा ख़ुश्क होने की वजह से इस पर झाइयाँ, बारीक लाइने और रशेस जल्दी होते हैं। रूखी त्वचा में अपना कोई तेल नहीं होता है, इसलिए उसे बाहर से पोषण की जरुरत पड़ती है।
ड्राई स्किन को नम बनाने के लिये खाएं...
रूखी त्वचा से निजात पाने के लिए लोग बाजार में उपलब्ध कई तरह के प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन स्वस्थ और निखरी त्वचा पाने के लिए घर के बने फेस पैक सबसे अच्छे रहते हैं। चलिए जानते हैं घर पर बनने वाले फेसपैक जो दिलाएंगे निजात रूखी और बेजान त्वचा से।

अंडे, सूरजमुखी तेल और हनी फेस पैक
एक कटोरी में अंडे की सफेदी, दो चम्मच शहद, एक चम्मच सूरजमुखी का तेल मिला लें, इसका पेस्ट बना लें। फिर इसे अपने चहरे पर लगाये और 20 मिनट के लिए छोड़ दें। सूख जाने पर गर्म पानी से धो दें।

केला, दही और शहद का फेस पैक
एक पका हुआ केला, दही और थोड़ा शहद लें, इसका अच्छे से पेस्ट बना लें। इसे चहरे पर लगाये और 15 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर गुनगुने पानी से धोए। इसे लगाने से आपकी त्वचा में नमी आएगी।

खीरे और एलोवेरा का फेस पैक
रूखी त्वचा के लिए सबसे अच्छा उपाए है एलोवेरा। खीरे को अच्छे से पीस लें और उसमें एलोवेरा जेल मिलाएं। इसे अपने चहेरे पर लगाये और 25 मिनट के लिए छोड़ दें। सूख जाने के बाद इसे ठंडे पानी से धो दें। इससे आपकी त्वचा की नमी बनी रहेगी।

ऐवकाडो और हनी का फेस पैक
एक पका हुआ ऐवकाडो लें उसे अच्छे से मैश कर लें फिर उसमें थोड़ा सा शहद मिलाएं, इसका पेस्ट तैयार करें। अब इसे चहरे पर लगाये और 20 मिनट के लिए छोड़ दें। ऐवकाडो में पाया जाने वाला तेल आपकी त्वचा को नमी देगा साथी ही शहद आपकी त्वचा की झुर्रीयां को हटाने में मदद करेगा।

एलो वेरा और एवाकाडो फेस मास्क
एवाकाडो को मसल कर उसमें एलो वेरा का थोड़ा सा जेल मिलाइये। इसे अपनी त्वचा पर 20 मिनट के लिये लगाइये और फिर धो लें।

कच्चा दूध, शहद और एलोवेरा का फेस पैक
थोड़ा शहद कुछ बूँदें एलोवेरा जेल की और दो चम्मच मिल्क पाउडर इन सब का पेस्ट बना लें। अब इसे अपने चहरे पर लगाएं और 15 मिनट के लिए छोड़ दें। इससे आपकी त्वचा को नमी मिलेगी साथी ही त्वचा चमकदार हो जायेगी।

ओट्मील, दही और ओलिव आयल का फेस पैक
दो चम्मच ओट्मील, दो चम्मच दही और एक चम्मच जैतून का तेल और थोड़ा शहद को मिला कर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को अपने चहरे पर लगाएं और 15 मिनट के लिए छोड़ दें। यह आपकी त्वचा को नमी देगी और रूखी त्वचा से निज़ात दिला देंगी।

केला, शहद और ओट्मील का फेस पैक
पके हुए केले में थोड़ा शहद, और एक चम्मच ओट्मील मिला कर पेस्ट बना लें । फिर इसे अपने चहरे पर लगाएं और 15 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर अपने हाथों से हल्के-हल्के रगड़ कर साफ़ करें, फिर पानी से धो दें।

गाजर, ऐवकाडो, शहद और अंडे का फेस पैक
गाजर को उबाल लें फिर इसे मिक्सी में पीस लें , अब इस में शहद अंडा और मैश किया हुआ ऐवकाडो मिलाएं। अब इस पेस्ट को अपने चहरे पर लगाये, और 15 मिनट के लिए छोड़ दें। गाजर रूखी त्वचा के लिए किसी अमृत से कम नहीं है। यह आपकी त्वचा को स्वस्थ और जवा बनता है।

चीनी और जैतून के तेल का फेस स्क्रब
एक चम्मच चीनी को, एक चम्मच जैतून के तेल में मिलाएं। अपने हाथों से धीरे रगड़ें फिर 15 मिनट के लिए छोड़ दें, फिर पानी से धो दें।



Click it and Unblock the Notifications
