Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
घर पर ऐसे बनाएं प्राकृतिक नाईट क्रीम
चेहरे की क्रीम के लिए सबसे अच्छा होता है कि प्राकृतिक तरीका अपनाया जाए। हमारी त्वचा को स्वस्थ और चमकदार बनाए रखने के लिए निरंतर देखभाल की आवश्यकता होती है। अत: आपको केमिकल मुक्त उत्पादों का उपयोग करना चाहिए। जिस नाईट क्रीम का हम उपयोग करते हैं वह त्वचा पर बहुत असर डालती है। इनमें सी कोई एक क्रीम घर पर बनायें तथा दुकानों में मिलने वाली क्रीम को अलविदा कहें जो केमिकल युक्त होती हैं। घर पर नाईट क्रीम कैसे बनायें?
आपकी त्वचा के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए बोल्डस्काय आपको कुछ घरेलू प्रभावी नाईट क्रीम के बारे में बताने जा रहा है। आपको ये पदार्थ आपके किचन में ही मिल जायेंगे। आप इन होममेड क्रीम्स को कई दिनों तक स्टोर करके भी रख सकती हैं। आप अपनी त्वचा के अनुसार पदार्थों में परिवर्तन भी कर सकती हैं।

झुर्रियों की क्रीम हेतु कोकोआ बटर, वर्जिन ऑलिव ऑइल और नारियल का तेल
यह एक प्राकृतिक होममेड क्रीम है जो सूखी, फीकी और फटी हुई त्वचा के लिए उत्तम होती हैं। सूखी त्वचा के लिए कोकोआ बटर बहुत लाभदायक होता है। सभी पदार्थों को एक साथ पैन में मिलाएं तथा गर्म करें। तब तक गर्म करें जब तक सारे पदार्थ आपस में न मिल जाएँ। अब गैस बंद करें और इसे ठंडा होने दें। इस क्रीम को एक डिब्बे में स्टोर करके रखें।

ग्रीन टी, बादाम का तेल, गुलाब जल, एसेंशियल ऑइल, एलोवीरा और बी वैक्स क्रीम
प्रदूषण के कारण त्वचा पर होने वाले दुष्परिणाम और त्वचा की अशुद्धिओं को दूर करने के लिए यह क्रीम एक अच्छा विकल्प है। कैसे बनायें? बी वैक्स और बादाम के तेल को मिलकर उबालें। इसे तब तक गर्म करें जब तक यह पिघल न जाए। इस मिश्रण को आंच से उतारें तथा इसमें एलोवीरा मिलाएं। इसके बाद इसमें ग्रीन टी का सत्व, एसेंशियल ऑइल और गुलाब जल मिलाएं। इस क्रीम को एक डिब्बे में स्टोर करके रखें।

मुंहासों को रोकने के लिए एलो वीरा, लैवेंडर ऑइल, प्रिमरोज़ ऑइल
उपरोक्त पदार्थों को मिलाकर मुंहासों के लिए आप घर पर ही क्रीम बना सकते हैं। मुंहासों तथा दाग धब्बों के उपचार में एलोवीरा बहुत महत्वपूर्ण होता है। एलोवीरा के पौधे से उसका सत्व निकालें तथा इसमें लैवेंडर ऑइल मिलाएं। इसमें एक टेबलस्पून प्रिमरोज़ ऑइल मिलाएं और ब्लैंड करें। इस क्रीम को एक डिब्बे में स्टोर करें तथा रोजाना लगायें।

रिफ्रेशिंग नाईट क्रीम के लिए मलाई, रोज़ वॉटर, जैतून तेल और ग्लिसरीन
संवेदनशील त्वचा के लिए यह एक उत्तम फेस क्रीम है। मिल्क क्रीम में त्वचा की सफाई और पोषण तथा त्वचा को मॉस्चराइज़ करने का गुण होता है अत: इस क्रीम का उपयोग त्वचा को रिफ्रेश करने वाली नाईट क्रीम बनाने के लिए करें। सभी पदार्थों को मिलाएं तथा इसे तब तक ब्लैंड करें या चम्मच से मिलाएं जब तक एक चिकनी, गाँठ रहित पेस्ट न बन जाए। क्रीम को एक डिब्बे में स्टोर करके रखें।

त्वचा को पुनर्जीवित करने वाली सेब, गुलाब जल और ऑलिव ऑइल क्रीम
ऐप्पल को छोटे छोटे टुकड़ों में काटें तथा ब्लेंडर में ऑलिव ऑइल के साथ मिलकर पीसें। इस मिश्रण को तब तक पीसें जब तक यह पेस्ट स्मूथ न हो जाए। इस मिश्रण को एक बायलर में निकालें तथा धीमी आंच पर गर्म करें। इस मिश्रण को आंच से उतारें तथा इसमें आधा कप गुलाब जल मिलाएं। ठंडा होने पर इसे एक डिब्बे में बंद करके रखें। यदि इस क्रीम को आप फ्रिज में रखते हैं तो इसका उपयोग 6 दिन तक किया जा सकता है।

बादाम, दही, हल्दी, चंदन पाउडर, नीबू का रस, केसर मिश्रित नाईट क्रीम
यदि आप नियमित तौर पर इस क्रीम का उपयोग करेंगे तो आपकी त्वचा उजली हो जायेगी। बादाम को रात भर भिगोकर रखें। इसमें दही, हल्दी, नीबू का रस, चंदन पाउडर और केसर मिलाएं।इसे तब तक मिलाएं जब तक एक चिकनी पेस्ट न बन जाए। इस क्रीम को एक डिब्बे में स्टोर करके रखें (फ्रिज में आप इसे एक सप्ताह तक रख सकते हैं)।

एंटी ऐजिंग क्रीम के लिए एवोकाडो, अंडे और दही
एवोकाडो में विटामिन ए, बी, सी, ई और खनिज जैसे पौटेशियम और मैग्नीशियम होते हैं। अपनी त्वचा को नरम और कोमल बनाने के लिए इस क्रीम का उपयोग करें। पेस्ट बनाने के लिए एक कटोरी में एवोकाडो मैश करें। ब्लेंडर में अंडे डालें (शाकाहारियों के लिए दही)। फिर इसमें मैश किया हुआ एवोकेडो मिलाएं। इन सब को मिलाकर एक नरम पेस्ट बनाएं। सप्ताह में दो बार इस क्रीम का उपयोग करें तथा इस क्रीम को एक डिब्बे में सूखे स्थान पर स्टोर करके रखें।

शुष्क त्वचा के लिए बादाम का तेल, कोका बटर, शहद और गुलाब जल युक्त नाईट क्रीम
शहद और कोका बटर आपकी त्वचा को नरम और चमकीला बनाते हैं। बादाम के तेल और कोका बटर को आपस में मिलाकर गरम करें। इस मिश्रण को गैस से उतारें तथा इसमें शहद और गुलाब जल मिलाएं। इस मिश्रण को अच्छे से मिलाकर ठंडा होने दें। आप इसे फ्रिज में स्टोर कर सकते हैं। सूखी त्वचा के लिए यह भी एक उत्तम नाईट क्रीम है।



Click it and Unblock the Notifications
