Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
चेहरे से दाग-धब्बे मिटाने के लिये लगाएं ये तेल
चेहरे पर दाग-धब्बे होना एक्ने, पिंपल, कट या किसी छोटी मोटी चोट के कारण हो सकते हैं। वैसे तो ये दाग धब्बे समय के साथ हल्के पड़ जाते हैं लेकिन कई लड़कियों को इससे तुंरत ही छुटकारा पाना होता है।
चेहरे पर दाग धब्बे गोरी त्वचा को भी काला बना देते हैं। इसलिये आज हम आपको कुछ ऐसे तेल के नाम बताएंगे जिसको नियमित चेहरे पर लगाने से चेहरे के दाग बस कुछ ही दिनों में हल्के पड़ जाएंगे।
ये तेल प्राकृतिक हैं और आप इन्हें किसी भी कॉस्मैटिक शॉप से खरीद सकती हैं। इन तेलों को लगाने से चेहरे के दाग धब्बे तो गायब होंगे ही साथ में चेहरे से झुर्रियां हटेंगी और चेहरे पर ग्लो भी आएगा। तो आइये जानते हैं कौन-कौन से हैं ये प्राकृतिक तेल ।
चेहरे से दाग-धब्बे मिटाने के लिये लगाएं ये तेल

लेवेंडर ऑइल
यह बहुत सी त्वचा संबन्धित समस्याओं को ठीक करने के लिये प्रयोग किया जाता है। इससे दाग धब्बे हल्के पड़ जाते हैं। इसमें एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण होते हैं जो कि घाव को भी जल्द भरता है।

रोजमैरी
चेहरे पर अगर एक्ने, सूजन और एक्जिमा है तो वह इसके प्रयोग से ठीक हो जाता है। रोजमैरी का तेल चेहरे पर निखार लाता है और सारे दाग धब्बे भी मिटाता है।

चंदन तेल
यह तेल चेहरे से धब्बे हटाने के साथ घाव भी ठीक करता है। इसको लगाने से पुरानी त्वचा निकल जाती है। इस तेल से रोजाना अपने चेहरे की मसाज करें।

कैलेंडुला तेल
इस तेल को चेहरे पर हल्के हाथों से गोलाई में मसाज करते हुए लगाएं। इससे चेहरे के दाग धब्बे हल्के पड़ जाएंगे। इससे एक्जिमा भी ठीक हो जाता है।

रोज़शिप सीड ऑइल
इस तेल के प्रयोग से खराब हो चुकी त्वचा निकल कर उसकी जगह पर अच्छी और नई त्वचा आ जाती है। यह झुर्रियों को मिटाने के साथ त्वचा की उम्र को भी बढ़ने से रोकता है। रोजाना इस तेल से मसाज करने पर त्वचा में चमक आती है।

कैमोमाइल तेल
यह तेल लगभग हर कॉस्मैटिक प्रोडक्ट में इस्तमाल किया जाता है। यह चेहरे से धब्बे मिटाता है। इसके अलावा यह छोटे मोटे चोट के निशान भी मिटाता है क्योंकि यह एंटीसेप्टिक गुणों से भरा है।

लेमन ऑइल
इस तेल में विटामिन सी होता है जो निशान को हल्का करता है। लेमन ऑइल स्किन इंफेक्शन को दूर करता है और एक्ने मिटाता है। यह त्वचा को चमकदार और बेदाग बनाता है।

कैरेट सीड ऑइल
यह तेल चेहरे से झुर्रियां, सैन टैनिंग और एक्ने के दाग मिटा कर चेहरे को टोन करता है।



Click it and Unblock the Notifications
