Latest Updates
-
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल
चेहरे की त्वचा ढीली हो गई तो ऐसे करें टाइट
जब चेहरे की त्वचा ढीली पड़ने लगती है तो, लोग अक्सर यह सोंच कर धोखा खा जाते हैं कि अब उनकी उम्र बढ़ने लगी है। ढीली पड़ चुकी त्वचा पर झुर्रियां और माथे पर बारीक धारियां दिखाई देनी शुरु हो जाती हैं।
READ: वजन घटाने के बाद त्वचा में कसाव वापस लाने के 15 तरीके
कई बार तो त्वचा पीले रंग की भी दिखने लगती है और उसमें संवेदनशीलता आ जाती है। लाइफस्टाइल सही ना होने की वजह तथा आहार में सही प्रकार का पोषण ना होने की वजह से त्वचा ढीली पड़ सकती है।
READ: जानें काजोल की सुंदरता के ये ब्यूटी सीक्रेट्स
अगर आप इस समस्या से परेशान हैं तो आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है क्योंकि आज हम आपको ढीली त्वचा को कैसे टाइट करें, इसके लिये कुछ घरेलू नुस्खे बताने वाले हैं, तो ज़रा गौर फरमाएं।

अंडे का मास्क
इस मास्का को तैयार करने के लिये अंडे का सफेद भाग ही काम में लाएं। इसे चेहरे तथा गरदन पर 20 मिनट के लिये लगाना होता है। जब यह सूख जाए तब चेहरे को धो लें। यह त्वचा के अंदर कोलाजेन का निर्माण करता है।

एलोवेरा
एलोवेरा की पत्तियों को निकाल कर उसमें से जैल निकालें और फिर उसे चेहरे तथा गरदन पर लगा कर 20 मिनट तक छोड़ दें। फिर इसे हल्के गरम पानी से धो कर चेहरे पर पोछ लें। इस विधि को कई हफ्तों तक आजमाएं।

नींबू
नींबू में विटामिन सी होता है जो शरीर में कोलेजेन का निर्माण करता है। इससे त्वचा में लचीलापन आता है। नींबू के रस को चेहरे तथा गर्दन पर लगा कर 10 मिनट छोड़ दें और फिर पानी से चेहरे को साफ कर लें।

खीरा
यह एक अच्छा स्किन टोनर है। खीरे के रस का निकाल लें और चेहरे पर लगाएं। जब यह सूख जाए तब चेहरे को धो लें। ऐसा रोजाना एक बार करने से फरक दिखाई देगा।

चंदन मास्क
शुद्ध चंदन पेस्ट को चेहरे पर लगाने से चेहरे की डेड स्किन हटती है और चेहरा टाइट बनता है। इसके साथ ही यह चहरे से एक्ने, गहरे धब्बे तथा तेल को हटाने में मदद करता है।



Click it and Unblock the Notifications
