Latest Updates
-
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग
जापानियों का ब्यूटी सीक्रेट, इस फेस मास्क को लगाते ही त्वचा बन जाती है 10 साल जवां
क्या आपने कभी जापानियों का चेहरा देखा है? उनकी त्वचा को देखकर उनकी उम्र का अंदाजा ही नहीं लगता। जापान की हर महिला खूबसूरत दिखने के लिये मेकअप का नहीं बल्कि चावल का प्रयोग करती है। यह घरेलू उपचार उनके दृारा कई सदियों से प्रयोग किया आता जा रहा है।
READ: जानें जापानियों की लंबी उम्र का सीक्रेट क्या है
अगर आप राइस ब्रैन ऑइल, राइस ब्रैन पावडर और चावल का पानी अपनी त्वचा पर प्रयोग करेंगी तो आपकी त्वचा न केवल साफ बनेगी बल्कि उसकी बनावट भी सुधरेगी।

कहने का मतलब है कि अगर आप अपने चेहरे पर चावल का प्रयोग करेंगी तो आपकी त्वचा से काले दाग-धब्बे मिट जाएंगे और चेहरा कोमल बन जाएगा। चावल में विटामिन ई और पावरफुल एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जिससे त्वचा में कोलाजेन का विकास होता है और त्वचा से झुर्रियां मिटती हैं।
आइये जानते हैं राइस फेस पैक बनाने की विधि, जिससे आप झुरियों का सफाया कर अपनी त्वचा को हर वक्त चमकदार बनाए रख सकती हैं।
साम्रगी-
- 3 चम्मच चावल
- 1 चम्मच दूध
- 1 चम्मच शहद
पैक बनाने की विधि -
- सबसे पहले चावल को उबाल कर छान लें और उसका पानी अगल कटोरे में अलग कर रख दें।
- अब चावल में गरम किया हुआ दूध मिक्स करें।
- मिश्रण को अच्छे से चलाएं और फिर उसमें शहद डालें।
- अब इस मास्क को साफ और सूखी त्वचा पर लगा कर सूखने दें।
- फिर मास्क को निकालें और चेहरे को उसी माड़ से साफ करें जिसमें चावल उबाला गया था।
चावल के पानी में एंटीऑक्सीडेंट होता है जिससे चेहरे को नमी मिलती है, बुढापे के निशान मिटते हैं, सूजन कम होती है और दाग धब्बे गायब होते हैं। तो अगर आपको दस साल जवां दिखने का शौक है तो, इस विधि को हफ्ते में एक बार जरुर अपनाएं।



Click it and Unblock the Notifications
