Latest Updates
-
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा -
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल -
धनतेरस समृद्धि का स्वागत करने का दिन, लेकिन घर में शांति बनाए रखना भी उतना ही जरूरी: ज्योतिषी रिन्ही सुबरवाल -
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग
इन सर्दियों में त्वचा के लिये बेस्ट रहेंगे ये फेशियल
सर्दियों में कई तरह की त्वचा से सम्बंधित परेशानियां देखने को मिलती है। अगर आपकी रूखी त्वचा है तो सर्दियाँ आपकी सबसे बढ़ी दुश्मन हो सकती हैं। लेकिन अगर आपके पास कुछ ऐसे तरीके हैं जिससे इन सर्दियों में भी अपनी त्वचा का ख्याल रख सकती हैं तो आपको डरने की कोई जरुरत नहीं है।
इसके लिए आपको कुछ फेशियल की जरुरत पड़ सकती है जिससे आप अपनी रूखी त्वचा और झुर्रियों को ख़त्म कर सकती हैं। फेशियल आपकी त्वचा को पर्याप्त नमी देता है साथी ही आपकी त्वचा को टोंड रखता है।
फेशियल के लिए बाजार में मिलने वाले फेशियल किट लेने से अच्छा है कि आप घर पर ही हर्बल फेशियल बनाये जो इन सर्दियों में आपकी त्वचा को मॉइस्चराइज़ करेगा साथ ही रंग भी निखरेगा। ज्यादातर धुल और मीटी से आपकी त्वचा डल दिखने लगती है। सर्दियों में त्वचा के ऊपर डेड स्किन के जमा होने की वजह से होठ और एड़ियां फटने लगाती हैं।
सर्दियों का मौसम शादी और पार्टीओं का होता है और ऐसा में आपकी त्वचा डल दिखे ये तो सही बात नहीं है। तो लीजिये आज हम आपको कुछ ऐसे ही फेशियल के बारे में बताने जा रहें जो आपको इन सर्दियों में खूबसूरत बनायें रखेंगें।

1. सी वीड फेशियल
इस फेशियल में बहुत सारे विटामिन और मिनरल्स पाये जाते हैं जो त्वचा में अंदर तक जा के आपकी रूखी त्वचा को चमकदार बना देगी। समुद्र में पाये जाने वाले मिनरल्स आपकी त्वचा से किसी भी प्रकार के टॉक्सिन्स और इम्प्युरिटी निकाल बहार करता है।

2. एरोमाथेरेपी फेशियल
यह फेशियल किसी भी तरह की त्वचा के लिए लाभदायक है। सर्दियों में ड्राइनस की वजह से त्वचा में जलन और खुजली होने लगाती है। यह मरोमैटिक फेशियल में बहुत सारे खुशबूदार तेल होते हैं जिससे त्वचा के सारे विषाक्त पदार्थों को खत्म कर देता है, और आपकी त्वचा को साफ़ कर खूबसूरत बनता है।

3. हाइड्रेटिंग फेशियल
हाइड्रेटिंग फेशियल से आपकी त्वचा नेचुरल तरीके से मॉइस्चराइज़ होगी। इसके साथ ही यह फेशियल आपकी त्वचा को रिलैक्स कर बारीक लाइनों को भी ठीक करता है, और आपकी त्वचा को प्लम्प और हाइड्रेटेड बनता है।

4. ऑक्सीजन फेशियल
चहरे की त्वचा की ऑक्सीजन गन्दगी की वजह से कम होने लगाती है। इसलिए चहरे पर बारीक लाइने और झुर्रियां सर्दियों में दिखाई देने लगाती है। ऑक्सीजन फेशियल आओकी त्वचा को स्मूथ बनता है। साथ ही आपकी त्वचा में कई सारे विटामिन और मिनरल्स आपकी त्वचा को तरोताज़ा कर देते हैं।

5.स्किन ब्राइटनिंग फेशियल
यह उन तरह के फेशियल में से एक है जो बेजान त्वचा के लिए होता है। अगर आपकी त्वचा पर दाग, धब्बे, या पिग्मन्टैशन हैं तो यह फेशियल आपके लिए बेस्ट है। यह आपकी त्वचा की सारी परेशानियों को ठीक कर त्वचा को चमकदार बनता है।

6. चॉकलेट फेशियल
यह फेशियल अपनी खूबियों की वजह से आपकी त्वचा के लिए बहुत लाभदायक है, यह हर तरह की त्वचा के लिए अच्छा है। क्योंकि इसे कोई भी साइडइफ़ेक्ट नहीं होते हैं तो यह सबका पसंदीदा फेशियल है।



Click it and Unblock the Notifications
