Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
चेहरे पर लगाएं लाल चंदन से बने ये 10 फेस पैक और देंखे असर
लाल चंदन को रक्त चंदन भी कहते हैं, जो कि सुंदरता निखारने में बड़ा ही काम आता है। अगर आप इसका फेस पैक या फेस मास्क नियमित रूप से प्रयोग करने लगेंगी तो, आपकी त्वचा को कई प्रकार से लाभ मिल सकता है। चंदन एक प्राकृतिक सामग्री है जिसका कोई भी साइड इफेक्ट नहीं होता। चाहे चेहरे का रंग साफ करना हो या फिर मुंहासों और पिगमेंटेशन से छुटकारा पाना हो, घर पर बना हुआ लाल चंदन का फेस मास्क आपके बड़ा ही काम आने वाला है।
अगर आपको त्वचा पर निखार पाना है, तो चंदन और मुल्तानी मिट्टी बराबर-बराबर मात्रा में दूध की मलाई या दही में मिला कर पेस्ट बनाकर त्वचा पर लगाएं। ऐसे ही ढेर सारे टिप्स हैं हमारे पास , जो आपको लाल चंदन पावडर के महत्व के बारे में बताएंगे। आइये जानते हैं...

त्वचा को पोषण पहुंचाए
त्वचा को अगर सुंदर और स्वस्थ बनाना हो तो, उसे अंदर से स्वस्थ रखना बहुत जरुरी है। चंदन एक ऐसी ही चीज़ है जो आपकी त्वचा को अंद से पोषण पहुंचाने का काम करता है। 1-2 चम्मच लाल चंदन पावउर लें और उसमें साधारण सा बॉडी ऑइल मिक्स कर लें या फिर उसका पेस्ट तैयार कर के लगाएं।

गोरी त्वचा के लिये
अगर आपकी त्वचा धूप और प्रदूषण की वजह से डल होती जा रही है, तो 2 चम्मच प्लेन दही या कच्चे दूध में 1 चम्मच चंदन पावडर मिक्स करें और चुटकीभर हल्दी मिलाएं। फिर इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं।

स्किन को टोन बनाएं
चेहरे को टोन करने के लिये ताजे नारियल का दूध 4 चम्मच और 2 चम्मच बादाम तेल को 4 चम्मच लाल चंदन पावडर के साथ मिक्स करें और नियमित लगाएं।

स्क्रब भी बनाएं
चेहरे के डेड सेल्स को हटाने के लिये आप चंदन पावडर का स्क्रब भी बना सकती हैं। इसके लिये 2 चम्मच मसले हुए पपीते को 1 चम्मच लाल चंदन पावडर के साथ मिक्स करें और स्क्रब तैयार करें। स्क्रब लगाने के बाद चेहरे को हल्के गरम पानी से धोना ना भूलें।

त्वचा से तेल हटाए
अगर त्वचा ऑइली है तो मुंहासों का डर रहता है। इसलिये 1 चम्मच चंदन पावडर में नींबू का रस निचोड़ कर डालें और इस पेस्ट को नियमित रूप से चेहरे पर लगाएं। इससे पोर्स टाइट हो जाएंगे।

सन टैन हटाए
चेहरा अगर काला हो रहा हो तो 2 चम्मच लाल चंदन पावडर को दही या खीरे के रस के साथ मिक्स कर के पस्ट बनाएं। फिर इसे चेहरे पर लगाएं।

चेहरे से पिगमेंटेशन के दाग मिटाए
चेहरे से पिगमेंटेशन के दाग मिटाने में चंदन पावडर काफी अच्छा है। आपको 2 चम्मच चंदन पावडर में 2 चम्मच कच्चा दूध मिला कर लगाना होगा। ऐसा नियमित करें आपको रिजल्ट दिखेगा।

मुंहासे मिटाए
नियमित रूप से चंदन पावडर में हल्दी या शहद मिक्स कर के चेहरे पर लगाएं।

झुर्रियां मिटाए
फेस मास्क बनाने के लिये 2 चम्मच कैमोमाइल टी में 4 चम्मच चंदन पावडर मिक्स करें और चेहरे पर लगाएं।

त्वचा की खुजली और सूजन दूर करे
अगर चेहरे पर खुजली हो रही हो या फिर किसी भी प्रकार की एलर्जी हो तो, किसी भी मसाज ऑइल के साथ चंदन पावडर मिक्स करें और उससे अपनी त्वचा को मसाज करें।



Click it and Unblock the Notifications
