Latest Updates
-
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत
चंदन पेस्ट लगा कर दूर करें पिगमेंटेशन
पिगमेंटेशन एक ऐसी गंभीर समस्या है जो पुरुषों और महिलाओं दोनों को ही परेशान करती है। जिन लोगो को पिगमेंटेशन की समस्या है उन्हें बाजारू प्रोडक्ट लगाने की बजाए प्राकृतिक चीज़ों का उपयोग करना चाहिये। चेहरे पर पडे़ भूरे रंग के धब्बे प्राकृतिक उपचार करने से तुरंत ही गायब होने लगेगें। पिगमेंटेशन को दूर करने का एक आसान तरीका है और वह है चंदन का प्रयोग।
चंदन पाउडर के प्रयोग से चेहरा चमकदार बनेगा और उस पर से भूरे रंग के धब्बे खतम होने लगेगें। चंदन पाउडर को प्रयोग करने के लिये कई अलग अलग तरीके हैं जिनसे आप पिगमेंटेशन दूर कर सकती हैं। डार्क हो गयी त्वचा को घिस घिस कर साफ न करें नहीं तो त्वचा और अधिक डार्क हो जाएगी और भद्दी लगेगी। आपको पिगमेंटेशन से बचने के लिये सूरज की कड़ी धूप से बचना चाहिये।
चंदन पाउडर सस्ता और अच्छा होता है तो चलिये जानते हैं कि चंदन पाउडर में आप ऐसी कौन कौन सी चीजे़ डाल कर पेस्ट तैयार कर सकती हैं।

चंदन और दूध
चंदन और दूध का पेस्ट बना कर चेहरे पर रातभर लगा रहने दें। दूसरे दिन चेहरे को कॉटन से पोंछ लें और फिर चेहरे को हल्के गरम पानी से धो लें। ऐसा यदि पूरे एक महीने तक किया गया तो आपको लाभ जरुर मिलेगा।

चंदन पाउडर और गुलाबजल
इस पैक को लगाने के बाद चेहरे को एक घंटे बाद साफ पानी से धोएं।

चंदन पाउडर और एलोवेरा
एलोवेरा जूस को किसी भी पैक में डाला जा सकता है। यह हर्बल फेस पैक हर दूसरे दिन लगाइये और फरक देखिये।

पपीता और चंदनपाउडर
पपीते से चेहरे कि रंगत बदल जाती है। इसका पेस्ट बना कर इसमें चंदन पाउडर मिलाइये और हर 15वें दिन इस पेस्ट को लगाइये। आधे घंटे बाद चेहरे को साफ पानी से धो लीजिये।

चंदन और नींबू
नींबू लगाने से सूरज से पडे़ काले चकत्ते और मुंह के रोएं हल्के पड़ जाते हैं। इसकी कुछ बूंदे चंदन पाउडर में मिलाइए और चेहरे पर लगाइये। इसे आधे घंटे के बाद धो कर सारी स्किन प्रॉब्लम से चुटकारा पाइये।



Click it and Unblock the Notifications