Latest Updates
-
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती
चंदन पाउडर से बाइये रूप निखारने वाला फेस पैक
चंदन एक ऐसी सौंदर्य सामग्री है जो ज्यादातर महिलाओं दृारा रूप निखारने के काम आती है। ज्यादातर घर पर बनाए जाने वाले फेस पैक में चंदन पाउडर का उपयोग होता है। चंदन पाउडर में अच्छी खुशबू आने के साथ साथ त्वचा के कई प्रकार के रोगों को नाश करने की भी शक्ति होती है। अगर आपको सुंदर और गोरी त्वचा चाहिये तो अभी से ही चंदन फेस पैक लगाना शुरु करें। बहुत सी महिलाओं की त्वचा ऑयली होती है, जिस कारण हर समय उन्हें पिंपल का दर्द झेलना पड़ता है। ऐसे में चंदन पाउडर का फेस पैक उनके बहुत काम आ सकता है।
चंदन पाउडर, चेहरे पर पड़े गहरे दाग को हटाता है, झाइयां और झुर्रियों को भी दूर करता है। स्किन को टाइट बनाता है, त्वचा में निखार भर कर उसे चमकदार बनाता है। चंदन पाउडर बिल्कुल भी मंहगा नहीं आता, आप इसे किसी भी कॉस्मैटिक कि दुकान पर आसानी से कम दाम में पा सकती हैं। अगर आपके चेहरे पर बुरी तरह से मुंहासे हो गए हैं तो, चंदन पाउडर, हल्दी और कपूर को मिला कर एक पेस्ट तैयार कीजिये और लगाइये। नियमित लगाने से आपकी यह समस्या काफी हल हो जाएगी।
तो अगर आप समझ नहीं पा रही हैं कि चंदन पाउडर को कौन कौन सी सामग्रियों के साथ मिला कर फेस पैक बनाएं तो, नीचे आपकी मदद के लिये उदाहरण तैयार है। नीचे ऐसे फेस पैक दिये हुए हैं जो आसानी से घर में बनाए जा सकते हैं और उनमें बिल्कुल खर्च भी नहीं होगा।
चंदन पाउडर फेस पैक

गुलाब जल
यह बहुत ही साधारण सा फेस पैक है, जिसमें चंदन पाउडर को गुलाब जल के साथ मिला कर प्रयोग किया जाता है। इसे तब लगाएं जब आप बाहर से आई हों, जिससे इसे लगा कर गंदगी और डेड स्किन से छुटकारा मिल सके।

मुल्तानी मिट्टी
आधा चम्मच मुल्तानी मिट्टी को आधे चम्मच चंदन पाउडर के साथ मिलाइये। फिर इसमें या तो दही या फिर दूध की मलाई मिला कर पेस्ट बना कर लगाइये। सूख जाने पर पानी से धो लें।

बादाम पाउडर
एक कटोरे में बादाम पाउडर को चंदन पाउडर और हल्के से दूध के साथ मिलाइये। इसे चेहरे पर लगा कर सुखा लें और फिर पानी से धो लें।

हल्दी
आप हल्दी और चंदन पाउडर मिला कर चमकदार त्वचा पा सकती हैं। इसमें नींबू की भी कुछ बूंदे डालें, जिससे त्वचा साफ हो जाए।

अंडा और शहद
अगर चेहरे पर झुर्रियां पड़ गई हों तो अंडे को शहद और चंदन पाउडर मिला कर फेंट कर लगाएं। इससे स्किन टाइट बन जाएगी।

चंदन तेल
आप मुल्तानी मिट्टी के साथ चंदन तेल मिला कर पय्रोग कर सकती हैं। इससे चेहरे पर चमक आएगी।

कपूर
अगर चेहरे पर पिंपल हैं तो कपूर के साथ गुलाब जल और चंदन पाउडर मिलाइये। इसे चेहरे पर लगा कर एक्ने फ्री त्वचा पाइये।

दही
चंदन पाउडर को दही के साथ मिला कर लगाने से चेहरा गोरा बनता है और सन टैनिंग भी मिटती है।

नींबू रस
चंदन पाउडर में नींबू रस मिलाइये और त्वचा पर लगाइये। इससे चेहरे पर निखार आएगा और चेहरा साफ होगा और एक्ने से मुक्ती मिलेगी।

टमाटर
टमाटर काट कर उसका पल्प निकालिये और उसमें मुल्तानी मिट्टी मिलाइये। इस पैक को लगाने से चेहरे की रंगत में निखार आता है।

दूध
अगर आपकी त्वचा पिंपल होने कि वजह से लाल पड़ चुकी है और उसमें जलन होती है तो, फिर चंदन और दूध मिला कर पेस्ट बना कर लगाइये।

लेवेंडर का तेल
अपनी थकान भरी त्वचा को रिलैक्स बनाने और डार्क स्पॉट को हटाने के लिये आप लेवेंडर के तेल और चंदन पाउडर को मिला कर पेस्ट बनाइये। इससे स्किन भी टाइट होती है।



Click it and Unblock the Notifications
