Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग व आरत -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन
पीरियड्स के दौरान त्वचा को मुलायम और सुंदर बनाये रखने के लिए टिप्स
मासिक धर्म के दौरान महिलाओं को इतनी समस्या होती है कि वह अपने शरीर पर ध्यान नहीं दे पाती हैं या उन्हें कुछ भी रास नहीं आता है।
हर महीने ऐसा होने के कारण उन दिनों त्वचा की देखभाल भी नहीं हो पाती है जिसकी वजह से त्वचा पर बुरा असर पड़ता है। मासिक धर्म के दौरान स्त्रियों के शरीर में टेस्टोस्टेरॉन नामक हारमोन की मात्रा ज्यादा हो जाती है,
इसकी वजह से चेहरे और बाकी त्वचा में रूखापन आ सकता है, एडियां फट सकती हैं और चेहरे के बाल भी रूखे हो सकते हैं। ऐसे में महिलाओं को इन बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए:

1. त्वचा को मॉश्इचराइज करें -
पीरियड के दौरान चेहरे को और बाकी त्वचा को मॉश्चराइज करना कतई न भूलें। अच्छे लोशन व क्रीम का इस्तेमाल करें। घरेलू उत्पाद भी इस्तेमाल किए जा सकते हैं।

2. त्वचा को चमकदार बनाएं -
पीरियड्स के दौरान त्वचा में पीलापन आ जाता है ऐसे में इसे स्वस्थ बनाने के लिए फेसियल करें। फ्रूट फेशियल सबसे लाभदायक होता है। इसमें मौजूद एसिड चेहरे को ग्लो देता है और बंद छिद्रों को खोल देता है।

3. त्वचा को एक्सफॉलीएट करें -
मासिक धर्म के दौरान दूध का इस्तेमाल त्वचा पर करें, इससे त्वचा में नमी आएगी और वह फटेगी नहीं। साथ ही मृत त्वचा भी निकल जाएगी। त्वचा का मुलायमपन भी बरकरार रहेगा।

4. प्राकृतिक हाईड्रेशन -
मासिक धर्म के दौरान पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं। इससे त्वचा को प्राकृतिक रूप से हाईड्रेशन मिलेगा और वह चमकदार बनी रहेगी।

5. ब्लैक हेड्स निकालना -
मासिक धर्म के दौरान बहुत ज्यादा ब्लैक हेड्स हो जाते हैं ऐसे में आप हल्के हाथों से मसाज करके उन्हें पिन से निकाल दें। इससे त्वचा साफ हो जाएगी। अगर बहुत ज्यादा ब्लैकहेड्स होते हैं तो विटामिन ई का सेवन करें। अखरोट के स्क्रब का इस्तेमाल भी लाभदायक होता है क्योंकि इसमें भी विटामिन ई मौजूद होता है।

6. दाने और कीलें -
मासिक धर्म से पहले ही दाने और कीलें निकलने की शुरूआत हो जाती है ऐसे में आप भाप लेकर चेहरे को क्लीन करें। हर दिन कई बार चेहरे को साफ पानी से धुलें और गुलाब जल लगाएं। इससे चेहरे पर दाग नहीं पडेगा। बाकी शरीर का भी इसी प्रकार ध्यान रखें।

7. चेहरे के बाल -
चेहरे के बाल इन दिनों काफी बड़े हो जाते हैं और भद्दे दिखते हैं। आप इन्हें थ्रेडिंग करवाते हैं और हटवाते रहें। अगर ऐसा नहीं है तो मुल्तानी मिट्टी लगाकर कसकर छुड़ा दें, अपने आप हट जाएंगे। आप चाहें तो लेप में नींबू और सिरका भी मिला सकती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
